Skip to main content

Posts

Showing posts with the label up

Ad

आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों का हुआ सम्मान !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों को सम्मानित किया।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि नौजवानों में ही सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा होती है। जो अच्छा-बुरा दोनों रास्ता देख लेते हैं उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता। हम समाजवादियों को बड़ा सपना देखना होगा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत से जुट जाना चाहिए। समाजवादी विकास माॅडल ही सफल है और समाजवादियों को 2019 का सपना साइकिल चलाकर ही साकार करना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा और आर. के. चैधरी सदस्य विधान परिषदगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह और सुनील सिंह साजन, जावेद आब्दी, विकास यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, सर्वेश अम्बेडकर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।  श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह सफलत

मोदी द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करने पर बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है उसकी शुरूआत समाजवादी सरकार में उनकी उपस्थिति में 18 अक्टूबर सन् 2016 को सैमसंग इण्डिया इलेक्ट्रिानिक्स के प्रेसीडेंट और सीईओ श्री एच.सी.होंग और मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। समाजवादी सरकार ने सैमसंग कम्पनी को अपनी उत्पादन यूनिट लगाने के लिए 30 एकड़ जमींन भी उपलब्ध करा दी थी। सैमसंग प्लांट का आज उद्घाटन हो रहा है उससे तरक्की की समाजवादी सोच को ही बढ़ावा मिला है। सैमसंग को भी धन्यवाद कि इसके उत्पादन के साथ रोजगार का सृजन होगा। जिस उम्मीद से समाजवादी सरकार ने उनके साथ करार किया तथा ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 81 में भूमि उपलब्ध कराई थी उस पर सैमसंग खरा उतरा है।  विडम्बना है कि भाजपा सरकार आज तक अपनी कोई नई योजना लेकर नहीं आ सकी है। वह दूसरों के खेत की फसल काटना ही अपनी उपलब्धि समझती है। विकास की उसकी दृष्टि अत्यंत संकीर्ण है और उसका हर कार्य रागद्वेष से प्रेरित है।  भाजपा सरकार की आर्थिक कुनी

चुनाव सिर पर आ गए हैं अब किसानों की हितेषी न बनें भाजपा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव सिर पर आ गए हैं तो भाजपा किसानों का हितैषी होने का दिखावा करने लगी है। किसानों के उत्पादों के लिए घोषित ताजा न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसान को कुछ मिलने वाला नहीं है क्योंकि उसकी अर्थनीति किसान पक्षधर नहीं, कारपोरेट घरानों के हित साधन की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना जोड़ने का जो दावा किया है वह भाजपा की दोषपूर्ण आर्थिक नीति को साबित करता है। पहले ही डाॅ0 स्वामीनाथन रिपोर्ट की  संस्तुतियों से भाजपा मुकर गई थी और अब किसानों के समर्थन का ढोंग कर रही है। भाजपा राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है। उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है। उसकी जमीन कर्ज में फंसी है, कृषि मण्डियों में किसान लुट रहा है, सिंचाई का संकट है। विद्युत आपूर्ति बाधित है, किसान निराशा और कुण्ठा में आत्महत्या कर रहा है। भाजपा का अन्नदाता को ही धोखा देने में कोई गुरेज नहीं है। केन्द्र में भाजपा सरकार का अंतिम वर्ष है, किसानों को लाभ पहुंचाने का ख्याल उसे अब तक क्यों नहीं आया था? अपने जन्मकाल से ही भाजपा का किसान और खेत

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में राजनैतिक अराजकता की स्थिति है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में राजनैतिक अराजकता की स्थिति है। सŸाारूढ़ दल के नेतृत्व को यही अंदाजा नहीं है कि कहां क्या हो रहा है, किसी समस्या के समाधान की बात तो सोची भी नहीं जा सकती है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है पर कृषक अन्नदाता ही यहां घोर उपेक्षा का शिकार है। भाजपा को किसानों की चिंता नहीं, वह कारपोरेट घरानों की सेवा में ही लगी है।  कैसी विडम्बना है कि प्रदेश के मुख ्यमंत्री जी का ध्यान अपने संवैधानिक दायित्व के निर्वहन पर कम है, इसकी जनता ही नहीं, सांसद, विधायक तक काम न होने की शिकायतें कर रहे हैं। खुद मंत्रीगण भी भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को ट्वीट पर टिप्पणी करने के बजाय उन्हें प्रदेश में विकास एवं किसानों पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में आंधी तूफान से तबाही मची। आगरा और कानपुर शहर तथा देहात में सर्वाधिक जनधन की क्षति हुई। मुख्यमंत्री जी कर्नाटक के अपने सभी कार्यक्रम पूरा करने के बाद ही आगरा आए जबकि वहां उन्हें तत्काल पहुंचने की आवश्यकता थी। आपदा प्रभ

आंधी-तूफान को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा - पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुधवार को आए आंधी-तूफान ने आगरा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। जनधन की भीषण क्षति हुई है। सौ से ज्यादा नागरिकों और बड़ी संख्या में पशुओं की मौतें हुई हैं। सैकड़ो लोग घरो से बेघर हुए हैं ओर मलबे में दबकर तमाम लोग घायल हुए हैं। ऐसी भयंकर प्राकृतिक आपदा में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी का आचरण संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा। जब उन्हें राजधानी में रहकर इस विप Ÿिा से बचाव और राहत के कामों को सुनिश्चित करना था तब मुख्यमंत्री जी कर्नाटक के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लोग हैरत में है कि उनकी प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश है या कर्नाटक? भाजपा सरकार आपदा प्रबंधन के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आंधी तूफान ग्रस्त इलाकों में बचाव और राहत के कामों के समय से शुरू न होने से लोगों के जो कष्ट बढ़े उस पर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जनधन की क्षति के सरकारी विवरण भी संदिग्ध हैं। अभी भी मौसम विभाग पुनः संकट आने के बारे में चेतावनी दे रहा हैं। ऐसे में भाजपा सरकार केव

गन्ना किसानों की बदहाली पर समाजवादी नौजवानों की पदयात्रा

समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ के नेतृत्व में गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर ‘‘दो कदम अन्नदाता के साथ‘‘ पदयात्रा तम्बौर, सीतापुर से पूर्व सांसद श्री मुख्तार अनीस के निवास से प्रारम्भ होकर 200 कि.मी. की यात्रा पूरी कर आज जब लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर पहुंची तो उसका नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी तथा विधान परिषद सदस्य श्री एसआरएस यादव ने स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री आनन्द भदौरिया, पूर्व सांसद श्रीमती सुशीला सरोज, पूर्व विधायक श्री मनीष रावत, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव, सीतापुर के मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मो0 एबाद, समाजवादी युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेष अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी तथा सीतापुर के जिलाध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह, भी उपस्थित थे। उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की बदहाली पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए हाथों में गन्ना लिए समाजवादी नौजवानों की पदयात्रा को समाजवादी पार्

आंखे खोल देने वाला खुलासा. कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते - अखिलेश ( पढ़िए पूरी खबर )

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते हैं। कल जब मुख्यमंत्री जी प्रतापगढ़ के एक गांव में जनता से रूबरू हुए तो उन्हें अपनी सरकार के ढोल के पोल का अंदाजा हो गया। जनता को झूठे वादों से भरमाने की भाजपा सरकार की रीति-नीति का खुलासा आंखे खोल देने वाला हैं। यह बात तो उजागर हो गई है कि भाजपा सरकार से समाज का कोई वर्ग-किसान, नौजवान, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, व्यापारी, भी संतुष्ट नहीं है। सबके साथ धोखा हुआ है। भाजपा सरकार की रात ्रि चैपाल ढोंग के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री जी का कितना इकबाल है इसी से जाहिर है कि वे गोरखपुर में गेहूं क्रयकेंद्रो पर बोरा भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। क्रय केन्द्रों पर पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी गेहूं क्रय केन्द्र पर गए तो उन्हें पता चला कि गेहूं की खरीद में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं है। किसान को उसकी फसल का निर्धारित मूल्य 1735 रूपए भी नहीं मिल रहा है। आलू किसान के आलू खरीद का सरकारी मूल्य 549 रूपए प्रति कुंतल है पर किसान को वह भी नहीं मिला। वैसे आलू के उत्पादन की लागत प्रति हज

Cash Crunch को लेकर बोले अखिलेश यादव !!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये कहा कि एटीएम में नोट न होना किसी बड़ी साजिश का संकेत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के इशारे पर कहीं नोटों की जमाखोरी तो नहीं हो रही है? यदि कैश नहीं होगा तो व्यापार ठप्प हो जायेगा। अगर नोटों की जमाखोरी हो रही है तो सरकार क्या कर रही है?  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि कैशलेश अर्थव्यवस्था की वकालत करने वाली केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए कि  नोट छपवाने का कागज विदेश से मंगाया जाता है और पर्याप्त संख्या में नोट भी छपवाया गया ऐसे में सवाल यह उठता है कि नोट गायब कहां हो गया? यह एक अन्तर्राष्ट्रीय षडयंत्र हो सकता है। पिछले साल हुए नोटबंदी से किसानों और गरीबों का बहुत नुकसान हुआ। समाज का हर वर्ग इस फैसले से परेशान है। इसके बाद भी भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बताती है। भाजपा के शासन काल की जनविरोधी नीतियों से जनता में भारी आक्रोश एवं असंतोष है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लूट-हत्या-बलात्कार की घटनाओं से जनता बुरी त

घाघरा नदी पर बने चिल्हारी घाट पुल पर पहुंचे अखिलेश यादव

विगत 16 अपै्रल 2018 को लखनऊ से बहराइच और फिर वापसी की यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ कई स्मरणीय अनुभव हुए। यह एक उल्लेखनीय बात है कि लोगों को जहां श्री अखिलेश यादव के आने की थोड़ी भी खबर लग जाती है। अपने आप काम छोड़कर गर्मी के माहौल में भी भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है इनमें स्त्री, पुरूष, बच्चे, बूढ़े, सभी शामिल होते हैं। जाति-धर्म का कहीं कोई भेद नहीं दिखाई देता है। हम घाघरा नदी पर बने चिल्हारी घाट पुल पर पहुंचे जो बहराइच और सीतापुर को जोड़ता है। इस पुल का निर्माण श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में शुरू हुआ था। अपनी एक यात्रा के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री यादव ने हेलीकाप्टर से पुल को टेंढ़ा बनते देखा तो पुल का एलाइनमेंट कराया। बहराइच से 15 किलोमीटर के बाद घाघरा नदी पुल पर मोनू मिश्रा की छप्पर नुमा एक दुकान है। यहीं राजकिशोर मिश्रा की चाय की दुकान भी है। मिश्रा बंधुओं ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया और चाय पिलाई।  चिल्हारी घाट पुल पर अखिलेश जी के स्वागत में लोग बड़ी संख्या में आए हुए थे। एक महिला ने कहा कि आ

Akhilesh Yadav Met with SC - ST Basic Teachers Associations Today

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज श्री दिनेश कुमार विद्रोेही के नेतृत्व में एससी/एसटी बेसिक टीचर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षकों के साथ हो रहे गलत पदावनति (डिमोशन) एवं उत्पीड़न की शिकायत की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन दिया। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार विद्रोही के साथ महामंत्री इंद्रेश राव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश मंत्री श्री हरेराम गौतम भी शामिल थे। श्री अखिलेश यादव को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में अधिकांश सभी पदोन्नतियां बैकलाग 1994 की धारा 3(2) के तहत है और सर्वोच्च न्यायालय ने इसे उचित ठहराया है। इसके बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उ0प्र0 ने जातीय द्वेष भावना के तहत गलत पदावनति की एवं वेतन फ्रीज कर दिया गया है। यह पूर्णतः अनु0जाति/जनजाति वर्ग के साथ अन्याय है। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोस

अभिसार शर्मा की कलम से मेरठ की यह दिल दहला देने वाली रिपोर्ट जरुर पढ़ें !!

मेरठ मे एक दलित की पहचान करके उसे गोली मार दी गयी. बाकायदा एक लिस्ट बनायी गयी है. कुछ दलित युवक फरार बताए जा रहे हैं. उदित राज, मोदी सरकार मे सांसद कह रहे हैं के उनसे जुड़ी संस्थाओं के दलित कार्यकर्ताओं को ग्वालियर मे टार्गेट किया जा रहा है. मोदी सरकार के चार दलित सांसद मोदीजी को खत लिख कर कह चुके हैं के चार सालों मे दलितों के लिए कुछ नहीं किया गया है. इस बार के दलित आंदोलन के बाद पूरे भारत मे सिलसिलेवार तरीके से दलितों को निशाना बनाया जा रहा है. जैसा के मैने बताया, मेरठ में  बाकायदा एक लिस्ट बनायी गयी और उस लिस्ट मे शामिल एक दलित की छाती पर कई गोलियां दाग दी गयीं. ये अप्रत्याशित है. दलितों के साथ इस देश मे अत्याचार होता रहा है, मगर बीजेपी राज्यों मे इस कदर निशाना लगाना पहले कभी नहीं हुआ. क्या अब उन्हे प्रदर्शन करने का अधिकार भी नहीं है? सोशल मीडिया ही नहीं आम बोलचाल मे भी कुछ लोग दलितों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने मूह से वाहियात शब्दों का प्रयोग करने वाले सभी लोगों मे एक ही चीज़ समान हैं. सब के सब.. मोदी भक्त. अंध भक्त. इनकी घृणा और हिकारत मुझे ना सिर्फ नि

Ad