Samajwadi Protest in Lucknow Against Yogi Government उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी विधानमण्डल दल की ओर से आज विधान भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल के पास भाजपा सरकार की किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियेां के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी धान, आलू, प्याज की टोकरियां तथा गन्ने लिए हुए थे। कुछ ने आलू,प्याज की मालाएं भी पहन रखी थी। यह धरना-प्रदर्शन 9ः30 बजे से शुरू होकर 10ः45 बजे दिन तक चलता रहा। प्रदर्शन में विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य शामिल थे। जिनका नेतृत् व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन ने किया। उनके साथ विधानसभा में उप नेता श्री इकबाल तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी शामिल रहे। BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री अहमद हसन ने कहा कि सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। विधानमण्डल के सत्र को छोटा कर लोकतंत्रीय व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। जनता में भाजपा की गलत नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान,
Bringing you news breaks & exclusive political content.