समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है। हर किसी पर किसी न किसी तरह का दबाव है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे हालात में लोकतंत्र कैसे रह सकता है? देश इंतजार कर रहा है लोकसभा चुनावों का जिसमें जनता भाजपा का हिसाब किताब करेगी। भाजपा के खिलाफ अब सम्पूर्ण सफाया अभियान चलाया जाएगा। सम्पूर्ण क्रान्ति के मंत्रदाता को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती पर उनके चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात हजारों उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा जयप्रकाश जी का बड़ा व्यक्तित्व था। उन्होंने ऐसे समाज का रास्ता दिखाया जो जातीय भेदभाव से परे हो। श्री यादव के साथ पूर्व केन्द्रीय विŸामंत्री श्री यशवंत सिन्हा तथा फिल्मी नायक श्री शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू भी मौजूद थे। इस अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों को लोकनायक सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम का संयोजन/संचालन श्री दीपक रंजन ने किया। आज के समारोह में ...
Bringing you news breaks & exclusive political content.