समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा, वैशाली नगर विधानसभा ,दुर्ग, छत्तीसगढ़ अखिलेश यादव - Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने आज दुर्ग छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर में भाजपा को जमकर कोसा और कहा की भाजपाई उत्तर प्रदेश में सिर्फ फीता काटने का काम कर रहे हैं, काम हम समाजवादियों ने किया था और Ribbon ये लोग काट रहे हैं, भाजपा ने २० महीनों में कोई भी विकास का काम नहीं किया ये लोग सिर्फ धर्म की राजनीति करना जानते हैं और दंगे भड़काने का काम करते हैं | श्री अखिलेश यादव ने आज छत्तीसगढ़ के वैशाली नगर में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह मरकाम के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन है और प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा। उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस के नेता सब एक दूसरे से मिले हुए हैं और गरीबों, किसानो ं, नौजवानों की किस्मत बनाने में उनकी कोई रूचि नहीं है। श्री यादव ने कहा कि नक्सलियों से उतना खतरा न
Bringing you news breaks & exclusive political content.