अशोक नगर को स्मार्ट सिटी बनायेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, 3 वर्ष में कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा !
CM Shivraj Singh Chouhan in Ashoknagar, MP 3 वर्ष में कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा अशोक नगर (AshokNagar) को स्मार्ट सिटी (Smart City) बनाया जाएगा CM Madhya Pradesh श्री Shivraj Singh Chouhan ने राजपुर (Rajpur), अशोकनगर में 244.92 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 3 वर्षों में प्रदेश का कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा, सरकार द्वारा आवास योजनाओं के अंतर्गत पक्के घर बनाने के लिए सहायता दी जा रही है। अब प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसानों को किसी बात की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, उनकी चिंता सरकार कर रही है। प्रदेश में संबल योजना को पुन: प्रारंभ किया गया है, यह गरीबों का सुरक्षा चक्र है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की सहायता गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अशोकनगर जिले के राजपुर में विकास कार्यों के शिलान्यास/लोकार्पण अवसर पर जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में कुल 244.92 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। अशोकनगर होगा स्मार्ट सिटी मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में घोषणा