Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kannauj

Ad

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के गुर्गों द्वारा तहसीलदार की पिटाई पर आया अखिलेश यादव का ये बयान !

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के गुर्गों द्वारा तहसीलदार की पिटाई पर आया अखिलेश यादव का ये बयान ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शुरू से ही भाजपा के सांसद विधायक और उनके नेता कानून की धज्जियां उड़ाना अपना अधिकार समझते रहे है। सहारनपुर, कानपुर के बाद सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने तो सत्ता के अहंकार में घर पर खाने के पैकेट तुरन्त न भिजवाने पर अपने दो दर्जन गुर्गो के साथ तहसीलदार पर हमला बोल दिया। उन्हें मारा-पीटा और बुरी तरह घायल कर दिया। वहां पूरा प्रशासन दहशत में है। इन दबंग सांसद का कन्नौज में आतंक व्याप्त है। पीड़ित अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी सांसद के विरूद्ध विधिक कार्यवाही नही हुई है। अपने दिए गए बयान पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री जी को आरोपी सांसद पर रासुका लगा देना चाहिए। सांसद श्री सुब्रत पाठक द्वारा कन्नौज सदर तहसीलदार को उनके घर में घुसकर बेरहमी से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। उस समय उनकी पत्नी एवं उनकी 8 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। ए.डी.एम. और सदर एस.डी.एम. के सामने तहसीलदार का कन्नौज जिला

कन्नौज में बोलीं डिम्पल यादव - कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी !

Dimple Yadav  श्रीमती डिम्पल यादव ने कन्नौज की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आषीर्वाद एवं शुभकामना के चलते वे समाजवादी पार्टी से सांसद बनी थी। कन्नौज के विकास में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। श्रीमती यादव ने कहा कि नौटबंदी से आतंकवाद, कालाधन, नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ। हर रोज जवान शहीद हो रहे है। यह सरकार की नाकामी है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। झूठे वादों की सरकार के जाने का समय आ गया है। कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की जीत पर भरोसा जताया। सभा को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरएस कुशवाहा तथा जया बच्चन ने भी सम्बोधित किया। सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

कन्नौज जनसभा में बोले अखिलेश - भाजपा की विकास में रूचि नहीं उसे काम रोकने की बीमारी है।

Akhilesh Yadav With Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के नामांकन के पश्चात आयोजित जनसभा में कहा कि कन्नौज की जनता में जो उत्साह दिख रहा है उससे उनकी ऐतिहासिक जीत का विश्वास होता है। यह चुनाव कन्नौज के साथ देश का भी चुनाव है। आज की केन्द्र सरकार ने देशवासियों को बहुत दुःख दिया है, लोग परेशान हैं, उन्हें धोखा मिला है। भाजपा सरकार देश को आगे ले जाने के बजाय पीछे ले गई है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन बन जाने के बाद 50 साल तक सत्ता में बने रहने वाले सोच रहे है कि कौन एक सीट वे बचा पाएंगे। उनका मतदान में खाता भी खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास में रूचि नहीं उसे काम रोकने की बीमारी है। श्री यादव ने बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सतीशचन्द्र मिश्र की उपस्थिति पर विशेष आभार जताते हुए कहा कि डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर कभी मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। फिर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और श्री कांशीराम ने मिलकर

कल कन्नौज से नामांकन करेंगी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव - पढ़िए विस्तार से !

Dimple Yadav कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव कल 06 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। श्रीमती डिम्पल यादव वर्तमान में भी कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। उनके प्रत्याशी होने पर यहां लोगों में भारी उत्साह तथा उल्लास है। बड़ी संख्या में कई जनपदों से भी प्रमुख समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने नामांकन के लिए श्रीमती डिम्पल यादव श्री अखिलेश यादव तथा अन्य प्रमुख नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वाकट से उतर कर सीधे कलेक्ट्रेट परिसर, कन्नौज के लिए रवाना होंगी। बीच में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। श्रीमती डिम्पल यादव नामांकन के पश्चात जीटी रोड, कन्नौज स्थित भारत होटल पहुंचेगी, जहां पार्टी कार्यालय में जनसभा होगी। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भी श्रीमती डिम्पल यादव मुलाकात करेंगी। श्रीमती डिम्पल यादव ने लोकसभा में अपने कार

Ad