Skip to main content

Posts

Showing posts with the label lucknow

Ad

Akhilesh ने उठाये सवाल Lucknow PDS के डाउन सर्वर के कारण भूखी लाइन में खड़ी रही जनता !

Akhilesh ने उठाये सवाल Lucknow PDS के डाउन सर्वर के कारण भूखी लाइन में खड़ी रही जनता ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मरीजों की सेवा में लगे 50 से भी अधिक डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोनाग्रस्त होने की सूचना चिंता जनक है। संकट के समय सेवा भावना से जुटे टाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ स्थानों पर दुव्र्यवहार की घटनाएं भी निंदनीय हैं। सरकार इनके लिए सुरक्षा उपकरण और हर तरह से सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करें। जनता से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील है। लेकिन जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से कुछ अपेक्षाएं भी हैं जिनका समय से निराकरण होना चाहिए। मीडिया में आ रही इन खब़रों का स्पष्टीकरण वांछित है-क्या प्रति 10 लाख में केवल 32 लोगों की ही कोरोना जांच हुई? क्या संकट में अभाव के समय में भी मेडिकल उपकरणों का निर्यात हुआ है? क्या केवल मनरेगा या राशनकार्ड धारकों को ही राशन मिल रहा है? भाजपा की राज्य सरकार इस पर भी ध्यान दे कि लखनऊ में लाॅकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीए

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 2020 का विस्तार पूर्वक वर्णन | अखिलेश यादव समाचार

                     समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 2020 - अखिलेश यादव  समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक- 14 मार्च, 2020 स्थान- समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज एक बार पुनः बैठ रही है। आज से लगभग 28 वर्ष पहले लखनऊ मंे ही ऐतिहासिक बेगम हजरत महल पार्क में समाजवादी पार्टी का गठन और प्रथम सम्मेलन हुआ था। स्थापना सम्मेलन में जो पहला राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव लाया गया था, उसकी कुछ बातें समाजवादी पार्टी के नेतृत्व की दूरदर्शिता का स्पष्ट उदाहरण है। स्थापना सम्मेलन में पारित किये गये प्रस्ताव के पहले पैराग्राफ का एक अंश का उल्लेख करना न केवल प्रासंगिक है बल्कि हमारे संस्थापक नेताओं की दूरदर्शिता का परिचायक भी है। वह पैरा इस प्रकार है- ‘आज आम भारतीय का आत्मबल टूट चुका है, वह निराश, उदास और कहीं क्रोध में है। सत्ता उसके लिये एक भयानक राक्षस की तरह है जो हर पल उसका शोषण करती जा रही है। गाँव वीरान हो रहे हैं, ख

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती पर क्या बोले सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ? पढ़िए

Akhilesh Yadav Paid Tribute To Karpuri Thakur Ji in Samajwadi Office Lucknow समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ सहित आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 96वीं जयंती सादगी से मनाई गई। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी में डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में श्री कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। अलीगंज, लखनऊ में सेक्टर एच. स्थित कर्पूरी पार्क में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने कर्पूरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री अखिलेश यादव ने श्री कर्पूरी ठाकुर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों और पिछड़ों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनका बचपन घोर गरीबी में बीता इस कारण वे विधायक और मंत्री रहते हुए अपना वेतन गरीबों के दुःखदर्द में बांट देते थे। उन्होंने राजनीति में अनेक लोगों को प्रेरित किया और पिछड़ों को जगाने का काम किया। उनके रास्ते पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। श्री यादव ने कहा कि डाॅ0 लोहिया ने नारा दिया था-‘सोशलिस्टों ने बांधी गा

हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा के अतिरिक्त अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में अपना जो निर्णय सुनाया है उससे दिखने लगा है कि जनता ने भाजपा के भविष्य की दिशा का संकेत कर दिया है। हरियाणा में सिद्धांत की राजनीति पराजित हुई है। राजनीति में शुचिता और गरिमा को तिलांजलि देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि उसका प्रथम और अंतिम लक्ष्य एक मात्र सत्ता पाना और उस पर कुण्डली मारकर बैठ जाना है। उत्तर प्रदेश में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे है। अपराधी व्यस्त है घरों के चिराग बुझाने में। भाजपा के मन का अंधेरा कैसे दूर होगा? उनकी जनहित की कोई अपनी योजना या दृष्टि तो है नहीं इसलिए समाजवादी सरकार के समय के कामों में ही हेराफेरी करके नाम कमा रहे है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 नम्बर की व्यवस्था समाजवादी सरकार की देन है। अपराध रोक नहीं पाए तो नम्बर बदल दिया। यूपी डायल 100 नम्बर को 112 नम्बर बना देने से तो अपराध रूकने वाले नहीं। नम्बर चेंज गेम से भाजपा सरकार ने अपनी

आज़म ने भीख मांगकर चंदे से बनायीं थी यूनिवर्सिटी, बीजेपी ने तबाह करने की कोशिश की है !

                ‘श्री आज़म खान एवं उनके परिवार पर अत्याचार नहीं सहेंगे समाजवादी।समाजवादी पार्टी से घबराई भाजपा कर रही है अत्याचार’ आदरणीय नेताजी प्रेसवार्ता के दौरान। 1. भीख मांगकर चन्दे से बनायी गयी यूनिवर्सिटी को तबाह करने की कोशिश है। 2. सारी ज़िन्दगी की कमाई और मेहनतों से मो0 आज़म खां ने यह यूनिवर्सिटी बनायी है उन्होंने इसकी तामीर के लिए एम0एल0ए0 कोटे से मिले मकान को भी बेच दिया और वह स्वयं आज भी पतली गली के एक छोटे से मकान में रहते हैं। 3. यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए सैकड़ो बीघा जमीन खरीदने वाला इंसान डेढ़-दो बीघा जमीन की बेईमानी कर ही नहीं सकता मात्र दो बीघा जमीन के लिए 27 गंभीर धाराओं में मुक़दमे दर्ज कर लिए गए वो जमीनें 13 से 15 वर्ष पूर्व खरीदी गई हैं। स्वयं राजस्व निरीक्षक अपनी एफ0 आई0 आर0 में लिखते हैं कि एक गाटा संख्या यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर है उसी गाटा संख्या के आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज कर लिए गए। सिविल मामलों को आपराधिक मुकदमों में तब्दील कर दिया गया है। 4. ज़िन्दगी भर गरीबों और मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ने वाले मो0 आजम खां कैसे जालिम और गरीब विरोधी

हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है, हमारा मुकाबला नहीं कर सकते ये बीजेपी वाले !

Akhilesh Yadav भाजपा समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकती, हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विगत दो वर्षो से राज्य की जनता भाजपा के पाप को जनता भोग रही है। भाजपा सरकार ने राज्य में जनहित में कोई काम नहीं किया। वह जातिवाद को आधार बनाकर समाज में नफरत पैदा करने का ही काम कर रही है। इस देश की मिलीजुली संस्कृृति को बर्बाद कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में, सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जनसामान्य अपने जानमाल को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाएं डरी-सहमी है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने अपनी तो कोई व्यवस्था की नहीं, समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बर्बाद कर दिया। बेकसूरों और चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को सताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। चुनाव नतीजों

अखिलेश ने दी ईद-उल-फितर की बधाई साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया।

Akhilesh Yadav at Eidgah Committee in Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने प्रातः ईदगाह में जाकर मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं, सम्मानित मौलानाओं और अन्य हजारों की तादाद में उपस्थित नमाजियों का अभिवादन किया। ईदगाह में पहुंचते ही एकत्र जनसमुदाय ने ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद‘ तथा ‘संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं‘ के नारों के साथ उनका जयघोष किया। श्री अखिलेश यादव ने ईदगाह में कहा कि यहां वे पहले भी कई बार आ चुके हैं। ईद हिन्दुस्तान के सभी हिस्सों के अलावा पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस पर्व पर सबको परस्पर मिलने का मौका मिल जाता है। हमारे समाज की खूबसूरती इसी में है कि सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं। हमें अपनी मिलीजुली संस्कृति को बचाए रखना है। हम अगली पीढ़ी को यही विरासत देकर जाएंगे। श्री यादव ने कहा कि आज 5 जून को पर्यावरण दिवस भी है। सभी वे समस्याएं जिनसे धरती को खतरा है, से धरती मां को बचाना है। हमें सोचना है कि अगली पी

लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज जाने पर रोके जाने के बाद Akhilesh Yadav का आया बड़ा बयान..

Akhilesh Yadav Press Statement from Shri Akhilesh Yadav (National President, Samajwadi Party and Former Chief Minister, U.P). Lucknow Airport, 12/02/2019 12:45 pm. Let me explain the remote control politics of two and a half men. Today, I was stopped from boarding a flight to Allahabad to attend a student union program. I haven’t been given a reason why — but it seems the general impression was that I would create a law and order problem. The Chief Minister has given a statement to this effect but they are using this as a cover to hide their nervousness because our youth have had enough. If there was a genuine problem, the police there would have objected, or asked for a change in my schedule. I understand the need to ensure the safety of people and property and would never do something to endanger either knowingly. But, to be stopped from speaking, from asking questions that are on everyone’s lips — to be prevented from engaging with the youth is just another clear si

उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ समाजवादियों का प्रदर्शन - पढ़िए विस्तार से..

Lok Sabha MP Dharmendra Yadav Protesting समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा को अब यह एहसास हो चला है कि वह दुबारा सत्ता में आने वाली नहीं है। उसके झूठ और फरेब का पर्दाफाश हो चुका है। लोगों में गहरा असंतोष और आक्रोश है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन से भाजपा नेतृत्व में बौखलाहट है जो अब उनके आचरण, व्यवहार और भाषा में प्रदर्शित हो रहा है। यह कहावत सच के करीब है कि झूठ के पैर नहीं होते है।  उत्तर प्रदेश की सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों से मर्यादित और संयमित आचरण तथा भाषा की अपेक्षा की जाती है किन्तु जिस तरह भाजपा सरकार अपने प्रदर्शन में विफल है वैसे ही अपने पद की गरिमा और संविधान की शपथ के अनुपालन में भी सरकार विफल हैं। उसकी ‘ठोको‘ भाषा की वजह से कितने ही निर्दोष लोग फर्जी एनकाउण्टर में मारे गए है और पुलिस वाले भी उसके शिकार हुए हैं।  लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की अपनी सशक्त भूमिका होती है। सत्तादल जितना ही विपक्ष भी महत्वपूर्ण अंग होता है। किसी दूसरे दल के कार्यकर्ताओं को गुण्डा कहना अश

यूपी विधानसभा में हंगामा, SP-BSP विधायकों ने राज्यपाल पर फेंके कागज के गोले...

Samajwadi Leaders Protest outside Vidhan Sabha in Lucknow समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्य विधानमण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष महामहिम राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज जो अभिभाषण किया है वह सरकारी सूचना विभाग की विज्ञप्तियों का संकलन मात्र है। उसमें न तो भाजपा सरकार की किसी उपलब्धि का जिक्र है और नहीं उसमें आगे की दिशा का कोई संकेत मिलता है। जिन कथित उपलब्धियों का जिक्र है वे समाजवादी सरकार के कामों का ही विस्तार हैं, भाजपा की कोई अपनी योजना नहीं है। राज्यपाल महोदय के अभिभाषण की शुरूआत ही भाजपा सरकार के झूठ और हवाई दावों के साथ हुई है। अपराध एवं भयमुक्त तथा विकासोन्मुखी वातावरण की बात कितनी बेमानी है इसी से स्पष्ट है कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आई है। फर्जी एनकाण्टरों पर सरकार को जवाब देना पड़ रहा है। महिलाएं और बच्चियां इतनी असुरक्षित हैं कि दबंगों और शोहदों के भय से कार्यस्थल और विद्यालयों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। कई ने तो आत्महत्या तक कर ली हैं। पुलिस, माफिया और भाजपा नेताओं की साठगांठ से

अखिलेश यादव के समक्ष, आज लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एम.एल. गुप्ता सपा में शामिल !!

Akhilesh Yadav समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं लोक शक्ति पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री एम.एल. गुप्ता ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम तथा श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर 2019 ई0 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी, एम.एल.सी. श्री जगजीवन प्रसाद, विधायक श्री शैलेन्द्र यादव ललई तथा एम.एल.सी. श्री राजेश यादव भी उपस्थिति थे। उम्मीद है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्री एम.एल. गुप्ता के साथ आज जो समाजवादी पार्टी में शामिल हुए उनमें प्रमुख समाज सेवी, शिक्षक, व्यवसायी, इंजीनियर, स्कूल प्रबन्धक, बी.डी.सी., किसान, ग्राम प्रधान, छात्र, एडवोकेट, शिक्षिकाएं प्रमुख हैं। इनमें कुछ प्रमुख नाम हैं राष्ट्रीय कश्यप महासंघ के महासचिव श्री नंद किशोर कश्यप, बिंद

उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने उठाया मुद्दा - अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भाजपा की राज्य सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। खुद सरकारी आंकड़े बता रहे है कि अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं बीतता है जब राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं न होती हों। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक उत्पीड़न की शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री जी हवाई बयानबाजी से अपनी पीठ थपथपाते हैं। उनकी प्रशासन पर कोई पकड़ नज़र नहीं आती है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री जी ने पदग्रहण के बाद बड़े जोरशोर से दावा किया था कि अब अपराधी या तो जेल जाएंगे या प्रदेश छोड़ जाएंगे। उनका ठोक दो वाला बयान भी खूब चर्चित रहा था। इस पर पुलिस ने कई निर्दोष लोगों को ठोक दिया तो कई जगह जनता ने पुलिस को ठोक दिया। अपराधी बेखौफ लूट और हत्याएं करते रहे। जो अपराधी जेल में हैं उनकी वहां से अपराधिक गतिविधियां जारी रही। जेल जैसी सुरक्षित जगह पर भी गैंगवार में हत्याएं हुई। सच तो यह है कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण के मामलों

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद लखनऊ से अखिलेश यादव का आया है बड़ा बयान... पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एक साल के बजट में दस साल आगे की झूठी बात है। बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों एवं श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है। लोकसभा चुनावों को सिर पर देखकर भाजपा ने लोकलुभावन बजट बनाकर मतदाताओं को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा की केन्द्र सरकार को जनता की नहीं, केवल वोट बटोरने की फिक्र है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने नोटबंदी और जीएसटी के द्वारा जनता को सिर्फ परेशान करने का काम किया है। इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब चलते-चलते भाजपा ने चुनावी बजट पेश कर अपने 15 लाख रूपये खाते में जमा करने, नौजवानों को 2 करोड़ नौकरियां देने, मंहगाई कम करने के वादों की तरह कुछ नए वादे और जुमले उछाले दिए हैं। किसान कर्ज और वसूली से तबाह है। भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में 5-5 किलो करके खाद की बोरियों से जो निकाला है, अब उसी को वह 6 हजार रूपया बनाकर साल भर में वापस करने का ढोंग कर रही है। भाजपा ने दाम बढ़ाकर व वजन घटाकर दोहरी मार मारी है। अगले चुनाव में किसान ‘ब

कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाएं - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोकसभा चुनाव-2019 में सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाने में जुट जाएं। जो भी प्रत्याशी घोषित हो उसका पूरी निष्ठा और एकजुटता से समर्थन और सहयोग करें। श्री यादव ने कहा है कि हमें हर बूथ पर संघर्ष करना है। हर बूथ पर जीत हासिल करनी है। भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। समाज में फूट डालने और समाज में जह़र फैलाने में उसको महारत हासिल है। लोगों को बहकाने और भटकाने की कला में वह दक्ष है। हर समाजवादी कार्यकर्ता को भाजपा की साजिशों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है और जनता के बीच भाजपा का पर्दाफाश भी करना है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान बेहाल है। उसका न तो कर्ज माफ हुआ है और नहीं उसकी आय दुगनी हुई है। पांच साल के अंदर 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। नौजवानों के लिए दो करोड़ नौकरियां देने का भाजपा का वादा कोरा वादा ही साबित हुआ है। नौजवानों के लिए नौकरियों के

अखिलेश यादव ने प्रखर समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नान्डिस के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Akhilesh Yadav Paying Tribute To george Fernandes at Samajwadi office पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने प्रखर समाजवादी नेता श्री जार्ज फर्नान्डिस के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जार्ज फर्नान्डिस ने समाजवादी विचारधारा को गति देने के साथ श्रमिक आंदोलन का भी प्रभावी नेतृत्व किया था। केन्द्र सरकार में वे उद्योग, संचार, रेल एवं रक्षामंत्री रहे। 1974 के लोकसभा चुनावों में भारतीय रेल की ऐतिहासिक हड़ताल का उन्होंने नेतृत्व किया था। सन् 1967 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मुंबई में श्री एस.के. पाटिल को हराया था। आपातकाल के विरोध में उन्हें गिरफ्तारी के बाद भयंकर यातनाएं दी गई थी। 1977 में वे जेल से ही लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जार्ज साहब जन्मजात विद्रोही राजनेता थे। मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने सुरक्षा नहीं ली थी। उनके बंगले में गेट नहीं था और कोई भी कभी भी उनसे ब

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बोले अखिलेश - भाजपा राज में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं

अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में गणतंत्र दिवस के दौरान  समाजवादी पार्टी की ओर से आज 70वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक समाजवादी पार्टी मुख्यालय, तथा जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ में मनाया गया। पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित प्रदेश के सबसे बड़े राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ढोल नगाड़े और गीत संगीत के साथ देशभक्ति के नारों से वातावरण बराबर गूंजता रहा।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज उन क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली। देश को आज के ही दिन डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश का संविधान दिया था। हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परम्परा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे। उन्होंने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि देश खुशहाल हो, किसी गरीब, किसान का हक न छीना जाए।  श्री यादव ने कहा कि भाज

Ad