Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samajwadi samachar

Ad

सत्ता से बाहर जाते-जाते भाजपा को अपनी याद के प्रतीक के तौर पर एक जुमला पार्क बनाना चाहिए !

Akhilesh Yadav Speech समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में नए वर्ष का उत्साह आज भी छलकता रहा। हजारों नौजवानों द्वारा जय अखिलेश, जय अखिलेश का नारा गुंजायमान रहा। लोग आज भी मिलकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते रहे। श्री अखिलेश यादव ने आज नौजवानों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनसे विस्तृत चर्चा की। पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेड इन इण्डिया के बहाने भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है। विदेशी सामानों का आयात बढ़ रहा है। चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं। बिचैलियों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया हैं। विकास पिंजरे में कैद हो गया है। किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग हताश, कुंठित और परेशान है। वह अब लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहा है। समाजवादी साथियों को प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए अब आगे आना होगा। Akhilesh Yadav श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है उसने दो तरह की शपथ ले रखी है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की। लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वर्तमान

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Youth of Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है। भाजपा जातिवाद के आधार पर रागद्वेष की भावना के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को मतप्रतिशत वृद्धि पर बधाई दी है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी  से व्यापार चैपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। न पूंजीनिवेश हो रहा है और नहीं उद्योग लग रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ कारपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी है।  महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई ! 85 प्रतिशत को गुमराह करने की साजिशें चल रही हैं। इस बहुमत को भाजपा ने अपमानित किया है। भाजपा समाज में बंटवारे की राजनीति करने की साजिश में जुटी हैं। यह सब लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा

तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन की सचिव डोलमा सेरिंग से अखिलेश यादव की लखनऊ में मुलाक़ात।

Akhilesh Yadav With Tibetan Women's Association समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन की सेंट्रल एक्जीक्यूटिव कमेटी के संयुक्त सचिव डोलमा सेरिंग ने भेंट की, और उन्हें चीन के अधिकार में जाने के बाद तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन और प्राकृतिक वातावरण को नष्ट करने की कोशिशों की जानकारी दी। डोलमा जी ने बताया, कि तिब्बत सदियों तक स्वतंत्र रहा। 1950 में चीन द्वारा इस पर अधिपत्य जमा लेने के बाद कुल 60 लाख तिब्बतियों ने अब तक 12 लाख   तिब्बती मुत्यु को प्राप्त कर चुके हैं। तिब्बत में मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। पवन पावन दलाई लामा जी के बाद दूसरे धर्मगुरू श्री पंचेनलामा को राजनैतिक कैदी बनाकर रख दिया गया हैं। श्री अखिलेश यादव को बताया गया कि तिब्बत का पठार में पर्यावरण का हनन हो रहा है। तिब्बत के मौसम चक्र में परिवर्तन पूरे एशिया एवं अंततः पूरे विश्व को प्रभावित करता है। तिब्बतन वूमेन्स एसोसिएशन का भारत में मुख्यालय धर्मशाला जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में स्थित है। BJP

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Akhilesh Yadav Showing Green Signal to samajwadi vision and vikas padyatra in Lucknow (U.P.) समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रवाना किया। इस पद यात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पदयात्रा में शामिल हैं। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय से चलकर हजरतगंज चैराहा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा, बर्लिग्ंटन चैराहा, हुसैनगंज चैराहा, के.के.सी./के.के.वी. कालेज होते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रियों ने जगह-जगह रूक कर लोगों से सम्पर्क किया और उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।  इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव कहा

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ आने से भाजपा के लिए समस्यां हो सकती हैं

Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav भाजपा सरकारें जिस तरह संविधान और लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं और असहमति को देशद्रोह बता रही है उससे जनसामान्य में न केवल असंतोष है अपितु गहरा आक्रोश भी है। प्रसार माध्यमों पर सरकारी शिकंजा कसा होने से अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हो रहे हैं। जनता के मन की बातें सुनने के बजाय सत्ता अपने मन की बातें थोप रही है। विपक्षी नेताओं विशेष कर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध प्रचार माध्यमों का अभियान जोर शोर से चल रहा है। ज ्यादातर चैनलों पर भाजपा का कब्जा है। हद तो तब हो गई जब एक टीवी चैनल की बहस में भाजपा के प्रवक्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता श्री अनुराग भदौरिया के साथ दुव्र्यवहार किया और चैनल की डिबेट से पुलिस ने उल्टे उन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेज कर अपमानित और प्रताड़ित किया। नासिक (महाराष्ट्र) में 51 पैसे किलो प्याज बिक गया। किसान की दुर्दशा तो अपनी जगह है लेकिन यहां तो जल्दी नेता बनने के चक्कर में ज्यादा प्याज खा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह की कार्यवाही अवांछनीय, असंवैधानिक और अनैतिक है। भाजपा इस तरह विपक्ष की असहमति की आवाज को दबाने और आतं

भाजपा चाहे जितनी मोटर साइकिलों की रैली निकाले, लेकिन वह कीचड़ से बचकर नहीं निकल सकती है

पथरिया विधानसभा,दमोह, मध्य प्रदेश के बतियागढ़ लवली पार्क से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्बोधन। अपनी नाटक-नौटंकी से जनता को भरमाने का खेल भाजपा को खूब आता है। सरकार में हर मोर्चे पर विफलता उजागर हो चुकी है। जनता को अपनी उपलब्धि बताने के नाम पर उसके पास कुछ है नहीं, इसलिए अब सड़क पर मोटर साइकिलों की धमक दिखाकर और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का जमावड़ा करके वह अपने को चर्चा में रखने को उतावली है।  भाजपा चाहे जितनी मोटर साइकिलों की रैली निकाले, लेकिन वह कीचड़ से बचकर नहीं निकल सकती है। भाजपा की नाकामी का  आलम यह है कि उत्तर प्रदेश में उसका नतीजा निल बटे सन्नाटा ही है। मंत्रिमण्डल के सदस्य मोटर साइकिल पर सवार होकर जो भी संदेश देने की कोशिश करते हों, लेकिन जनता को उससे प्रदूषण और जाम के संकट के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। जनता को भाजपा रैली से एक ही संदेश मिला है कि उसे इस सरकार के रहते परेशानियों से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। इस सच्चाई से सभी परिचित हैं कि श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए अधिनियम बना था और 15 हजार रूपए मासिक सम्मान राशि प्रदान

Ad