समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की 18, 19 एवं 20 मई 2018 की मध्य प्रदेश यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस यात्रा में वे सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहांे गए। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की इस सघन यात्रा के कई राजनैतिक संकेत भी मिले हंै। उन्होने मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल की विफलता की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सभी 230 सीटों पर मध्य-प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होने मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश मंे भी साइकिल चलेगी। इस पूरी यात्रा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मध्य प्रदेश यात्रा में श्री अखिलेश यादव ने खुलकर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। उन्होने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिवारजनों से मिलकर यह संदेश दिया कि देश के अन्नदाता के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना है और वास्तव में उनकी बेहतर जिंदगी के पैमाने तय करने
Bringing you news breaks & exclusive political content.