Akhilesh Yadav Addressing The Rally at Etah अखिलेश यादव ने आज एटा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एटा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव और फर्रूखाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज अग्रवाल को समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की। श्री यादव ने कहा कि देश की जनता जाग गयी है। भाजपा का संकल्प पत्र धोखा पत्र है। भारत की संस्कृति सभी धर्म और जाति को सम्मान देने की रही है लेकिन भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाया है। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है जनता को गुमराह करना। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन के पास जितना वोट है उतना किसी के पास नहीं है। जिस समय वोट पड़ेगा जनता चैकीदारों की चैकी छीन लेगी। देश में महापरिवर्तन लाने के लिये यह गठबंधन बना है। यह विचारों, गरीबों, किसानों और जो आजादी के बाद पीछे छूट गये हैं उनका गठबंधन हैं। यह डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की सोच का गठबंधन है। इससे भाजपा घबरा गयी है। श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन होगा तभी दे
Bringing you news breaks & exclusive political content.