Akhilesh Yadav LIVE From Elelction Rally in Rajasthan समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने राजस्थान के अलवर जिले में विधानसभा बानसुर से प्रत्याशी श्री मुकेश यादव और भरतपुर जिले में विधानसभा नगर से प्रत्याशी श्री नेम सिंह फौजदार के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। श्री यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो व्यवस्था कांग्रेस ने बनाई भाजपा सरकार उसे ही आगे बढ़ा रही है। चाहे वो जीएसटी हो या उद्योगपतियों को बैंकों से बड़े लोन देने की। जो लोग भारत छोड़कर भाग गये उन्हें पैसा किसने दिया? पहले कांग्रेस ने दिया फिर और ज्यादा पैसा भाजपा ने दिया। भाजपा को इस पर नियंत्रण करना चाहिए था। देश की बैंकों को दो हजार लोगों ने मिलकर बर्बाद कर दिया। दोनों दलों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है। श्री यादव ने कहा कि जनता को दूसरे विकल्प पर सोचना चाहिए। किसान को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने के लिये समाजवादी रास्ता ही बेहतर है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने देष की जनता को परेशान करने का काम किया है। भाजपा की कुनीतियों से किसान, बेहाल है, छात्र-नौजवान बेरो
Bringing you news breaks & exclusive political content.