Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samajwadi news

Ad

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav With Youth of Uttar Pradesh समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का निर्णय कर चुकी है। भाजपा जातिवाद के आधार पर रागद्वेष की भावना के साथ सरकार चला रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के मतदाताओं को मतप्रतिशत वृद्धि पर बधाई दी है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते अर्थव्यवस्था संकट में है। नोटबंदी-जीएसटी  से व्यापार चैपट है। रोजगार के नए अवसर सृजित नहीं हो रहे हैं। न पूंजीनिवेश हो रहा है और नहीं उद्योग लग रहे हैं। भाजपा सरकारें सिर्फ कारपोरेट समाज व्यवस्था को स्थापित करने में लगी है।  महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई ! 85 प्रतिशत को गुमराह करने की साजिशें चल रही हैं। इस बहुमत को भाजपा ने अपमानित किया है। भाजपा समाज में बंटवारे की राजनीति करने की साजिश में जुटी हैं। यह सब लोकतंत्र पर कब्जा करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के साथ आने से भाजपा के लिए समस्यां हो सकती हैं

Akhilesh Yadav With Mulayam Singh Yadav भाजपा सरकारें जिस तरह संविधान और लोकतंत्र का मजाक बना रही हैं और असहमति को देशद्रोह बता रही है उससे जनसामान्य में न केवल असंतोष है अपितु गहरा आक्रोश भी है। प्रसार माध्यमों पर सरकारी शिकंजा कसा होने से अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार हो रहे हैं। जनता के मन की बातें सुनने के बजाय सत्ता अपने मन की बातें थोप रही है। विपक्षी नेताओं विशेष कर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध प्रचार माध्यमों का अभियान जोर शोर से चल रहा है। ज ्यादातर चैनलों पर भाजपा का कब्जा है। हद तो तब हो गई जब एक टीवी चैनल की बहस में भाजपा के प्रवक्ता द्वारा समाजवादी पार्टी के नेता श्री अनुराग भदौरिया के साथ दुव्र्यवहार किया और चैनल की डिबेट से पुलिस ने उल्टे उन्हें ही गिरफ्तार कर जेल भेज कर अपमानित और प्रताड़ित किया। नासिक (महाराष्ट्र) में 51 पैसे किलो प्याज बिक गया। किसान की दुर्दशा तो अपनी जगह है लेकिन यहां तो जल्दी नेता बनने के चक्कर में ज्यादा प्याज खा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह की कार्यवाही अवांछनीय, असंवैधानिक और अनैतिक है। भाजपा इस तरह विपक्ष की असहमति की आवाज को दबाने और आतं

बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर अखिलेश ने बजायी भाजपाइयों की बैंड !

Akhilesh Yadav Latest News समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज भारतरत्न बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर के 63 वें परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने देश को जो संविधान दिया है उससे नागरिकों को मूलभूत अधिकार मिले हैं।  श्री यादव ने कहा कि भारतीय संविधान में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक भारत बनाने की व्यवस्था है। समाजवादी पार्टी इसके लिए संकल्पित और संघर्ष के रास्ते पर है। राजनीतिक लड़ाई विचारों की है। संविधान से ही सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की परवाह नहीं करती है। सामाजिक समानता के लिए भाजपा खतरा है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा ने समाज में झगड़ा लगा दिया। आर्थिक गैरबराबरी भी भाजपा सरकार में बढ़ी है।  श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 लोहिया सभागार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से धर्मनिरपेक्षता को खतरा है। सभी सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत

भाजपा चाहे जितनी मोटर साइकिलों की रैली निकाले, लेकिन वह कीचड़ से बचकर नहीं निकल सकती है

पथरिया विधानसभा,दमोह, मध्य प्रदेश के बतियागढ़ लवली पार्क से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्बोधन। अपनी नाटक-नौटंकी से जनता को भरमाने का खेल भाजपा को खूब आता है। सरकार में हर मोर्चे पर विफलता उजागर हो चुकी है। जनता को अपनी उपलब्धि बताने के नाम पर उसके पास कुछ है नहीं, इसलिए अब सड़क पर मोटर साइकिलों की धमक दिखाकर और लोकतंत्र रक्षक सेनानियों का जमावड़ा करके वह अपने को चर्चा में रखने को उतावली है।  भाजपा चाहे जितनी मोटर साइकिलों की रैली निकाले, लेकिन वह कीचड़ से बचकर नहीं निकल सकती है। भाजपा की नाकामी का  आलम यह है कि उत्तर प्रदेश में उसका नतीजा निल बटे सन्नाटा ही है। मंत्रिमण्डल के सदस्य मोटर साइकिल पर सवार होकर जो भी संदेश देने की कोशिश करते हों, लेकिन जनता को उससे प्रदूषण और जाम के संकट के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ। जनता को भाजपा रैली से एक ही संदेश मिला है कि उसे इस सरकार के रहते परेशानियों से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। इस सच्चाई से सभी परिचित हैं कि श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में ही लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के लिए अधिनियम बना था और 15 हजार रूपए मासिक सम्मान राशि प्रदान

अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल..

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल गई थी। अब देश की सŸाा पर काबिज भाजपा का सन् 2019 में उत्तर प्रदेश और बिहार में सफाया होना तय है। जनता को बस चुनाव की तारीखों का इंतजार है। जनता तभी हिसाब बराबर कर लेगी।  श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कहां मिटा? मंहगाई बढ़ी है। बड़ी-बड़ी डीलें हो गई किसी को पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि गुजरात से यू.पी. बिहार के उन्हीं लोगों को भगाया गया जिन्होंने भाजपा को सŸाा में बिठाया। भाजपा के लोगों के इशारे पर उन्हें अपमानित कर देश तोड़ने की साजिश की गई है। श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि लखनऊ में जय प्रकाश जी के नाम पर समाजवादी सरकार में एक शानदार इमारत जेपी इंटरनेशनल सेंटर बना है। जिसके शिलान्यास के अवसर पर श्री मुलायम सिंह यादव तथा श्री जार्ज फर्नाडीज भी मौजूद थे। वहां भाजपा ने अब काम रोक दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जेपी की अगली जयंती वहीं मनाई जाएगी। 

लखनऊ: अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क में जनेश्वर मिश्र के 86 वें जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी की ओर से आज समाजवादी नेता छोटे लोहिया की 86वीं जयंती राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में मनाई गई। लखनऊ में मुख्य समारोह जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ में सम्पन्न हुआ जहां उनकी प्रतिमा पर पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय और जनेश्वर मिश्र पार्क गोमतीनगर में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर श्री अरविन्द गिरि के नेतृत्व में बलिया से लखनऊ तक साइकिल यात्रा कर आए नौजवानों का स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। श्री जय शंकर पाण्डेय, श्री अरूण त्रिपाठी और श्री अमरेश मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनेश्वर मिश्र एक योद्धा की समाजवादी यात्रा‘ का श्री अखिलेश यादव ने विमोचन किया। श्री उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने अपनी ‘जय जनेश्वर‘ पुस्तक भेंट की।  श्री अखिलेश यादव ने श्री मिश्र की याद करते हुए कहा कि वे गरीब, किसान, नौजवान सहित हर वर्ग के नेता थे। उन्होंने सांप्रदायिक ताकतों के विरू

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

Cash Crunch को लेकर बोले अखिलेश यादव !!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये कहा कि एटीएम में नोट न होना किसी बड़ी साजिश का संकेत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के इशारे पर कहीं नोटों की जमाखोरी तो नहीं हो रही है? यदि कैश नहीं होगा तो व्यापार ठप्प हो जायेगा। अगर नोटों की जमाखोरी हो रही है तो सरकार क्या कर रही है?  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि कैशलेश अर्थव्यवस्था की वकालत करने वाली केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए कि  नोट छपवाने का कागज विदेश से मंगाया जाता है और पर्याप्त संख्या में नोट भी छपवाया गया ऐसे में सवाल यह उठता है कि नोट गायब कहां हो गया? यह एक अन्तर्राष्ट्रीय षडयंत्र हो सकता है। पिछले साल हुए नोटबंदी से किसानों और गरीबों का बहुत नुकसान हुआ। समाज का हर वर्ग इस फैसले से परेशान है। इसके बाद भी भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बताती है। भाजपा के शासन काल की जनविरोधी नीतियों से जनता में भारी आक्रोश एवं असंतोष है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लूट-हत्या-बलात्कार की घटनाओं से जनता बुरी त

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गोरखपुर एवं फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा की गयी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन की मांग की गयी।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सैनिकों के सम्मान में आगे रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ्यक्ष श्री अखिलेश यादव सैनिक स्कूल में पढ़े हैं इसलिये वह सैनिकों का सम्मान करना बखूबी जानते है। समाजवादी सरकार में बने आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए विशेष हवाई पट्टी बनाना श्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच और सेना के प्रति लगाव को ही दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं को सैनिक की तरह अनुशासित रखते हैं और अपने आपको सैनिक परिवार का ही मानते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि आज देश की सीमा पर तनाव पहले से अधिक है। भाजपा की सरकार देश को कमजोर कर रही है और राष्ट्रवाद का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। अगर देश क

अभी - अभी अखिलेश ने फिर साधा भाजपा पर निशाना.. पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बने 19 मार्च 2018 को एक वर्ष पूरा हो गया है। ‘एक साल में नई मिसाल‘ के दावे तो बड़े-बड़े किए गए लेकिन जमींनी हकीकत पर एक भी दावा नहीं ठहर सका है। झूठ बोलने में यह आत्मविश्वास गजब का है। भाजपा सरकार के पास वस्तुतः एक वर्ष में अपना काम गिनाने के नाम पर कुछ भी नहीं है। पूरे वर्ष भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों की नुक्ताचीनी तो करती रही परन्तु वास्तव में उनकी योजनाओं को अपना बताती भी रही और उद्घाटन का उद्घाटन करती रही। समाज का हर वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक, महिला, व्यापारी, गरीब सभी में इस सरकार के कामकाज से गहरा असंतोष और आक्रोश है, इसका गोरखपुर-फूलपुर के लोकसभा उपचुनावों के नतीजों से ही प्रमाणित होता है। समाजवादी सरकार ने 23 महीनों में 302 किलोमीटर की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बना दी और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की नींव डाल दी। भाजपा सरकार ने कोई निर्माण तो किया नहीं, इन्वेस्टर्स मीट में एक्सप्रेस-वे का प्रचार कर उद्यमियों को लुभाती रही।

Akhilesh Yadav Attacks on BJP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। सिर्फ समाजवादी सरकार की चल रही योजनाओं से समाजवादी शब्द हटाने और उद्घाटन का उद्घाटन करने में ही पूरा वर्ष बिता दिया है। भाजपा ने धर्म तथा त्योहार के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। किसानों और नौजवानों की बेरोजगारी पर ध्यान देने की उन्हें फुर्सत नही है।  श्री अखिलेश यादव एक न्यूज चैन ल के लखनऊ में आयोजित शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान, गरीब, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में इनसे तमाम वादे किए लेकिन उन्हें धोखा दिया। भाजपा का चरित्र मुद्दों को भटकाने का रहता है। भाजपा को रोकने का काम क्षेत्रीय ताकतें ही कर सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा के एजेंडा में कर्ज के बोझ से लदे किसान की लाचारी में की जाने वाली आत्महत्या को रोकना नहीं है। कर्जमाफी के नाम पर उसके साथ बड़ा धोखा किया गया। प्र

Ad