अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी संख्या में उपस्थित जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन होने वाला है। मध्य प्रदेश में समाजवादियों की जीत को देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी देखेगा। इस चुनाव पर देश की नज़र है। इसके बाद देश का चुनाव शुरू हो जाएगा। श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदे श की जनता ने भाजपा की बातों में आकर अपनी रोटी जलाई है। उससे पहले 10 साल मध्य प्रदेश में गरीब की रोटी जलती रही। इसलिए इस बार रोटी पलट दो। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। हमने कांग्रेस के लोगों से कहा लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूछो विदेश से कितना कालाधन आया? कृषि विभाग अपनी रिपोर्ट में कह रहा है कि नोटबंदी से किसान बीज नहीं खरीद पाया। हमारी भोली भाली जनता ने विश्वास कर लिया लेकिन अब इंतजार मत करना। कोई 15 लाख रूपया नहीं म
Bringing you news breaks & exclusive political content.