Akhilesh Yadav in Naarad Aasram in Narkhas Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव 02 दिसम्बर 2018 को नारखास में नारद आश्रम में दर्शन करने पहुंचे। पौराणिक मान्यता है कि यह नारद जी की तपस्थली है। आश्रम के स्वामी 103 वर्ष के श्रीश्री 1008 विष्णु स्वरूप ब्रह्मचारी जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को आशीर्वाद दिया और श्री अखिलेश यादव ने बाबाजी को भरोसा दिलाया कि वे जीवन भर निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे। कानपुर देहात के ही सरदार पुरवा में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव खचांजी के परिवार को पक्का मकान सौंपने गए थे। इसमें दो कमरे, किचन, बाथरूम, सोलर पंखा, लाईट सबकी व्यवस्था है। पहला उदाहरण है कि यह चार दिन में तैयार हुआ पूरा-पूरा आवास। श्री यादव के साथ पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, संजय सेठ सांसद थे। सरदार पुरवा सभा में प्रेमचन्द्र कठेरिया, पुष्पराज जैन, सुरेश यादव एवं समरथ पाल भी मौजूद थे। श्री अखिलेश यादव ने खजांची परिवार के प्रति जो सदाशयता दिखाई उसके पीछे उनकी एक अलग दृष्टि और सोच की झलक मिलती है। उ
Bringing you news breaks & exclusive political content.