Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gathbandhan

Ad

भाजपा लोगों का ध्यान हटाने में माहिर हैं - जो पहले चायवाला था अब खुद ही चौकीदार बन गया है !

Akhilesh Yadav Speech in Kavinagar, Ghaziabad समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी- बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से देश भर में स्पष्ट संदेश गया है कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जनता समझ गई है कि यह चुनाव गणतंत्र की अस्मिता और लोकतंत्र के बचाव का है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन जमीनी है, आम आदमी और गरीबों के हितों की उसमें गारंटी है। यह दिलो का भी गठबंधन है जिससे महापरिवर्तन आएगा।  श्री यादव रामलीला मैदान, कविनगर, गाजियाबाद में गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी श्री सुरेश बंसल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा से अब उसके कामों का हिसाब लिया जाएगा। गाजियाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी सरकारों में हुए। भाजपा ने विकास कार्यों में कोई रूचि नहीं ली। गाजियाबाद में छह लेन सड़क, मेट्रो,

भाजपा नेतृत्व सन् 2019 के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इन दिनों भाजपा नेतृत्व का हिसाब गड़बड़ा गया है। जबसे गठबंधन की घोषणा हुई है तब से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति कहां और कैसी रहेगी। चुनाव पूर्व ही भाजपा को पराजय का डर सताने लगा है। इसी घबराहट और हताशा में भाजपा नेतृत्व अब सच्चाई स्वीकार करने की जगह व्यर्थ बहानेबाजी से अपना दिल बहलाने में लगा है। भाजपा नेतृत्व भलीभांति समझ रहा है कि जब उनकी सरकारों की हर मोर्चे पर विफलता जगजाहिर है तो जीतने की कैसे उम्मीद करें? किसानों के हित में जब भाजपा ने कोई काम नहीं किया है तो किसान उन्हें दोबारा क्यों चुनेंगे? जब नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिला तो वे अपना वोट भाजपा को देकर क्यों व्यर्थ करेंगे? इसी तरह महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और गरीबों के हित के लिए भी जब कुछ नहीं किया गया तो भाजपा को इनसे वोट की आशा क्यों करनी चाहिए? भाजपा राज में किसानों की आत्महत्याएं जारी है। कानून व्यवस्था की स्थिति

Ad