अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से लखनऊ में भेंटकर विश्वविद्यालय परिसर में हो रही गतिविधियों की जानकारी दी। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि देश का नौजवान अखिलेश जी की तरफ देख रहा है। नौजवान उनकी नीतियों से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही युवा समस्याओं का समाधान की क्षमता रखती है। भाजपा ने नौजवानों को धोखा दिया हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसं घ के अध्यक्ष श्री मस्कूर अहमद उस्मानी, उपाध्यक्ष श्री सज्जाद सुभान तथा मानद सचिव श्री मो0 फहद ने जानकारी दी कि सर सैयद अहमद ने 1864 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। सन् 1905 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्रसंघ का गठन हुआ। इस बार छात्रसंघ चुनाव में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। इस अवसर पर सर्वश्री रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, उदयवीर सिंह, शैलेन्द्र यादव ललई, तथा एसआरएस यादव भी मौजूद थे। छात्रसंघ प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश की भावनाओं क
Bringing you news breaks & exclusive political content.