Skip to main content

Ad

महागठबंधन जितने वोट किसी के पास नहीं है - जिस दिन वोटिंग होगी चैकीदारों की चौकी छिन जायेगी !

Akhilesh Yadav, Etah, Samajwadi Party, Uttar pradesh, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव और फर्रूखाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज अग्रवाल को समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की।
Akhilesh Yadav Addressing The Rally at Etah


अखिलेश यादव ने आज एटा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एटा से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव और फर्रूखाबाद से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज अग्रवाल को समर्थन देने की मतदाताओं से अपील की।
श्री यादव ने कहा कि देश की जनता जाग गयी है। भाजपा का संकल्प पत्र धोखा पत्र है। भारत की संस्कृति सभी धर्म और जाति को सम्मान देने की रही है लेकिन भाजपा सरकार ने समाज में नफरत फैलाया है। भाजपा का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है जनता को गुमराह करना।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन के पास जितना वोट है उतना किसी के पास नहीं है। जिस समय वोट पड़ेगा जनता चैकीदारों की चैकी छीन लेगी। देश में महापरिवर्तन लाने के लिये यह गठबंधन बना है। यह विचारों, गरीबों, किसानों और जो आजादी के बाद पीछे छूट गये हैं उनका गठबंधन हैं। यह डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की सोच का गठबंधन है। इससे भाजपा घबरा गयी है।
श्री यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन होगा तभी देश में खुशहाली आयेगी। देश के सामने जातिगत जनगणना के आंकड़े सामने आने चाहिए। आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिये आधार से गिनती हो जानी चाहिए। सभी को हक और सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा ने हमें पिछड़ा बना दिया जबकि समाजवादी विकास करने में अगड़े है। समाजवादी सरकार में बना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे जैसा उदाहरण पूरे देश में दूसरा नहीं है। समाजवादी सरकार में 70,000 नौजवानों को नौकरी मिली थी। केन्द्र में महागठबंधन के सहयोग से सरकार बनने पर सेना और अर्द्धसैनिक बलों में नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार देने का काम किया जायेगा।
श्री यादव ने कहा कि किसान तकलीफ में है। भाजपा सरकार में किसानों के फसल की लागत मंहगी हो गयी है। भाजपा की हर बात शौचालय से शुरू होती है और शौचालय पर खत्म हो जाती है। कांग्रेस एक गड्ढ़े का शौचालय बनाती थी और भाजपा दो गड्ढ़े का बना रही है जबकि किसी भी शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। हम समाजवादियों का मानना है कि जनता को पढ़ा-लिखाकर सम्पन्न बना दे तो पानी वाला शौचालय लोग स्वयं बनवा लेंगे। केन्द्र में महागठबंधन की सरकार बनने पर गांवों में जरूरतमंदों को लोहिया आवास की व्यवस्था की जायेगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने पांच साल में उत्तर प्रदेश को पीछे करने का काम किया है। शिक्षामित्र गुमराह हो गये थे। समाज के बहुत सारे लोगों को भाजपा ने धोखा दिया। रसोइयां, आशा कार्यकर्ताओं से किया गया वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। आज कोई चैकीदार नहीं बनना चाहता है। आज के हालात में सच बोलने वाले को राष्ट्र विरोधी घोषित कर दिया जा रहा है। 2014 में प्रधानमंत्री जी का कालाधन लाने के वादे का क्या हुआ? नोटबंदी से भ्रष्टाचार क्यों कम नहीं हुआ? रूपये नये हुए तो भ्रष्टाचार भी नया हो गया। भाजपा ने कहा था कि नक्सलवाद खत्म हो जायेगा। लेकिन भाजपा के विधायक की नक्सली हमले में मृत्यु हो गयी। हमारी फौज की वजह से सीमायें सुरक्षित है। जवान शहीद हो रहा है, किसान और नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर है।
श्री यादव ने कहा कि एक नया देश बनाने के लिये नयी सरकार चाहिए। नयी सरकार ही देश को नया प्रधानमंत्री देगी। देश को झूठ और धोखे से बचाना है। भाईचारा कायम रहे और जातियों का बंधन टूटे। इसके लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिलाईये।

Watch Full Speech -

Comments

Adsterra Ads

Ad