Skip to main content

Posts

Showing posts with the label neta ji

Ad

समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है

Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav in Firozabad (Brijlal Statue) फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से आज देश में जवान, किसान और नौजवान सभी दुखी और परेशान हैं। देश की फौज पर देशवासियों को गर्व है। भारत माता की रक्षा के लिए ना जाने कितने वीरों ने अपनी शहादत दी। लेकिन भाजपा की सरकार ने सेना को सम्मान देने के बजाय अपनी राजनीति से अपमानित करने का काम किया है।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को जब भी मौका मिला उन्होंने फौज और फौजियों को सम्मान देने का काम किया है। नेताजी मुलायम सिंह यादव जब रक्षा मंत्री थे तो उन्होंने फैसला लिया था कि शहीद होने के बाद जवानों का शव उनके घर आएगा। उसके पहले केवल बेल्ट और कैप आती थी। इसी तरह से नेताजी जब मुख्यमंत्री थे तो जवानों के शहीद होने पर प्रदेश सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए की मदद देना शुरू किया था, और जब फिर सरकार बनी तो हमने सेना, पैरामिलिट

कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण, मुलायम बोले वीर सैनिकों को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला !

Mulayam Singh Yadav With Akhilesh Yadav in Firozabad, Uttar Pradesh फिरोजाबाद के नगला छवैया के करघा गांव में कारगिल शहीद बृजलाल की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते नौजवान, किसान, गरीब सभी परेशान हैं। वीर सैनिकों को भी पर्याप्त सम्मान नहीं मिला। भाजपा के लोग अब हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के मुद्दे उछालकर अपनी नाकामियों से ध्यान हटा रहे हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की विघटनकारी राजनीति को करारी शिकस्त देकर ही समाज को बंटने और सौहार्द सद्भाव को बचाने का काम हो सकता है। जनसभा में पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार सिर्फ अपनी पार्टी के नेताओं के लिए काम कर रही हैं। सभी वर्गों के लिए कोई काम नहीं कर रही है। श्री यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना बहुत जरूरी है। भाजपा को समाजवादी पार्टी ही हरा सकती है। हमें एकजुट होकर हर हालत में इसे हटाना होगा। श्री मुलाय

मुलायम के जन्मदिन पर बोले अखिलेश - नेताजी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया है

Mulayam Singh Yadav Happy Birthday "Netaji" समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिवस आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी कार्यालयों में विचारगोष्ठियां आयोजित की गई तथा गरीबों में फल, वस्त्र वितरण के साथ पौधारोपण एवं रक्तदान के कार्यक्रम भी संपन्न हुए। अंसल स्थित श्री मुलायम सिंह यादव के निवास पर प्रातः काल से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। मध्याह्न समाजवादी पार्टी मुख्यालय में लखनऊ में उनके जन्मदिन पर केक काटा गया तथा मिष्ठान्न वितरण हुआ। Netaji Cutting Cake on his Birthday आज प्रातः सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री मुलायम सिंह यादव ‘नेताजी‘ को जन्मदिन की बधाई दी। श्री अखिलेश यादव जी ने कहा कि नेता जी ने ही हम सबको गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया और लोहिया जी के इस सिद्धांत को समझाया कि बुराई को खत्म करने के लिए बुराई को पहचानना होता है और ये भी कि भरोसा ही इंसानी रिश्तों की सबसे बड़ी पूंजी है। 

Ad