Vinod Kapri देश के प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्रियों के नाम खुला ख़त माननीय प्रधानमंत्री जी और देश के सभी सम्मानिय मुख्यमंत्री जी , ये खुला खत हम आपको बहुत ही भारी मन से व्यथित होकर लिख रहे हैं. इसे किसी पत्रकार की नहीं बल्कि एक माता पिता की चिट्ठी समझकर पढियेगा. और आपको इसलिए लिख रहे हैं कि आप देश के प्रधानमंत्री , राज्यों के मुख्यमंत्री है़ं और इस देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी आपकी भी है. क्या आप जानते हैं कि आज से 25 दिन पहले इस भारत देश में एक बच्ची ने जन्म लिया था जिसे नाम दिया गया अज्ञात शिशु (unknown baby) और ठीक 25 दिन बाद उस अज्ञात ने दम तोड़ दिया. वो अज्ञात क्यों थी? उसने 25 दिन में ही दम क्यों तोड़ दिया? वो और क्यों नहीं जी पाई? क्या उसे हमारे सिस्टम, हमारे कानून ने मारा? या उसकी मौत तय थी? आज उस फूल सी बच्ची के अंतिम संस्कार से जब हम जयपुर से दिल्ली की तरफ लौट रहे हैं और आठ लेन के नए भारत की सड़क पर हमारी गाड़ी दौड़ रही है तो ये सारे सवाल मन में आ रहे हैं. हम सोच रहे हैं कि सुपरपावर बनने की दिशा में बढता देश एक छोटी सी बच्ची को क्यों नहीं बचा पाया? आप...
Bringing you news breaks & exclusive political content.