Skip to main content

Posts

Showing posts with the label uttar pradesh

Ad

U.S. Diplomat Sarah B. Rogers Explores Taj Mahal, Celebrates India's Cultural Legacy

US Official's First India Visit Goes Viral: Sarah B. Rogers in Agra   U.S. Under Secretary Sarah B. Rogers Highlights India’s Heritage and Growing Global Influence During First Visit New Delhi, India: U.S. Under Secretary of State Sarah B. Rogers has shared her admiration for India following her first-ever visit to the country, describing the experience as an opportunity to witness both the nation’s rich cultural heritage and its rapidly evolving future. During her trip, Rogers visited the iconic Taj Mahal in Agra, one of the world’s most recognized landmarks. Reflecting on the experience, she said the monument’s remarkable symmetry and architectural beauty must be seen in person to be fully appreciated. “Could not ask for a better host than U.S. Ambassador to India Sergio Gor on my first-ever trip to India,” Rogers said. The visit also included meetings in New Delhi focused on strengthening the strategic partnership between the United States and India. Discussions covered public...

सपा प्रदेश अध्यक्ष Naresh Uttam Patel ने की राज्यपाल Anandiben Patel से मुलाक़ात ! पढ़िए विस्तार से

  Naresh Uttam Patel at Raj Bhawan Lucknow सपा प्रदेश अध्यक्ष Naresh Uttam Patel ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाक़ात ! पढ़िए विस्तार से ! समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने आज महामहिम राज्यपाल महोदया से मिलकर उनसे प्रदेश में बढ़ती अराजकता और समाजवादी नेताओं पर बदले की भावना से हो रही कार्यवाहियों के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए तत्काल उन पर नियंत्रण किए जाने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel), श्री सुनील सिंह ‘साजन‘, श्री आनन्द भदौरिया एवं श्री उदयवीर सिंह विधान परिषद सदस्यगणों का प्रतिनिधिमण्डल आज महामहिम राज्यपाल जी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल जी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार विपक्ष के प्रति और खासकर समाजवादी पार्टी के प्रति द्वेषपूर्ण व्यवहार कर रही है। संविधान की ली गई शपथ के प्रतिकूल उसका आचरण भेदभावपूर्ण होता है। इससे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा ...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 9 अगस्त के क्रान्ति दिवस पर जारी किया अपना डिजिटल पत्र ! पढ़िए विस्तार से !

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा-बाइस में बाइसिकल‘ पत्र को डिजिटली जारी किया।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज जनता के नाम ‘अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा-बाइस में बाइसिकल‘ पत्र को डिजिटली जारी किया। उन्होंने इसकी पीडीएफ फाइल सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव तथा फिर श्रीमती जया बच्चन सांसद को भेजी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल तथा सदस्य विधान परिषद श्री एसआरएस यादव उपस्थित थे। ‘बाइस में बाइसिकल‘ पत्र समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों तथा पूर्व विधायकों, जिला एवं महानगर के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, प्रमुख नेताओं तथा इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को भी भेजा गया है। समाजवादी पार्टी के पेज पर भी इसे देखा जा सकता है। श्री अखिलेश यादव ने आज 9 अगस्त के क्रान्ति दिवस पर विशेष रूप से अपना डिजिटल पत्र जारी किया। 9 अ...

कोरोना से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ की अग्रिम रणनीति पढ़िए !

Yogi Aditya Nath मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति अग्रिम रणनीति बनाकर कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। कोविड-19 संक्रमण के संबंध में लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के संबंध में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एल-2 तथा एल-3 के कोविड बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति की माॅनिटरिंग के लिए सीनियर डाॅक्टर लगातार राउण्ड पर रहें। इसके अलावा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा कि सहारनपुर में एल-3 स्तर का अस्पताल शीघ्र बनाया जाए। जनपद शामली तथा बरेली में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय 16 अगस्त तक क्रियाशील हो जाएं। मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा कि कोरोना से प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फौरन एम्बुलेंस उपलब्ध हो, इसके लिए कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर्स को प्रभावी बनाया जाए। ...

विकास दुबे एनकाउंटर पर बोले अखिलेश, कार नहीं पलटी बाबा की सरकार पलटने से बच गयी है !

Akhilesh Yadav News विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश बोले, कार नहीं पलटी सरकार पलटने से बच गयी है ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कानपुर नगर के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या के आरोपी विकास दुबे के एनकाउण्टर के साथ उन सभी सबूतों, साक्ष्यों का भी एनकाउण्टर हो गया है जिससे अपराधियों, पुलिस और सत्ता में बैठे उसके संरक्षकों के चेहरे बेनकाब होतें। यह घटनाक्रम उन सभी को बचाने की कोशिश भी है जो उसके मददगार रहे हैं। अतः इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार विकास दुबे की पांच वर्ष की सीडीआर जारी करे और पूरे प्रकरण की सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान माननीय न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जांच कराई जाए। भाजपा सरकार की चालाकी देर तक ढकी नहीं रह सकती है। बिकरू काण्ड में नए मोड़ से संदेह का घेरा चौड़ा होता जा रहा है। लगता है पुलिस की गाड़ी, जिसमें उज्जैन से विकास दुबे को कानपुर लाया जा रहा था, नहीं पल्टी बल्कि एनकाउण्टर की वजह से कई राज खुलने से भाजपा सरकार पलटने से बच गई है। विकास के भाजपा से सम्बंध थे और सत्ता के संरक्षण...

CoronaVirus पर अखिलेश बोले - ‘भूख‘ का आइसोलेशन नहीं हो सकता योगी जी !

CoronaVirus पर अखिलेश बोले - ‘भूख‘ का आइसोलेशन नहीं हो सकता योगी जी ! CoronaVirus पर अखिलेश बोले - ‘भूख‘ का आइसोलेशन नहीं हो सकता योगी जी ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना का राजनीतिकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे मूल मुद्दों से ध्यान हटता है और सरकार से पूछे जाने वाले सही क्वाॅरंटाइन, स्क्रीनिंग, संक्रमण की जांच, इलाज तथा दूध-दवाई, सब्जी, खाद्यान्न की आपूर्ति जैसे प्रश्न पीछे छूट जाते हैं। सरकार याद रखें ‘भूख‘ का आइसोलेशन नहीं हो सकता है। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में टीम-11 की बैठकों में अभी तक किसानों और दुग्ध उत्पादकों के बारे में कोई निश्चित और प्रभावी निर्णय नहीं लिए गए हैं जिससे कृषि क्षेत्र में अव्यवस्था फैली हुई है। छोटे किसान पशुपालन का भी धंधा करते हैं। लाॅकडाउन के चलते दुग्ध संग्रह केन्द्र बंद हो चुके है। प्शु आहार मंहगा हो गया है। पशुओं के रोगों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। दूध की कमी से बच्चों की सबसे ज्यादा दिक्कते महानगरों और सील किये गये क्षेत्रों में है। दुग्ध उत्पादन में कमी से लखनऊ क...

कोरोना लाॅकडाउन के कारण 5 करोड़ लोगों के बेरोजगार हो जाने की खब़र बेहद चिंताजनक है !

कोरोना लाॅकडाउन के कारण 5 करोड़ लोगों के बेरोजगार हो जाने की खब़र बेहद चिंताजनक है ! कोरोना लाॅकडाउन के कारण 5 करोड़ लोगों के बेरोजगार हो जाने की खब़र बेहद चिंताजनक है ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना की दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक आपदा के कारण लाॅकडाउन में 85 प्रतिशत, प्राईवेट सेक्टर में 93 प्रतिशत असंगठित श्रमिकों का जीवन घोर संकट में है। स्थिति यहां तक विकट हो गयी है कि भारत में बेकारी की दर 23 प्रतिशत से ज्यादा हो गयी है। यह संख्या अभी और भी बढ़ने वाली है। विभिन्न प्रदेशों में काम करने वाले श्रमिक और कामगार लाखों की संख्या में अपने गांवों की तरफ पलायन करने को मजबूर हुए हैं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लाॅकडाउन के कारण 2 हफ्तो में 5 करोड़ लोगों के बेरोजगार हो जाने की खब़र बेहद चिंताजनक है। इन आंकड़ों की समीक्षा कर बेरोजगारी से प्रभातिव परिवारों की मदद का रोडमैप तैयार करे सरकार, वर्ना भुखमरी से हालात भयावह हो सकते हैं। सबको रोटी, दवाई एवं लाॅकडाउन के बाद रोजगार मिले ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। बेरोजगार नौ...

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के गुर्गों द्वारा तहसीलदार की पिटाई पर आया अखिलेश यादव का ये बयान !

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के गुर्गों द्वारा तहसीलदार की पिटाई पर आया अखिलेश यादव का ये बयान ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शुरू से ही भाजपा के सांसद विधायक और उनके नेता कानून की धज्जियां उड़ाना अपना अधिकार समझते रहे है। सहारनपुर, कानपुर के बाद सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने तो सत्ता के अहंकार में घर पर खाने के पैकेट तुरन्त न भिजवाने पर अपने दो दर्जन गुर्गो के साथ तहसीलदार पर हमला बोल दिया। उन्हें मारा-पीटा और बुरी तरह घायल कर दिया। वहां पूरा प्रशासन दहशत में है। इन दबंग सांसद का कन्नौज में आतंक व्याप्त है। पीड़ित अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी सांसद के विरूद्ध विधिक कार्यवाही नही हुई है। अपने दिए गए बयान पर अमल करते हुए मुख्यमंत्री जी को आरोपी सांसद पर रासुका लगा देना चाहिए। सांसद श्री सुब्रत पाठक द्वारा कन्नौज सदर तहसीलदार को उनके घर में घुसकर बेरहमी से पीट-पीटकर घायल कर दिया गया। उस समय उनकी पत्नी एवं उनकी 8 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी। ए.डी.एम. और सदर एस.डी.एम. के सामने तहसीलदार का कन्नौज जिला ...

BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश बोले अभी भी वोट केन्द्रित करने में लगे हैं भाजपाई !

BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश बोले अभी भी वोट केन्द्रित करने में लगे हैं भाजपाई ! BJP के स्थापना दिवस पर अखिलेश बोले अभी भी वोट केन्द्रित करने में लगे हैं भाजपाई ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसान और नौजवान अपने जीवन के सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रहे हैं। भाजपा द्वारा स्थापना दिवस की आड़ में राजनीति करना किसी भी तरह नैतिक नहीं है। जनता जब कोरोना संकट के समय अपनी दिक्कतों को भुलाकर एकजुट होकर सरकारी निर्देशों का पालन कर रही है भाजपा अपनी राजनीति साधने में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को जिलांजलि देने पर तुल गई है। देश के सामने समस्याओं का पहाड़ है परन्तु भाजपा नेतृत्व है कि उसे इस वक्त भी अगला चुनाव नज़र आ रहा है और भाजपा धन्यवाद पत्र के माध्यम से वोट के लिए केन्द्रित करने में लगी है जबकि धन्यवाद पत्र सरकार को देना चाहिए। आर.एस.एस. और भारतीय जनता पार्टी किस अधिकार से धन्यवाद पत्र जारी कर सकती है? भाजपा राहत पहुंचाने के नाम पर भी धोखा दे रही है। तमाम संगठन और नागरिक स्वेच्छा से जो भोजन या खाद्य सामग्री दे रहे है आर.एस.ए...

अखिलेश बोले - ताली-थाली के शोर या दिया-टार्च जलाकर रोशनी कोरोना का उपचार नहीं है !

अखिलेश बोले - ताली-थाली के शोर या दिया-टार्च जलाकर रोशनी कोरोना का उपचार नहीं है ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण तमाम प्रयासों के बावजूद अभी फैलता ही जा रहा है। ऐसे में अब दीर्घकालीन व्यवस्थाएं करनी होगी। ताली-थाली के शोर या दिया-टार्च जलाकर रोशनी जैसी प्रतीकात्मक कर्मकाण्डों से मनोरंजन भले हो, वह कोरोना का उपचार नहीं है। गरीबों के घरों में चूल्हों की आग ठण्डी न हो, बच्चे दूध के बिना भूखे न सोएं और नौजवानों की आंखो में भविष्य का धुंध न पनपे इस ओर प्रधानमंत्री जी को तत्काल ध्यान देना चाहिए। इस समय स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। देश-प्रदेश की विशाल आबादी के जीवनयापन के लिए विशेष प्रबन्ध करने होंगे। सरकारी प्रयासों के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के नेता-कार्यकर्ता देशव्यापी लाॅकडाउन में भूखे, प्यासे, गरीबों असहायों की लगातार मदद कर रहे हैं। मास्क पहनकर और उचित दूरी बनाकर वे सेवाकार्य में रत है। हम विशेष रूप से सरकार का ध्यान कोरोना आपदा के पश्चात् उत्पन्न होने वाले प्रभावों के बारे में ...

अखिलेश बोले, बिना कार्ड धारक गरीबों को भी राशन के साथ हजार रूपए दे योगी सरकार !

अखिलेश बोले, बिना कार्ड धारक गरीबों को भी राशन के साथ हजार रूपए दे योगी सरकार ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों की अतिरिक्त सहायता बेहद जरूरी है। स्मरण रहे प्रधानमंत्री जी द्वारा लोकसभा चुनाव के पूर्व रूपया 2000 हजार तीन माह तक देने की घोषणा की गई थी। अब तो कोरोना महामारी की आपदा के समय जब किसानों के सामने आर्थिक संकट है। इस विपत्ति में फंसे लोगों से सभी राजस्व वसूली रोकी जाए, बैंक ऋणों पर ब्याज माफ हो। कोरोना संकट सरकारी और गैर सरकारी प्रयासों के बावजूद अभी थम नहीं रहा है। इसके प्रति जनता को जागरूक करने के काम में मेडिकल कर्मी, मीडिया कर्मी, स्वयंसेवी संगठन तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े अन्य विभागीय कर्मचारी सराहनीय साहसिक ढंग से अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। लेकिन अचानक लाॅकडाउन से कुछ समस्याएं भी सामने आ रही हैं जिनकी ओर अभी सरकारी तंत्र अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है। बड़े-बड़े दावे तो कर रही है सरकार, लेकिन नहीं है कोई इंतजाम। गोण्डा, बलरामपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों में क्वारंटाइन सेंटर बदहाली का शिकार। जिन लेखपालों...

Akhilesh ने उठाये सवाल Lucknow PDS के डाउन सर्वर के कारण भूखी लाइन में खड़ी रही जनता !

Akhilesh ने उठाये सवाल Lucknow PDS के डाउन सर्वर के कारण भूखी लाइन में खड़ी रही जनता ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मरीजों की सेवा में लगे 50 से भी अधिक डाक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोनाग्रस्त होने की सूचना चिंता जनक है। संकट के समय सेवा भावना से जुटे टाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ स्थानों पर दुव्र्यवहार की घटनाएं भी निंदनीय हैं। सरकार इनके लिए सुरक्षा उपकरण और हर तरह से सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करें। जनता से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील है। लेकिन जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से कुछ अपेक्षाएं भी हैं जिनका समय से निराकरण होना चाहिए। मीडिया में आ रही इन खब़रों का स्पष्टीकरण वांछित है-क्या प्रति 10 लाख में केवल 32 लोगों की ही कोरोना जांच हुई? क्या संकट में अभाव के समय में भी मेडिकल उपकरणों का निर्यात हुआ है? क्या केवल मनरेगा या राशनकार्ड धारकों को ही राशन मिल रहा है? भाजपा की राज्य सरकार इस पर भी ध्यान दे कि लखनऊ में लाॅकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीए...

कोरोना संकट से उबारने के लिए अभी-अभी आये अखिलेश यादव के ये सुझाव ! पढ़िए

कोरोना संकट से उबारने के लिए अभी-अभी आये अखिलेश यादव के ये सुझाव ! पढ़िए  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कोरोना संकट के समय जनता से संयम की अपील करते हुए सरकार से जनता में विश्वास जगाने वाले कदम उठाने का भी सुझाव दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सरकार राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय ले तो वह गांव-गांव तक फैले समाजवादी पार्टी के संगठन व कार्यकर्ताओं की साइकिल के माध्यम से खाद्य-दवा आदि के वितरण में मदद ले सकती है। हम इसके लिए तैयार है। श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण आना चाहिए कि उसके पास अभी कितने दिनों के लिए खाद्य सामग्री का भण्डारण है। गेहूं से आटा बनाने का काम सम्बन्धित औद्योगिक इकाइयों द्वारा तुरन्त शुरू करना चाहिए। इससे खाद्य सामग्री की जमाखोरी-कालाबाजारी पर रोक लगेगी। इसी तरह जो बच्चे मिडडे मील में पौष्टिक आहार पा रहे थे, उनके घरों तक इसे पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को यह बताने में भी नहीं हिचकना चाहिए कि प्रदेश के हर जिले में कोरोना की जांच की कितनी किटे...

RSS को मिल रही है छूट, हमारे सपा कार्यकर्ताओं को मदद करने से रोक रही है योगी सरकार !

RSS को मिल रही है छूट हमारे सपा कार्यकर्ताओं को मदद करने से रोक रही है योगी सरकार ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पूरे राज्य के प्रत्येक जनपद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं विधायकगण पूरी निष्ठा से उन तमाम जरूरतमंद लोगों को राहत कार्य पहुंचाने में जुटे हुए हैं जिनको आवश्कता है। लेकिन कहीं-कहीं जनपदों से यह शिकायत भी आना दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के राहत कार्यो में लगे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है और आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को छूट दी जा रही है। लगता है यह सब प्रशासनिक स्तर पर पक्षपात के कारण हो सकता है। अड़चनों के बाद भी निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के विधायकगण, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राहत कार्य में जुटे हुए हैं। समाजवादी सरकार के समय किए गए विकास कार्य, जिन्हें भाजपा नेतृत्व कोसता रहता है, संकट के समय पीड़ितों की मदद के काम आ रहे है, चाहें यूपी 100 जिसका नम्बर बदल कर 112 कर दिया है या चाहे अवध शिल्प ग्राम केन्द्र हो। फिर भी भाजपा सरकार के सलाहकार समाजवा...

PM मोदी के लॉकडाउन के बाद अभी- अभी आया अखिलेश यादव का ये बयान !

PM मोदी के लॉकडाउन के बाद अभी- अभी आया अखिलेश यादव का ये बयान ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि ट्रेन-बस सेवा बंद होने से लाखों गरीब अपने गांव-घर नहीं जा पा रहे हैं। वे रास्ते में फंसे हैं। गरीब की थाली भी खाली है। सरकारी आदेशों के बाद भी काला बाजारी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। बाजार में कृत्रिम अभाव पैदा करने की कहीं-कहीं कोशिशें भी हो रही है। राज्य सरकार को उन गरीबों की जिंदगी में आने वाली दिक्कतों का निराकरण करने के विशेष प्रयास करने होंगे जो कमजोर वर्ग के हैं, तमाम प्रतिबंधों के कारण रोज की कमाई से वंचित हो गए हैं। श्री यादव ने कहा कि गरीबों के खाने की तत्काल व्यवस्था के साथ मकान किरायों में तत्काल छूट मिलनी चाहिए। हास्टलों में फंसे छात्र-छात्राओं को घर जाने की व्यवस्था की जाए या फिर उन्हें किराया दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस विपदा में फंसे लोगों की मदद में समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भी आगे आना चाहिए। वे देखें कि उनके पड़ोस या आसपास कोई भूखा न सोए, बीमार को दवाएं और इलाज मिलें और जो दूसरी आवश्यकताएं हो उन्हें भी व...

समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में मनाई गयी लोहिया जयंती 2020 ! अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में मनाई गयी लोहिया जयंती 2020 ! अखिलेश यादव  समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज समाजवादी आंदोलन के महानायक डाॅ0 राममनोहर लोहिया का जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया गया। आज के ही दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को फांसी दे दी गई थी। उन पर केन्द्रीय विधानसभा में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ बम फेंकने का आरोप था। उनकी स्मृति में आज शहीदी दिवस भी मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने क्रांतिकारी महापुरूषों के चित्रों और डाॅ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री अखिलेश यादव ने अपने देश प्रेम और बलिदान से प्रेरणा की युगांतर गाथा लिखने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर शत-शत नमन करने के साथ आत्मिक श्रद्धांजलि दी। श्री अखिलेश यादव ने डाॅ0 राममनोहर लोहिया को अपनी भावांजलि देते हुए कहा कि देश की राजनीति में कितना भी परिवर्तन आ गया, फिर भी आज नए सिरे से लोहिया जी की जरूरत महसूस की जा रही है। लोहिया...

कोरोना वायरस पर अभी-अभी आया अखिलेश यादव का बयान, पढ़िए विस्तार से !

कोरोना वायरस पर अभी-अभी आया अखिलेश यादव का बयान, पढ़िए विस्तार से ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस के संकट में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को असंगठित क्षेत्र के श्रमिको, किसानों, रिक्शा चालकों, आटो चालकों तथा सड़क किनारे छोटे मोटे सामान या खाद्य पदार्थ बेचने वालों की दशा पर भी संवेदना के साथ विचार करना चाहिए। ये रोज कुंआ खोदते और पानी पीते हैं। सरकार ने अस्पतालों में ओपीडी, जलपान गृह, ढाबे, होटल, मिठाई भण्डार, फूड स्टाल, काफी हाउस, कैफे, रेस्त्रां, बाजार, कार्यालयों और तमाम गतिविधियों पर 31 मार्च 2020 तक रोक लगाई है इससे बड़ी आबादी के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा होने की आशंका है। जब भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक बजट पेश किया है तो उसे जनहित में ऐतिहासिक पैकेज देने में संकोच नहीं करना चाहिए। आधी अधूरी घोषणा से पूरा काम नहीं चलेगा। सरकारों को यह सुनिश्चित भी करना होगा कि कोई वंचित और कमजोर समाज का व्यक्ति राहत से छूट न जाये। अन्यथा उसके सामने जीने का संकट उत्पन्न हो जायेगा। फिलहाल राज्य सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों को...

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 2020 का विस्तार पूर्वक वर्णन | अखिलेश यादव समाचार

                     समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 2020 - अखिलेश यादव  समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनाँक- 14 मार्च, 2020 स्थान- समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय, लखनऊ राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज एक बार पुनः बैठ रही है। आज से लगभग 28 वर्ष पहले लखनऊ मंे ही ऐतिहासिक बेगम हजरत महल पार्क में समाजवादी पार्टी का गठन और प्रथम सम्मेलन हुआ था। स्थापना सम्मेलन में जो पहला राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव लाया गया था, उसकी कुछ बातें समाजवादी पार्टी के नेतृत्व की दूरदर्शिता का स्पष्ट उदाहरण है। स्थापना सम्मेलन में पारित किये गये प्रस्ताव के पहले पैराग्राफ का एक अंश का उल्लेख करना न केवल प्रासंगिक है बल्कि हमारे संस्थापक नेताओं की दूरदर्शिता का परिचायक भी है। वह पैरा इस प्रकार है- ‘आज आम भारतीय का आत्मबल टूट चुका है, वह निराश, उदास और कहीं क्रोध में है। सत्ता उसके लिये एक भयानक राक्षस की तरह है ...

Adsterra Ads

Ad