Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lucknow

Ad

15 दिसम्बर 2018 से चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा लखनऊ नगर में शुरू होगी।

Akhilesh Yadav With Samajwadi party Kutch-Bhuj leader Sahdev Singh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी (जिला कच्छ-भुज) गुजरात के जिलाध्यक्ष श्री सहदेव सिंह यादव के नेतृृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें गुजरात आने का निमंत्रण दिया। श्री सहदेव सिंह यादव के साथ प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री गौरव तिवारी, मनोज यादव एवं वशिष्ट नारायण तिवारी शामिल थे। गुजरात के समाजवादी साथियों ने कहा कि गुजरात में कच्छ-भुज की जनता में श्री अ खिलेश यादव की व्यापक लोकप्रियता है। यहां के लोग भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त हैं। श्री अखिलेश यादव के नेतृृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की है, उनकी वहां चर्चा है और लोग उनसे प्रभावित हैं। श्री सहदेव सिंह यादव ने कहा कि गुजरात के लोगो को यह विश्वास हो चला है कि श्री अखिलेश यादव की नीतियों सेें ही राज्य का विकास और जनता का हित हो सकता है। उन्होने कहाकि गुजरात की जनता श्री अखिलेश यादव का सम्मान और स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। समाजवादी पार्टी की विकास नीति एव

पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटो का ध्रुवीकरण हुआ है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावों में विचारधारा के आधार पर वोटो का ध्रुवीकरण हुआ है। जनता ने जता दिया है कि सांप्रदायिकता और विभाजनकारी ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। अहंकार और फरेब की राजनीति चलने वाली नहीं है। देश के गरीबो, नौजवानो, किसानों और कमजोर वर्ग के लोगो की उपेक्षा के परिणाम अच्छे नहीं होते है। आजादी की लड़ाई के समय जो मूल्य स्थापित हुए थे वे आज की राजनीति में भी मानक हैं। उनका तिरस्कार करने वालों की जिं दगी ज्यादा नहीं हो सकती है। भारत सामाजिक सद््भाव और परस्पर सौहार्द की आधारशिला पर टिका है। संवैधानिक मर्यादाओं से खिलवाड़ और नफरत की राजनीति करने की साजिशें जनता की निगाह से छुपी रहने वाली नहीं है। विडंबना है कि भाजपा नेतृृत्व दो तरह की बातें कर रहा है। वह अपने कार्यकर्ताओं को भी बहकाने में लगा है। अपनी हार से कोई सबक सीखने के बजाय उल्टे हार से निराश न होने और 2019 के चुनाव की बात कर रहा है। लोकतंत्र मंे जनादेश को सम्मानजनक तरीके से बिना किसी लागलपेट के पूरी ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए। किन्त

चुनाव नतीजों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, मध्य प्रदेश में गठबंधन न होने की बात पुरानी।

Akhilesh Yadav Press Conference at Samajwadi HQ, Lucknow पांच राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव नतीजों पर जनता का आभार जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। मध्य प्रदेश की जनता को बधाई कि उसने समाजवादी पार्टी के मुद्दों का समर्थन किया हैं। समाजवादी पार्टी के बिजावर क्षेत्र से प्रत्याशी श्री राजेश शुक्ला उर्फ बबलू शुक्ला की जीत हुई जबकि कई उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन देने  की घोषणा की है। साथ ही उन्होने यह उम्मीद भी जताई कि कांग्रेस सरकार किसानों की कर्जमाफी के वादे को पूरा करेगी। श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया को चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होने कहा मध्य प्रदेश में गठबंधन न होने की बात पुरानी हो गई है। वहां हम उन्ही क्षेत्रों में चुनाव लड़े जहां हमारा संगठन मजबूत था। अब लोकसभा चुनाव करीब है। हम अपने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और भाजपा को सबक सिखाएगें। श्री अखिलेश य

भाजपा की हार के बाद, अखिलेश यादव का 'तंज', 'अबकी बार, खो दी सरकार'

Assembly elections result 2018: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता भाजपा के झूठे वादों और जाति-संप्रदाय की राजनीति से ऊब चुकी है और अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इन राज्यों में जनता की एकजुटता ने ही भाजपा को सत्ता से बेदखल किया हैं। मतदाताओं ने यह भी जता दिया है कि एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं तब बड़े-बड़ो की सत्ता नौ दो ग्यारह हो जाती है।  इसमें दो राय नहीं कि भाजपा ने समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने में ही इन चुनावों में अपनी सारी ताकत लगा दी थी। जनता के बुनियादी मुद्दों को भटकाने की उसने साजिशें की। भाजपा सत्ता के अंहकार में इतना डूबी थी कि उसने किसानों, गरीबों, नौजवानों की आकांक्षाओं को ही कुचलना शुरू कर दिया। मंहगाई, नोटबंदी, और जीएसटी से लोग त्रस्त हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार के साथ लोकतंत्र की स्थापित मान्यताओं एवं संवैधानिक प्रतिष्ठानों

अगर मौसम को दोष देंगे ईवीएम खराब होने पर कोई भरोसा नहीं करेगा। मतदान बैलट पेपर से होना चाहिए।

Akhilesh Yadav Interview समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की देश विरोधी नीतियों से जनता निजात चाहती है। कालाधन, भ्रष्टाचार और जीएसटी के मुद्दे पर भाजपा ने जनता को ठगा है। चुनाव से पहले हमारा ऐसा गठजोड़ होगा जो भाजपा का सफाया करेगा। इस दिशा में प्रयास हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए मुख्य प्राथमिकता हैं कि पहले संगठन मजबूत करें। हम इसमें लगे हैं। समाजवादी पार्टी सीट बंटवारे में सम्मान जनक फैसला लेगी।  श्री यादव ने यहां वार्ता में कह ा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता चुनाव आने से पहले ही लड़ने से मना कर रहे हैं, इस्तीफा दे रहे हैं। वे चुनाव शुरू होने से पहले ही मैदान छोड़ गए हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में धोखे से चुनाव जीता है। समाजवादी पार्टी ने विकास पर चुनाव लड़ा। 2017 में भी हमें कम वोट नहीं मिला था। भाजपा ने जाति पर चुनाव लड़ा। साम्प्रदायिकता भाजपा का एजेंडा है। भाजपा ने बहुत खाईं पैदा की है। इनको पता है कि इस बार इनको सŸाा से बाहर जाना है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास को रोक दिया है लेकिन भाजपा के तमाम प्रयास

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ आने से भाजपा के लिए समस्यां हो सकती हैं

Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav भाजपा सरकारें जिस तरह संविधान और लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं और असहमति को देशद्रोह बता रही है उससे जनसामान्य में न केवल असंतोष है अपितु गहरा आक्रोश भी है। प्रसार माध्यमों पर सरकारी शिकंजा कसा होने से अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हो रहे हैं। जनता के मन की बातें सुनने के बजाय सत्ता अपने मन की बातें थोप रही है। विपक्षी नेताओं विशेष कर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध प्रचार माध्यमों का अभियान जोर शोर से चल रहा है। ज ्यादातर चैनलों पर भाजपा का कब्जा है। हद तो तब हो गई जब एक टीवी चैनल की बहस में भाजपा के प्रवक्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता श्री अनुराग भदौरिया के साथ दुव्र्यवहार किया और चैनल की डिबेट से पुलिस ने उल्टे उन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेज कर अपमानित और प्रताड़ित किया। नासिक (महाराष्ट्र) में 51 पैसे किलो प्याज बिक गया। किसान की दुर्दशा तो अपनी जगह है लेकिन यहां तो जल्दी नेता बनने के चक्कर में ज्यादा प्याज खा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह की कार्यवाही अवांछनीय, असंवैधानिक और अनैतिक है। भाजपा इस तरह विपक्ष की असहमति की आवाज को दबाने और आतं

मोदी सरकार के दौरान नफरत में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव नज़दीक आते ही भाजपा ने समाज को तोड़ने और तनाव पैदा करने की साजिशें तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा नेता विवादास्पद बयान देकर प्रदेश में अशांति फैलाने और अराजक स्थिति पैदा करने में लग गए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने पुराने तरीके जाति-संप्रदाय की राजनीति को अपनाना शुरू किया है। तिल का ताड़ बनाने का यह काम संगठित तरीके से हो रहा है। जबकि जरूरत इस बात की है कि विकास को ही पूजा मानकर उसे प्राथमिकता में रखना चाहिए। भाजपा नेता यह समझने में भयंकर भूल कर रहे हैं कि बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाकर वे मतदाताओं को गुमराह करने में सफल हो जाएंगे। यह एक तथ्य है कि मोदी सरकार के दौरान नफरत में 500 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। नफरत वाले बयान देने में 90 प्रतिशत भाजपा के नेता हैं। भाजपा के तमाम नेताओं में ऊँटपटांग बयान देने के मामले में लगता है प्रतियोगिता चलती रहती है। इसका उद्देश्य समाज के बीच भेदभाव और विषमता पैदा करना है तथा परस्पर सद्भाव के माहौल में जहर घोलना है।  सच तो यह है क

ईवीएम मशीनों को लेकर जनता के मन में संदेह है। मतदान के समय गड़बड़ी हो सकती है - अखिलेश

Akhilesh Yadav Speech infront of Mulayam Singh Yadav आज भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।  श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।  श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत्र से खतर

बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर अखिलेश ने बजायी भाजपाइयों की बैंड !

Akhilesh Yadav Latest News समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।  श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।  श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत

अखिलेश यादव राजस्थान के जिला अलवर एवं भरतपुर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव राजस्थान के जिला अलवर एवं भरतपुर में 04 दिसम्बर 2018 और 05 दिसम्बर 2018 को चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।  श्री अखिलेश यादव 04 दिसम्बर 2018 (मंगलवार) को जिला अलवर में विधानसभा बानसुर से प्रत्याशी श्री मुकेश यादव के पक्ष में 12ः30 बजे रायल स्कूल का मैदान बानसुर अलवर बाईपास संगम मैरिज गार्डेन में तथा 01ः40 बजे विधानसभा नगर से प्रत्याशी श्री नेम सिंह फौजदार के पक्ष में पंवार मैरिज हाल अलवर रोड,  नगर के सामने का मैदान, जिला भरतपुर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री अखिलेश यादव 05 दिसम्बर 2018 को विधानसभा तिजारा से प्रत्याशी श्री फजल हुसैन के लिए 12ः40 बजे अपराह्न टापू कड़ा कस्बे का मैदान, तिजारा, जिला अलवर में जनसभा करेंगे।

भाजपा की गलत नीतियों के चलते 50 लाख गन्ना किसानों को करोड़ों रूपये की क्षति उठानी पड़ी हैं।

Akhilesh Yadav Lucknow Press Conference समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसान भाजपा सरकार के धोखे सेे बुरी तरह शिकार हुए हैं। प्रदेश सरकार ने नवम्बर के अंत तक चीनी मिलों में पेराई शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी अभी सभी चीनी मिलों में पेराई शुरू नहीं हुई है। समय से चीनी मिलें न चलने से खेतों में खड़ा गन्ना सूख रहा है। किसान बेहद परेशान हैं। एक वर्ष के भीतर लागत में भारी बढ़ोत्तरी होने के बावजूद  गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी न होने से किसान हताश है। सिंचाई के लिए डीजल में 28 प्रतिशत, विद्युत दरों में 30 प्रतिशत, कीटनाशकों के मूल्य में 30 प्रतिशत, डीएपी में 10 प्रतिशत एवं मजदूरी में 10 प्रतिशत तक वृद्धि होने से गन्ने के लागत मूल्य में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन भाजपा सरकार नेे वर्ष 2018-19 के लिए गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की है। गन्ना शोध केन्द्र, शाहजहांपुर के अनुसार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गन्ने की लागत मूल्य में 08 रूप

केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के लूटतंत्र के जाल में किसान फंस गये हैं - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Pics समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज विभिन्न जनपदों से आये किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट कर अपनी समस्याओं, भाजपा सरकार के दावों के विपरीत समर्थन मूल्य न मिलने और उत्पीड़न किये जाने के विषय में बताया। गन्ना का बकाया भुगतान तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया।  श्री यादव ने किसानों से मुलाकात में कहा कि किसानों ने बड़ी मेहनत करके पैदावार से अपने बोरे तो भर लिये हैं लेकिन उनकी जेबें अभी भी खाली हैं। फसल बिकने के इंतजार में खड़े किसानों के अंदर आक्रोश उफना रहा हैं क्योंकि सरकार ने एमएसपी तो घोषित कर दी है लेकिन ये नहीं बताया कि वो मिलेगी कहां से और देगा कौन? श्री यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के लूटतंत्र के जाल में किसान फंस गये हैं। फसल बीमा योजना के नाम पर भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को लूटा जा रहा है। फसल बीमा योजना में सन् 2016 से 2018 दो वर्ष के दौरान बीमा की दो कम्पनियों को 15795 करोड़ रूपए की आमदनी हुई। किसान को लोन तभी मिलता है जब बीमा की प्रीमियम राशि को बैंक काट लेता है। कि

समाज में आज जो तनाव है उसके पीछे भाजपा की समाज को बांटने वाली नीतियां है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Lucknow News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों की आज भारी भीड़ पार्टी कार्यालय, लखनऊ में थी। सैकड़ों लोग उनसे मिलने, अपनी समस्याएं बताने के लिए आए थे। इनमें महिलाएं, नौजवान, बुजुर्ग और वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल थे।  नौजवानों ने रोजगार और अपने भविष्य की चिंता जतायी। नोएडा से आए कुछ नौजवानों ने बताया कि उनकी कम्पनियों में ताला बंदी हो गई है जिसमें तमाम युवा कर्मी बाहर हो गए हैं। बेरोजगारी की मार से वे सब दुःखी हैं। बड़ी संख्या  में महिलाओं ने भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाहियों के बारे में भी बताया। भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है कि गरीब, बीमार, उत्पीड़न के शिकार राजधानी में सड़कों पर मारे-मारे धक्के खा रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं। श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे बड़े उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान ह

अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता को बुरे दिनों का परिचय हुआ है

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज नही हैं। आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है। समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। सूबे में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बुरी तरह विफल है।  श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट से चोरी यह साबि त करता है कि अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या किये जाने की घटना शर्मनाक और दुःखद है। हत्या, लूट, बलात्कार से प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है। फिरौती और अवैध वसूली, अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं। प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को ठीक करने की जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सहित भाजपा सरकार अन्य राज्यों के दौरे पर है। प्रदेश सरकार का रवैया संवेदनहीन है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य बंद हो गया है। भाजपा सरका

मुलायम के जन्मदिन पर बोले अखिलेश - नेताजी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया है

Mulayam Singh Yadav Happy Birthday "Netaji" समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालयों में विचारगोष्ठियां आयोजित की गई तथा गरीबों में फल, वस्त्र वितरण के साथ पौधारोपण एवं रक्तदान के कार्यक्रम भी संपन्न हुए। अंसल स्थित श्री मुलायम सिंह यादव के निवास पर प्रातः काल से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। मध्याह्न समाजवादी पार्टी मुख्यालय में लखनऊ में उनके जन्मदिन पर केक काटा गया तथा मिष्ठान्न वितरण हुआ। Netaji Cutting Cake on his Birthday आज प्रातः सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी‘ को जन्मदिन की बधाई दी। श्री अखिलेश यादव जी ने कहा कि नेता जी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया और लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है। 

लखनऊ में अखिलेश ने किया भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का स्वागत |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के आज लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है। कल समाजवादी सरकार के कार्यकाल में निर्मित इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होगा। श्री यादव ने कहा कि लखनऊ अपनी तहजीब और मेहमान नवाजी के लिए मशहूर है इसलिए उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच मैच सद्भावपूर्ण वातावरण में स्वस्थ स्पर्धा की भावना से खेला जाएगा और खिलाड़ियों को लखनऊ का म ाहौल पसंद आएगा। श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ में सन् 1994 में भारत-श्रीलंका के बीच क्रिकेट टेस्ट मैच श्री केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया था। तब से 24 साल बाद अब लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मैच होने जा रहा है। विश्वस्तरीय इकाना स्टेडियम सभी आधुनिकतम खेल सुविधाओं से लैस है। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेटमंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा की कृतघ्नता की हद तो यह है कि राजनीतिक सामान्य शिष्टाचार निभाते हुए भी अखिलेश जी के प्रति आभार तक व्यक्त नहीं किया जबकि यह विश

भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज बी.टी.सी. प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात किया। प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सम्बोधित ज्ञापन में कहाकि 68,500 सहायक अध्यापक के 21 मई के शासनादेश के कटआॅफ को बनाये रखने में सहयोग की मांग की है। प्रशिक्षुओं ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव को बताया कि कल विधानसभा के सामने शांतिपूर्ण तरीके से अहिंसक धरना करने वाले बी.टी.सी. प्रशिक्षुओं को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक पीटा जिसक े कारण कई महिला-पुरूष अभ्यर्थी गंभीर रूप से घायल हो गये। साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजगार के अवसर समाप्त किये जा रहे हैं। वर्तमान सरकार में अब तक कोई भी वैकेन्सी पूरी नही हो सकी। भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। बी.टी.सी. प्रशिक्षु 13 अगस्त से लगातार आन्दोलनरत है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस गतिरोध को दूर करने में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया उल्टे अभ्यर्थियों को बुरी तरह पीटा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने अभ्यर्थियों के उत्पीड़न

भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2019 में लोकतंत्र के लिए निर्णायक चुनाव है। भाजपा समाज में नफरत की खांई पैदा कर रही है और आर.एस.एस. स्वतंत्रता आन्दोलन के मूल्यों को कमजोर करना चाहता है। इनके झूठे दावों का मुकाबला समाजवादी पार्टी ही करने के लिए तैयार है। हमें भाजपा की किसी भी साजिश में नहीं फंसना है। समाजवादियों का लक्ष्य भाजपा को सŸाा प्रतिष्ठान से हटाना है। भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध संविधान और समाजवाद की बड़ी  लड़ाई है। देशहित में यह बहुत आवश्यक है। श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, उपाध्यक्षों तथा महासचिवों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, विधान सभा में नेता विरोधी दल श्री रामगोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा विधान परिषद सदस्य श्री एस.आर.एस. यादव, शैलेन्द्र यादव ललई एवं श्री अरविन्द कुमार सिंह उपस्थित थे। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी

Ad