Skip to main content

Posts

Showing posts with the label gomti

Ad

भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि... अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारों ने नदियों की पवित्रता और निर्मलता समाप्त करने में कुछ उठा नहीं रखा है। जल ही जीवन के मंत्र को भुलाकर नदियों को नालों में तब्दील किया जा रहा है। गंगा, यमुना, गोमती, हिंडन, वरूणा, कुंआरी नदी सभी का जल बुरी तरह प्रदूषित हैं। इनकी सफाई के नाम पर करोड़ो रूपयों का सिर्फ बंदरबांट हुआ है। फूल खिलाने का वादा करने वाली पार्टी सŸाा में आने प र जलकुंभी उगा रही है। मां गंगा के बुलावे पर गुजरात से काशी आए प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल समाप्ति पर है पर गंगा पहले जैसी मैली हैं। वे गुजरात के सूरत में कुंआरी नदी में जलकुंभी की काली छाया छोड़कर आए और काशी भी उससे अछूती नहीं रही। दिल्ली में यमुना का पानी काला और दुर्गन्धित हो गया है। हिंडन नदी भी प्रदूषण से नहीं बची है। भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि अब इनका जल आचमन करने लायक भी नहीं बचा है। आक्सीजन की लगातार घटती मात्रा से जलजीव भी नष्ट होते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में आदि गंगा गोमती नदी पर भाजपा सरकार ने दाग लागने का पाप किया है। समाज

Ad