Akhilesh Yadav Speech in Kavinagar, Ghaziabad समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी- बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन से देश भर में स्पष्ट संदेश गया है कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। जनता समझ गई है कि यह चुनाव गणतंत्र की अस्मिता और लोकतंत्र के बचाव का है। उन्होंने कहा हमारा गठबंधन जमीनी है, आम आदमी और गरीबों के हितों की उसमें गारंटी है। यह दिलो का भी गठबंधन है जिससे महापरिवर्तन आएगा। श्री यादव रामलीला मैदान, कविनगर, गाजियाबाद में गठबंधन से समाजवादी पार्टी के प्रत्याषी श्री सुरेश बंसल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को धोखा दिया है। भाजपा से अब उसके कामों का हिसाब लिया जाएगा। गाजियाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा विकास कार्य समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी सरकारों में हुए। भाजपा ने विकास कार्यों में कोई रूचि नहीं ली। गाजियाबाद में छह लेन सड़क, मेट्रो,
Bringing you news breaks & exclusive political content.