Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अखिलेश यादव

Ad

अखिलेश बोले - उत्तर प्रदेश में अंधेरनगरी, चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है !

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अंधेरनगरी, चौपट राजा की कहावत चरितार्थ हो रही है। भाजपा सरकार आंकड़े दबाकर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नियंत्रण में होने का खोखला दावा कर रही है जबकि कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं न घटती हों। भाजपा सरकार के बड़बोलेपन का अपराधियों पर तो कोई असर हुआ नहीं, उल्टे पुलिस ही कानून हाथ में लेकर लोगों को प्रताड़ित करने लगी है। भाजपा राज में स्थिति यह है कि अपराधी भयमुक्त हैं और जनसामान्य भयभीत। हालत किस कदर बिगड़े हुए हैं इसे जाहिर करने के लिए एक घटना ही पर्याप्त हैं। लखनऊ में एक किशोर को घर से उठाकर पुलिस चैकी में बंद रखा गया। निर्दोष से जुर्म जबरन कबूलवाने के लिए उसको बर्बरता से पीटा और बूट से पैर कुचल डाले। जब ये हाल है तो मुख्यमंत्री जी किस मुंह से अपने राज में शांति व्यवस्था बने रहने की बात करते हैं? मामला भाजपा के किसी नेता का हो तो उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं होती है। पुलिस विवेचना ठंडे बस्ते में चली जाती है। संडीला (हरदोई) में 8 साल के ए

आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों का हुआ सम्मान !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों को सम्मानित किया।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि नौजवानों में ही सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा होती है। जो अच्छा-बुरा दोनों रास्ता देख लेते हैं उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता। हम समाजवादियों को बड़ा सपना देखना होगा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत से जुट जाना चाहिए। समाजवादी विकास माॅडल ही सफल है और समाजवादियों को 2019 का सपना साइकिल चलाकर ही साकार करना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा और आर. के. चैधरी सदस्य विधान परिषदगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह और सुनील सिंह साजन, जावेद आब्दी, विकास यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, सर्वेश अम्बेडकर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।  श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह सफलत

भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि... अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारों ने नदियों की पवित्रता और निर्मलता समाप्त करने में कुछ उठा नहीं रखा है। जल ही जीवन के मंत्र को भुलाकर नदियों को नालों में तब्दील किया जा रहा है। गंगा, यमुना, गोमती, हिंडन, वरूणा, कुंआरी नदी सभी का जल बुरी तरह प्रदूषित हैं। इनकी सफाई के नाम पर करोड़ो रूपयों का सिर्फ बंदरबांट हुआ है। फूल खिलाने का वादा करने वाली पार्टी सŸाा में आने प र जलकुंभी उगा रही है। मां गंगा के बुलावे पर गुजरात से काशी आए प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल समाप्ति पर है पर गंगा पहले जैसी मैली हैं। वे गुजरात के सूरत में कुंआरी नदी में जलकुंभी की काली छाया छोड़कर आए और काशी भी उससे अछूती नहीं रही। दिल्ली में यमुना का पानी काला और दुर्गन्धित हो गया है। हिंडन नदी भी प्रदूषण से नहीं बची है। भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि अब इनका जल आचमन करने लायक भी नहीं बचा है। आक्सीजन की लगातार घटती मात्रा से जलजीव भी नष्ट होते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में आदि गंगा गोमती नदी पर भाजपा सरकार ने दाग लागने का पाप किया है। समाज

Ad