आज 7 अप्रैल 2019 (रविवार) को देवबंद जिला सहारनपुर में होगी गठबंधन की संयुक्त रैली - पढ़िए विस्तार से !
Akhilesh Yadav - Mayawati समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल बहुजन समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोक दल की 7 अप्रैल 2019 को होने वाली संयुक्त रैली के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सघन प्रचार अभियान प्रारम्भ हो जाएगा। लोकसभा की 80 सीटों वालें इस प्रदेश के मतदाता ही दिल्ली के राजसिंहासन पर बैठने वाले का भाग्य निर्णय करते आए है। इसलिए समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश में जहां ग्यारह संयुक्त रैलियां करेंगे वहीं अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। गठबंधन की बढ़ती मजबूती से भाजपा को केन्द्र में अपनी सत्ता खिसकती नज़र आ रही है। भाजपा नेतृत्व की बौखलाहट से इसका संकेत मिलता है। कल 7 अप्रैल 2019 (रविवार) को देवबंद जिला सहारनपुर में गठबंधन की संयुक्त रैली को श्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कुमारी मायावती जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी तथा चौधरी अजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष