समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरूण सागर जी महाराज के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि उनके निधन से संत समाज में गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है। वे अपने जैन समाज के अन्दर की बुराइयों की भी आलोचना करते रहे है जिससे उनके प्रवचन ‘कड़वे प्रवचन‘ के नाम से चर्चित है। श्री यादव ने कहा कि श्री तरूण सागर ने 22 वर्ष की उम्र में जैन धर्म की दीक्षा ली थी। सन् 2016 में उन्होंने हरियाणा विधान सभा को भी सम्बोधित किया था। संथारा करते हुए मोक्ष प्राप्ति के समय उनकी आयु मात्र 51 वर्ष थी।
Bringing you news breaks & exclusive political content.