Skip to main content

Posts

Showing posts with the label bahujan samaj party

Ad

2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी सपा, नहीं होगा कोई गठबंधन - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में राज्य विधानसभा के होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी अन्य दल से चुनाव गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त कर अगली सरकार बनाएगी। भाजपा को जनता सन् 2022 में सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। रूपए की साख गिरती जा रही है। प्रदेश में कर्ज लेकर सरकार अपने झूठे प्रचार का ढोल पीट रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। किसानों की आय दुगुन

वाराणसी से महागठबंधन का ऐलान - अब 7 दिनों के बाद ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलना निश्चित है !

Varanasi Rally of  Mahagathbandhan समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने वाराणसी में महागठबंधन के प्रत्याशी बनारस से श्रीमती शालिनी यादव, चंदौली से डाॅ0 संजय चैहान और मिर्जापुर से श्री रामचरित्र निषाद के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि नमो-नमो की छुट्टी होने जा रही है। आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाना पड़ा। इसी प्रकार बीजेपी अपनी पूंजीवादी, जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक नीतियों के चलते सत्ता से बाहर जाने वाली है। बीजेपी ने अपने चुनावी वादों का एक हिस्सा भी पूरा नहीं किया। इनका ज्यादातर समय बड़े पूजीपतियों को और भी ज्यादा मालामाल बनाने में लग रहा है। बीजेपी ने कमजोर तबके को अच्छा दिन दिखाने का वादा पूरा नहीं किया। सिर्फ बीजेपी और उनके पूंजीपति मित्रों के ही अच्छे दिन आये हैं। सुश्री मायावती

आज 7 अप्रैल 2019 (रविवार) को देवबंद जिला सहारनपुर में होगी गठबंधन की संयुक्त रैली - पढ़िए विस्तार से !

Akhilesh Yadav - Mayawati समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल की 7 अप्रैल 2019 को होने वाली संयुक्त रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सघन प्रचार अभियान प्रारम्भ हो जाएगा। लोकसभा की 80 सीटों वालें इस प्रदेश के मतदाता ही दिल्ली के राजसिंहासन पर बैठने वाले का भाग्य निर्णय करते आए है। इसलिए समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में जहां ग्यारह संयुक्त रैलियां करेंगे वहीं अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। गठबंधन की बढ़ती मजबूती से भाजपा को केन्द्र में अपनी सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। भाजपा नेतृत्व की बौखलाहट से इसका संकेत मिलता है। कल 7 अप्रैल 2019 (रविवार) को देवबंद जिला सहारनपुर में गठबंधन की संयुक्त रैली को श्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी तथा चौधरी अजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष

भाजपा नेतृत्व सन् 2019 के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इन दिनों भाजपा नेतृत्व का हिसाब गड़बड़ा गया है। जबसे गठबंधन की घोषणा हुई है तब से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति कहां और कैसी रहेगी। चुनाव पूर्व ही भाजपा को पराजय का डर सताने लगा है। इसी घबराहट और हताशा में भाजपा नेतृत्व अब सच्चाई स्वीकार करने की जगह व्यर्थ बहानेबाजी से अपना दिल बहलाने में लगा है। भाजपा नेतृत्व भलीभांति समझ रहा है कि जब उनकी सरकारों की हर मोर्चे पर विफलता जगजाहिर है तो जीतने की कैसे उम्मीद करें? किसानों के हित में जब भाजपा ने कोई काम नहीं किया है तो किसान उन्हें दोबारा क्यों चुनेंगे? जब नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिला तो वे अपना वोट भाजपा को देकर क्यों व्यर्थ करेंगे? इसी तरह महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और गरीबों के हित के लिए भी जब कुछ नहीं किया गया तो भाजपा को इनसे वोट की आशा क्यों करनी चाहिए? भाजपा राज में किसानों की आत्महत्याएं जारी है। कानून व्यवस्था की स्थिति

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह ।

Akhilesh And Mayawati Joint Press Conference in Lucknow Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन की घोषणा होते ही आज दोनों दलों में उत्साह और लोकसभा चुनाव में भाजपा को पराजित करने का संकल्प सड़कों पर छलक उठा। होटल ताज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्टीय अध्यक्ष सुश्री मायावती द्वारा संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की खबर बाहर आते ही कार्यकर्ता दोनों दलों के झंडों के साथ एकत्र हो गए।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि प्रेस कांफ्रेंस से बाहर आने पर सुश्री मायावती और श्री अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ता दोनों दलों का झंडा लिए सड़क के दोनों ओर खड़े थे। जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। समाजवादी पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश जी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश को बचाने के लिए गठबंधन करके एक बड़ा निर्णय लिया गया है। उनका यह भी कहना था कि श्री अखिलेश यादव ने बड़े दिल का परिचय देते हुए राजनीति में एक साहसिक कद

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह इन दोनों गुरु चेले की नींद उड़ने वाली प्रेसवार्ता है यह - मायावती

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु॰ मायावती जी की संयुक्त प्रेसवार्ता। -समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी एवं बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कु॰ #मायावती जी की संयुक्त प्रेसवार्ता। #Politicalhub -BSP Chief Mayawati and Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav address a joint press briefing in Lucknow -BSP Chief Mayawati: We(BSP-SP) have decided to contest upcoming Lok Sabha elections together, this will lead to a new political revolution in the country. -BSP Chief Mayawati: Be it BJP or Congress, whoever rules, their policies are mostly the same. For example, we are seeing how both indulged in corruption in defence deals. Congress imposed declared emergency, today there is undeclared emergency -BSP Chief Mayawati: Ye Pradhanmantri Modi ji ki or BJP ke national president Amit Shah, in dono Guru-chele ki neend udane wali press conference hai. -BSP Chi

भाजपा की हार के बाद, अखिलेश यादव का 'तंज', 'अबकी बार, खो दी सरकार'

Assembly elections result 2018: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता भाजपा के झूठे वादों और जाति-संप्रदाय की राजनीति से ऊब चुकी है और अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। इन राज्यों में जनता की एकजुटता ने ही भाजपा को सत्ता से बेदखल किया हैं। मतदाताओं ने यह भी जता दिया है कि एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं तब बड़े-बड़ो की सत्ता नौ दो ग्यारह हो जाती है।  इसमें दो राय नहीं कि भाजपा ने समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने में ही इन चुनावों में अपनी सारी ताकत लगा दी थी। जनता के बुनियादी मुद्दों को भटकाने की उसने साजिशें की। भाजपा सत्ता के अंहकार में इतना डूबी थी कि उसने किसानों, गरीबों, नौजवानों की आकांक्षाओं को ही कुचलना शुरू कर दिया। मंहगाई, नोटबंदी, और जीएसटी से लोग त्रस्त हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार के साथ लोकतंत्र की स्थापित मान्यताओं एवं संवैधानिक प्रतिष्ठानों

Ad