Skip to main content

Posts

Showing posts with the label akhilesh bhaiya

Ad

2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी सपा, नहीं होगा कोई गठबंधन - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में राज्य विधानसभा के होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी अन्य दल से चुनाव गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त कर अगली सरकार बनाएगी। भाजपा को जनता सन् 2022 में सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। रूपए की साख गिरती जा रही है। प्रदेश में कर्ज लेकर सरकार अपने झूठे प्रचार का ढोल पीट रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। किसानों की आय दुगुन

हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है, हमारा मुकाबला नहीं कर सकते ये बीजेपी वाले !

Akhilesh Yadav भाजपा समाजवादी सरकार के कामों का मुकाबला नहीं कर सकती, हमने गुजरात से पहले मेट्रो चलाकर दिखाई है  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि विगत दो वर्षो से राज्य की जनता भाजपा के पाप को जनता भोग रही है। भाजपा सरकार ने राज्य में जनहित में कोई काम नहीं किया। वह जातिवाद को आधार बनाकर समाज में नफरत पैदा करने का ही काम कर रही है। इस देश की मिलीजुली संस्कृृति को बर्बाद कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में, सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। जनसामान्य अपने जानमाल को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिलाएं डरी-सहमी है। समाज का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने अपनी तो कोई व्यवस्था की नहीं, समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बर्बाद कर दिया। बेकसूरों और चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने वालों को सताया जा रहा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। चुनाव नतीजों

केंद्रीय बजट पेश होने के बाद लखनऊ से अखिलेश यादव का आया है बड़ा बयान... पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एक साल के बजट में दस साल आगे की झूठी बात है। बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों एवं श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है। लोकसभा चुनावों को सिर पर देखकर भाजपा ने लोकलुभावन बजट बनाकर मतदाताओं को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा की केन्द्र सरकार को जनता की नहीं, केवल वोट बटोरने की फिक्र है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने नोटबंदी और जीएसटी के द्वारा जनता को सिर्फ परेशान करने का काम किया है। इससे अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब चलते-चलते भाजपा ने चुनावी बजट पेश कर अपने 15 लाख रूपये खाते में जमा करने, नौजवानों को 2 करोड़ नौकरियां देने, मंहगाई कम करने के वादों की तरह कुछ नए वादे और जुमले उछाले दिए हैं। किसान कर्ज और वसूली से तबाह है। भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में 5-5 किलो करके खाद की बोरियों से जो निकाला है, अब उसी को वह 6 हजार रूपया बनाकर साल भर में वापस करने का ढोंग कर रही है। भाजपा ने दाम बढ़ाकर व वजन घटाकर दोहरी मार मारी है। अगले चुनाव में किसान ‘ब

भाजपा की कुनीतियों के चलते रोटी-रोजगार मिलना लगभग असंभव हो गया है - अखिलेश

Akhilesh yadav Press Meet From Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आगरा से लेकर इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी तक जब-जब भी प्रधानमंत्री जी अथवा मुख्यमंत्रीजी का कार्यक्रम होता है वहां-वहां छात्र-छात्राओं और नौजवानों की शामत आ जाती है। इनके कार्यक्रमों के पूर्व ही छात्राओं तक की गिरफ्तारी, उत्पीड़न और काला झण्डा दिखाने भर से ही यातना का दौर शुरू हो जाता है। जेलों में फर्जी केसों में फंसाया जाता है। यातनायें दी जाती हैं। इससे भाजपा सरकार का अलोकतांत्रिक चरित्र उजागर हो जाता है। आगरा में तो कल हद हो गयी। प्रधानमंत्री जी की सभा के पूर्व ही न सिर्फ समाजवादी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया बल्कि गायों को लेकर जो किसान आ रहे थे, उन पर भी लाठीचार्ज किया गया। किसानों की इस समस्या से सारा देश अवगत है। सरकार द्वारा बार-बार घोषणा के बाद भी गौमाता के लिए कहीं सम्मानजनक स्थान की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। किसान पूरी-पूरी रात खेतों की रखवाली करते हैं और दिन भर छुट्टा

बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर अखिलेश ने बजायी भाजपाइयों की बैंड !

Akhilesh Yadav Latest News समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।  श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।  श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत

4 दिसम्बर से राजस्थान के दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Rajasthan News ४ दिसम्बर से राजस्थान के दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 04 दिसम्बर 2018 (मंगलवार) को राजस्थान में बानसुर एवं नगर विधानसभा क्षेत्र, जिला अलवर तथा भरतपुर में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।  श्री अखिलेश यादव 04 दिसम्बर 2018 को विधानसभा बानपुर से प्रत्याशी श्री मुकेश यादव के पक्ष में 12ः30 बजे रायल स्कूल का मैदान बानसुर अलवर बाईपास संगम मैरिएज गार्डन, बानसुर में तथा 02ः00 बजे दिन में आलमशाह गांव के पास का मैदान, नगर जिला भरतपुर में नगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री नेम सिंह फौजदार के लिए चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। #AkhileshYadavinRajasthan

केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के लूटतंत्र के जाल में किसान फंस गये हैं - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Pics समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज विभिन्न जनपदों से आये किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट कर अपनी समस्याओं, भाजपा सरकार के दावों के विपरीत समर्थन मूल्य न मिलने और उत्पीड़न किये जाने के विषय में बताया। गन्ना का बकाया भुगतान तथा अन्य समस्याओं से अवगत कराया।  श्री यादव ने किसानों से मुलाकात में कहा कि किसानों ने बड़ी मेहनत करके पैदावार से अपने बोरे तो भर लिये हैं लेकिन उनकी जेबें अभी भी खाली हैं। फसल बिकने के इंतजार में खड़े किसानों के अंदर आक्रोश उफना रहा हैं क्योंकि सरकार ने एमएसपी तो घोषित कर दी है लेकिन ये नहीं बताया कि वो मिलेगी कहां से और देगा कौन? श्री यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के लूटतंत्र के जाल में किसान फंस गये हैं। फसल बीमा योजना के नाम पर भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को लूटा जा रहा है। फसल बीमा योजना में सन् 2016 से 2018 दो वर्ष के दौरान बीमा की दो कम्पनियों को 15795 करोड़ रूपए की आमदनी हुई। किसान को लोन तभी मिलता है जब बीमा की प्रीमियम राशि को बैंक काट लेता है। कि

प्रदेश में दहशत पैदा कर रहे अयोध्या के हालात - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav on Ayodhya Controversy Over Ram Mandir समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या में आज विश्व हिन्दू परिषद, शिव सेना तथा आरएसएस ने जो उन्माद पैदा किया और जिसके पीछे भाजपा की पूरी मदद थी, उसे जनता ने गंभीरता से नहीं लिया। भाजपा के कुत्सित इरादों को विफल करने के लिए जनता धन्यवाद की पात्र है। कालाधन, किसानों की तबाही, नौजवानों की बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार आदि तमाम मुद्दों का कोई हल निकालने में भाजपा सरकारों की विफलता को ढकने के लिए ही सांप्रदायिक उन्माद पैदा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र, घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे उन्हें सन् 2014 में केन्द्र में बहुमत आने के बाद भी पूरा नहीं किया गया। जनता के मुद्दों से पलायन राजनैतिक बेईमानी है। वादे पूरा न करना राजनीतिक भ्रष्टाचार है। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी का रिकार्ड रहा है कि उसकी कथनी-करनी में कोई भेद नहीं है। समाजवादी सरकार में विकास पर ध्यान दिया गया। भाजपा आरएसएस की नीति और नीयत दोनों जनविरोधी है। विकास और प्रगति के विरूद्ध साजिश करना

अखिलेश यादव शनिवार को चंदेरी, निवाड़ी, पृथ्वीपुर एवं टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में चार चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

AKhilesh Yadav Samajwadi Party Chief समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 24 नवम्बर 2018 को मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे का कार्यक्रम संशोधित हो गया है। वे शनिवार को चंदेरी, निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र जिला अशोक नगर एवं टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में चार चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री अखिलेश यादव 11ः00 बजे नगरपालिका मैदान, मूंगावली जिला अशोक नगर में विधानसभा मूंगावली से प्रत्याशी श्री रतिभान सिंह के लिए, 12ः20 बजे ईसगढ़ मंडी मैदान, चंदेरी, जिला अशोक नगर म ें चंदेरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री जयपाल यादव के पक्ष में तथा 01ः30 बजे भेड़ फार्म ओरछा रोड, पृथ्वीपुर में विधानसभा पृथ्वीपुर से प्रत्याशी श्री शिशुपाल यादव के पक्ष में चुनाव सभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री अखिलेश यादव अपराह्न 02ः35 बजे अपनी चैथी जनसभा निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीमती मीरा यादव के समर्थन में करेंगे। यह सभा शासकीय महाविद्यालय ग्राउण्ड, निवाड़ी, जिला टीकमगढ़ में होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि 25 नवम्ब

मुलायम के जन्मदिन पर बोले अखिलेश - नेताजी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया है

Mulayam Singh Yadav Happy Birthday "Netaji" समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालयों में विचारगोष्ठियां आयोजित की गई तथा गरीबों में फल, वस्त्र वितरण के साथ पौधारोपण एवं रक्तदान के कार्यक्रम भी संपन्न हुए। अंसल स्थित श्री मुलायम सिंह यादव के निवास पर प्रातः काल से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। मध्याह्न समाजवादी पार्टी मुख्यालय में लखनऊ में उनके जन्मदिन पर केक काटा गया तथा मिष्ठान्न वितरण हुआ। Netaji Cutting Cake on his Birthday आज प्रातः सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी‘ को जन्मदिन की बधाई दी। श्री अखिलेश यादव जी ने कहा कि नेता जी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया और लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है। 

भाजपा चाहे जितनी मोटर साइकिलों की रैली निकाले, लेकिन वह कीचड़ से बचकर नहीं निकल सकती है

पथरिया विधानसभा,दमोह, मध्य प्रदेश के बतियागढ़ लवली पार्क से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्बोधन। अपनी नाटक-नौटंकी से जनता को भरमाने का खेल भाजपा को खूब आता है। सरकार में हर मोर्चे पर विफलता उजागर हो चुकी है। जनता को अपनी उपलब्धि बताने के नाम पर उसके पास कुछ है नहीं, इसलिए अब सड़क पर मोटर साइकिलों की धमक दिखाकर और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का जमावड़ा करके वह अपने को चर्चा में रखने को उतावली है।  भाजपा चाहे जितनी मोटर साइकिलों की रैली निकाले, लेकिन वह कीचड़ से बचकर नहीं निकल सकती है। भाजपा की नाकामी का  आलम यह है कि उत्तर प्रदेश में उसका नतीजा निल बटे सन्नाटा ही है। मंत्रिमण्डल के सदस्य मोटर साइकिल पर सवार होकर जो भी संदेश देने की कोशिश करते हों, लेकिन जनता को उससे प्रदूषण और जाम के संकट के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। जनता को भाजपा रैली से एक ही संदेश मिला है कि उसे इस सरकार के रहते परेशानियों से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। इस सच्चाई से सभी परिचित हैं कि श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए अधिनियम बना था और 15 हजार रूपए मासिक सम्मान राशि प्रदान

अगर कांग्रेस साइकिल रोकेगी तो हम भी साइकिल से हाथ हटा लेंगे - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के नेताओं से ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ पहुंचते ही धान की खूशबू आती है। आखिर दिल्ली में उन्हें इस धान की खुशबू क्यों नहीं आती है? अगर दिल्ली संसद में और यहां विधानसभा में धान की खूशबू आ जाती तो किसान की आय दोगुनी हो चुकी होती। आदिवासी भाइयों के चेहरे पर भी आज तक खुशहाली नहीं आई है। सबसे ज्यादा कुपोषण की शिकायत छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों में है।  श्री यादव आज यहां छत्तीसगढ़ में दुर्ग की वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। उन्होंने कहा ये छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश की राजनीति के भविष्य का भी चुनाव है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी की मदद कीजिए। समाजवादी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मिलकर गरीब, आदिवासियों, पिछड़ों नौजवानों, महिलाओं के चेहरों पर खुशहाली लाने का काम करेगी। हम

कल से 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे के लिए रहेंगे अखिलेश यादव |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 15 नवम्बर 2018 (बृहस्पतिवार) को पाली तानाखार विधानसभा जिला कोरबा छत्तीसगढ़) और 17 नवम्बर 2018 (शनिवार) को दुर्ग व महासमुंद जिले में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  श्री अखिलेश यादव 01ः00 बजे 15 नवम्बर 2018 को छत्तीसगढ़ में हाई स्कूल का मैदान पाली में विधानसभा पाली तानाखार से प्रत्याशी श्री हीरा सिंह मरकाम के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  श्री अखिलेश यादव 17 नवम्बर 2018  को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 12ः45 बजे बैकुण्ठ धाम, वैशाली नगर विधानसभा से प्रत्याशी श्री सूबेदार सिंह यादव और महासमुंद जिले में 02ः00 बजे साकंरा जोंक, झग्रेन बसना विधानसभा से प्रत्याशी श्री योगेन्द्र भोई के पक्ष में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में चुनावी दौरा प्रारम्भ हो गया है। 

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

Ad