Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Criminal Graph

Ad

उत्तर प्रदेश में समाजवादियों ने उठाया मुद्दा - अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भाजपा की राज्य सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। खुद सरकारी आंकड़े बता रहे है कि अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। कोई दिन ऐसा नहीं बीतता है जब राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लूट, हत्या, अपहरण की घटनाएं न होती हों। महिलाएं एवं बच्चियां सर्वाधिक उत्पीड़न की शिकार हो रही है। मुख्यमंत्री जी हवाई बयानबाजी से अपनी पीठ थपथपाते हैं। उनकी प्रशासन पर कोई पकड़ नज़र नहीं आती है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। मुख्यमंत्री जी ने पदग्रहण के बाद बड़े जोरशोर से दावा किया था कि अब अपराधी या तो जेल जाएंगे या प्रदेश छोड़ जाएंगे। उनका ठोक दो वाला बयान भी खूब चर्चित रहा था। इस पर पुलिस ने कई निर्दोष लोगों को ठोक दिया तो कई जगह जनता ने पुलिस को ठोक दिया। अपराधी बेखौफ लूट और हत्याएं करते रहे। जो अपराधी जेल में हैं उनकी वहां से अपराधिक गतिविधियां जारी रही। जेल जैसी सुरक्षित जगह पर भी गैंगवार में हत्याएं हुई। सच तो यह है कि भाजपा सरकार अपराध नियंत्रण के मामलों

Ad