Skip to main content

Posts

Showing posts with the label hathras

Ad

हाथरस में बोले अखिलेश - हमारा गठबंधन देश में नया परिवर्तन लाएगा और नया प्रधानमंत्री भी देगा !

Akhilesh Yadav Huge Rally at Hathras समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने हाथरस लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री रामजी लाल सुमन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि महागठबंधन से देश में महापरिवर्तन की हवा बह रही है। यह गठबंधन किसानों, गरीबों और सामाजिक न्याय दिलाने वालों का गठबंधन है। इससे भाजपा की नींद गायब हो गयी है। वे रात-रात भर बैठकें कर रहे हैं। भाजपा सरकार के पास पांच साल के कार्यकाल का कोई हिसाब नहीं है। 2014 का संकल्प पत्र भाजपा अभी तक पूरा नहीं क र सकी। इस बार फिर भाजपा नया धोखा पत्र ले आई है। श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। आलू किसानों को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। देश का अन्नदाता बर्बाद हो गया। किसानों की आय लगातार कम हुई है। नोटबंदी की कोई उपलब्धि नहीं रही। भ्रष्टाचार, कालाधन, बढ़ा है। व्यापारी बर्बाद है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। रोजगार के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार फेल हो गयी है। जनता पूछ रही है कि अच्छे दिन कब आएंगे। जो वादे किए थे वे कब पूरा करेगें? जवान हर दिन शह

Ad