Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2018

Ad

भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सŸाारूढ़ भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और तोड़ने का काम कर रही है। देश की एक-एक संस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। केन्द्र की सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है और विपक्ष को डराने-धमकाने का काम किया हैं। बैंकिंग सिस्टम चैपट हो गया है। राफेल डील पर सफाई होनी चाहिए। भाजपा कहती है कि उसका दामन साफ है तो सफेदी पर ही छींटें ज्यादा दिखती हैं।  श्री यादव आज पार्टी मुख्या लय के डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र छात्र-युवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशवासियों को गुमराह और निराश किया हैं। जहां किसानों को धोखा दिया है वहीं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया हैं। गन्ना किसानों का अभी भी 08 हजार करोड़ रूपये बकाया है। आलू किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। मुख्यमंत्री जी कई लाख हेक्टेयर जमींन पर पानी पहुंचाने का दावा करते हैं पर यह नहीं बताते कि वह जमींन कहां है? किसानों का कर्ज कितना माफ किया है? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? इसका ब्यौरा सरकार को देना

मोदी ने माँगा 2019 के लिए चंदा - तो जनता ने कहा हमारे 15 लाख में से काट लो !!

दोस्तों कल एक दिल्चस्प किस्सा हमें देखने को मिला, असल में हुआ यूँ की भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी 2019 के चुनाव के लिए लोगों से चंदे की अपील की... उन्होंने अपने फेसबुक पर एक चेक का स्क्रीनशॉट भी दिया जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को १००० रूपए दान दिए हैं, ठीक इसी प्रकार वो लोगों से पार्टी फण्ड की अपील कर रहे थे, मगर जनता भी 2014 के वायदे लेकर बैठी हुई है, आपको कुछ मजेदार कमेंट्स के स्क्रीनशॉट नीचे देखने को मिलेंगे, लोगों ने भी प्रधान मंत्री से कह दिया की साहिब हमारे 15 लाख से आप 1-2 लाख काट लो बाकी बचे पैसे हमें वापस कर दो !🤣🤣   

भाजपा ने लोगों को ठगा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरा देश जान गया है कि भाजपा ने लोगों को ठगा है। जिनसे मुकाबला है उनमें असली मुद्दों से ध्यान बंटाने की ताकत है। भाजपाई जो मुद्दा चाहते है उसे ही सोशल मीडिया, टीवी और समाचार पत्रों में प्रचारित कर देते हैं जिसमें सच झूठ का पता आसानी से नहीं मिल पाता। इसलिए हमें सावधान रहना है। उन्होंने कहा फैसले की घड़ी में जनता दूसरी बातों में भी फंस जाती है, हमें उससे भी सचेत रखना है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उस गांधीवादी रास्ते पर, जिसे आचार्य नरेन्द्र देव, जयप्रकाश नारायण तथा डाॅ0 लोहिया ने समाजवादी सिद्धांतों से जोड़ा है, पर चल रही है। समाजवादी विचारधारा से ही देश खुशहाली के रास्ते पर चल सकता है। श्री यादव ने कहा कि लोकसभा के आगामी चुनाव में जीत के लिए वोट बढ़ाना और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जरूरी है। ईवीएम पर भी शक है। हम बैलट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश की नज़र उत्तर प्रदेश पर है। लोकसभा चुनावों को पूरी गंभीरता से लेना है। कहीं कोई

समाजवादी अपने वादे निभाते हैं, भाजपा की तरह झूठ नहीं बोलते - मुलायम सिंह यादव

पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहने और समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के मौके पर समाजवादी पार्टी की मजबूती से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।  पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है समाज वादी पार्टी अपने वादे निभाते हैं। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थी। नौजवानों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए जमा करने का वादा किया पर एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता 5-5 लाख या 3-3 लाख की किश्तों में ही अदा कर देते।  श्री मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 17 छोटी जातियों, समाज के कमजोर वर्गों और खासकर महिलाओं तथा नौजवानों को वरीयता तथा सम्मान दिया है। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार

भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहे - समाजवादी पार्टी

पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहने और समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के मौके पर समाजवादी पार्टी की मजबूती से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।  पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है समाज वादी पार्टी अपने वादे निभाते हैं। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थी। नौजवानों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए जमा करने का वादा किया पर एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता 5-5 लाख या 3-3 लाख की किश्तों में ही अदा कर देते।  श्री मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 17 छोटी जातियों, समाज के कमजोर वर्गों और खासकर महिलाओं तथा नौजवानों को वरीयता तथा सम्मान दिया है। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। समाजवादी सरक

फेसबुक पोस्ट को लेकर बीजेपी - बजरंग दल ने उतारा कांग्रेस कार्यकर्ता को मौत के घाट !

कांग्रेस पार्टी के एक ईमानदार कार्यकर्ता मनोज दुबे का आज निधन हो गया फेसबुक पर डाले गए कुछ राजनीति पोस्ट के विवाद को लेकर कुछ असामाजिक तत्वो ने तलवार घोप कर बरबर्ता पूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज दुबे की हत्या कर   दी | कांग्रेस कार्यकर्ता को सिर्फ इस बात की सजा मिली की उसने अपनी पार्टी की जीत के बारे में फेसबुक पर पोस्ट किया था | ये घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की है | मनोज ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था, कि यह पोस्ट उनके लिए काल बन जाएगा। घरवालों का कहना है कि इस पोस्ट को लेकर उनमें और बीजेपी कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ गया था। एक बेहतरीन इंसान , सदा हंसते मुस्कुराते रहनेवाले मनोज दुबे के निधन की खबर काफी दुःखद है। ईश्वर , उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे , उनके परिवार के लोगो को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे ..ओम शांति ओम.. 💐 💐 इस घटना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने फेसबुक पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं, उन्होंने लिखा की.. कांग्रेस

बड़ी खबर अमिताभ बच्चन 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे।

दोस्तों बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने घोषणा की है कि वह उत्तर प्रदेश के 850 से ज्यादा किसानों का कर्ज चुकाएंगे। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे , उनकी पहचान कर ली गई है।   उत्तर प्रदेश (UP) के 850 किसानों की सूची तैयार हो चुकी है और उनके 5.5 करोड़ के कर्ज चुकाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित बैंक से बात भी कर ली गई है | अमिताभ ने हाल ही में सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 44 ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता की थी , जिनके  परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपनी जान दी थी। अमिताभ ने इस अनुभव को बहुत संतोषजनक बताया था।

Breaking News : YouTube Is Down For Users Worldwide

YouTube outage across the world, company says working on resolving issue. Youtube Appears Down To Be For Many Users #YoutubeDOWN After Getting this error Youtube has issued an statement via tweet : Thanks for your reports about YouTube, YouTube TV and YouTube Music access issues. We're working on resolving this and will let you know once fixed. We apologize for any inconvenience this may cause and will keep you updated. Youtube Official Tweet

गोवा बीजेपी की वेबसाइट हैक - पाकिस्तान जिंदाबाद के लगा रही नारे !

गोवा बीजेपी की एक पुरानी वेबसाइट को अज्ञात लोगो ने हैक करके उसपर पकिस्तान जिंदाबाद का सन्देश लिख दिया, पार्टी के एक volunteer ने बताया वेबसाइट हैक होने के बाद उसमे टीम पीसेई और मोहम्मद बिलाल नाम भी लिख दिया, टी पीसीई संभवतः साइबर हमला करने वाली टीम है इसके साथ हे हैकर ने एक सन्देश छोड़ा – mailto : catch . if . you . can @ hotmail . com “ भाजपा पदाधिकारी के अनुसार ये एक पुरानी वेबसाइट थी | उनके अनुसार बीजेपी गोवा की नयी वेबसाइट में हैकिंग विरोधी तकनीक का उपाय है और साइबर हमले का उसपर कोई असर नहीं होगा| अभी तक इस विषय पर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है |

एपीजे अब्दुल कलाम की 87 वीं जयंती पर विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने नम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 87 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति , स्वर्गीय एपीजे अब्दुल कलाम को नम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर अच्छी तरह से तैयार की गई रेत कला की एक तस्वीर साझा की। This would have been President Kalam’s 87th birthday, who passed away on July 27, 2015, due to a cardiac arrest while delivering a lecture at the Indian Institute of Management, Shillong. Renowned sand artist #SudarsanPattnaik pays tribute to former President and eminent scientist #BharatRatna Dr. #APJAbdulKalam on his birth anniversary   Visit to his official tweet

मी टू में हिंदी पट्टी या हिंदी मीडिया की लड़कियां क्यों नहीं लिख रही है? #Metoo

कई लोगों को लिखते-पढ़ते देख रहा हूं कि मी टू में हिंदी पट्टी या हिंदी मीडिया की लड़कियां क्यों नहीं लिख रही है? क्यों नहीं हिंदी मीडिया में यह विमर्श नहीं बन पा रहा है? हैरानी की बात है कि ऐसा सवाल उठाने वालों में कुछ हिंदी जमात के भी लोग हैं। पहली बात कि कुछ हिंदी मीडिया की लड़कियों ने भी बड़ी बेबाकी से आवाज उठायी। ऐसे में उल्टे सवाल उनसे पूछे जाने चाहिए कि उन्होंने इस आवाज को जहग क्यों नहीं दी? नजर नहीं गयी तो इसमें उसका नहीं कसूर,आपके पूर्वाग्रह का कसूर। दो मामले तो स्प्ष् ट वाकये के साथ लिखा हुआ मैं देख चुका हूं। दूसरी बात कि अगर नहीं उठ पा रहा है तो उसकी वजह सामाजिक है। इसका मीडिया से कोई संबंध नहीं है। या तो वे अब बड़े बुद्धिजीवी बनकर खान मार्केट-लैटिन वर्ड बोलने वाला इंटलेक्चुल कहलाने की कोशिश में लगे हैं जो दलाली छोड़कर लाइजिन में जाने को आतुर हैं या उन्हें कुछ संभल कर सामाजिक दृष्टिकोण को नये सिरे से समझने की जरूरत है। बात सिर्फ मीडिया की नहीं है। हिंदी पट्टी की अधिकतम लड़कियां अभी सामाजिक स्तर पर ट्रांसफोरमेशन के दौर से गुजर रही हैं। यह सही है कि अब लड़कियों को बेहतर ए

आज इमर्जेंसी से बदतर हालत है - यशवंत सिन्हा

पूर्व केन्द्रीय विदेश तथा विŸामंत्री श्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि जब देश में अंधेरा था, तानाशाही के दिन थे जब जयप्रकाश जी ने दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी। आज इमर्जेंसी से बदतर हालत है। इसकी चुनौती से हम मिलकर निबटेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्री संस्थाएं खतरे में है। मीडिया को झुकाने का काम हो रहा है। एक निष्पक्ष पत्र के सम्पादक के यहां छापा डाला गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमानी करते हैं। देश जबर्दस्ती और झूठ से नहीं चलेगा। चाहे जो कुर्बानी देनी पड़े, हम इस लड़ाई को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा की छुट्टी होगी तो पूरे देश से छुट्टी हो जाएगी।

अटल जी के वक्त लोकशाही थी आज तानाशाही चल रही है - शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू

प्रसिद्ध सिने कलाकार तथा पूर्व मंत्री श्री शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू ने कहा कि वे जेपी से प्रभावित होकर राजनीति में आए थे। अटल जी के वक्त लोकशाही थी आज तानाशाही चल रही है। खोखली जुमलेबाजी नहीं चलेगी। आज लोगों को डराने-धमकाने की राजनीति हो रही है। नोटबंदी की मार से उबरे नहीं थे कि जीएसटी लगा दी गई जिसमें अब तक 357 संशोधन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश जी के ऊर्जावान और ओजस्वी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जयप्रकाश जी के सपनों को पूरा करेगा और भाजपा का सफाया करने में सफल होगा। इस समारोह में जयप्रकाश नारायण जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जिन्होंने अपने विचार व्यक्त किए उनमें प्रमुख थे सर्वश्री आलोक रंजन, जस्टिस एस.सी.वर्मा, ओ.पी. श्रीवास्तव, सतीश निगम, रामगोविन्द चौधरी, अहमद हसन, सर्वेश अस्थाना, टी.पी. सिंह, देवेन्द्र (जे.पी. के भांजे), मुकेश श्रीवास्तव, कुमकुम आदर्श। इनके अतिरिक्त सर्वश्री एस.आर.एस. यादव, अभिषेक मिश्रा, राहुल सक्सेना, विनय श्रीवास्तव, डाॅ0 कुलदीप, आर.वी. सक्सेना, श्रीमती ललिता रानी, अंजू श्रीवास्तव, रोहिणी सक्सेना, आर.एस. वर्मा, रीना श्रीवास

अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल..

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि श्री जयप्रकाश नारायण ने देश को सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। उससे दिल्ली हिल गई थी। अब देश की सŸाा पर काबिज भाजपा का सन् 2019 में उत्तर प्रदेश और बिहार में सफाया होना तय है। जनता को बस चुनाव की तारीखों का इंतजार है। जनता तभी हिसाब बराबर कर लेगी।  श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार कहां मिटा? मंहगाई बढ़ी है। बड़ी-बड़ी डीलें हो गई किसी को पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि गुजरात से यू.पी. बिहार के उन्हीं लोगों को भगाया गया जिन्होंने भाजपा को सŸाा में बिठाया। भाजपा के लोगों के इशारे पर उन्हें अपमानित कर देश तोड़ने की साजिश की गई है। श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि लखनऊ में जय प्रकाश जी के नाम पर समाजवादी सरकार में एक शानदार इमारत जेपी इंटरनेशनल सेंटर बना है। जिसके शिलान्यास के अवसर पर श्री मुलायम सिंह यादव तथा श्री जार्ज फर्नाडीज भी मौजूद थे। वहां भाजपा ने अब काम रोक दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जेपी की अगली जयंती वहीं मनाई जाएगी। 

आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सीधा हमला हो रहा है। हर किसी पर किसी न किसी तरह का दबाव है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। ऐसे हालात में लोकतंत्र कैसे रह सकता है? देश इंतजार कर रहा है लोकसभा चुनावों का जिसमें जनता भाजपा का हिसाब किताब करेगी। भाजपा के खिलाफ अब सम्पूर्ण सफाया अभियान चलाया जाएगा। सम्पूर्ण क्रान्ति के मंत्रदाता को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  श्री यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में श्री जयप्रकाश नारायण की 117वीं जयंती पर उनके चित्र व मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात हजारों उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा जयप्रकाश जी का बड़ा व्यक्तित्व था। उन्होंने ऐसे समाज का रास्ता दिखाया जो जातीय भेदभाव से परे हो। श्री यादव के साथ पूर्व केन्द्रीय विŸामंत्री श्री यशवंत सिन्हा तथा फिल्मी नायक श्री शत्रुघ्न सिन्हा उर्फ बिहारी बाबू भी मौजूद थे। इस अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों को लोकनायक सम्मान भी दिया गया।  कार्यक्रम का संयोजन/संचालन श्री दीपक रंजन ने किया। आज के समारोह में उपस्थित ल

मोदी सरकार आम जनता को मूर्ख बनाना बंद करे - अभिसार शर्मा

नमस्कार दोस्तों, जैसा कि मेरे विडियो ब्लॉग से स्पष्ट हैं की मोदी सरकार आम जनता को मूर्ख बनाना बंद करे, stop lying to the people of India, Mr. Narendra Modi झूठ बोलना बंद करें ये सरकार  - लोगों को ऐसा लग रहा है कि आपकी सरकार राफेल मुद्दे पर गलत बयानी कर रही है और इसकी गलत बयानी के इस propogenda में, उसके इस झूठ के इस propogenda में दोस्तों. मुझे बताते हुए बड़ी शर्मिंदगी हो रही है कि मीडिया का एक बहुत बड़ा घड़ा भी शामिल हो गया है, और में आपसे ऐसा क्यों कह रहा हूँ, इस बात पे गौर कीजियेगा, क्योंकि कल ये खबर जो  सार्वजनिक हुई हैं की फ्रांस के न्यूज़ पोर्टल मीडिया पार्ट ने Dassault  एविएशन उसका एक आन्तरिक दस्तावेज उसके हाथ में आया है, और इससे स्पष्ट हो गया है की - भारत सरकार ने कहा था dassault  से की अगर आप Reliance के अनिल अम्बानी के साथ समझोता नहीं करेंगे तो आपको 36 राफेल विमान का समझोता नहीं मिलेगा | में आपको बता दूँ की फ्रेंच मीडिया को बतौर एक दस्तावेज मिला है, और अब तक भारत सरकार क्या कहती आयी है की रिलायंस को को dassault ने चुना है,जबकि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने पहले ही दावा क

परम पूज्य 108 आचार्य विद्या सागर जी महाराज और अखिलेश जी ने कन्नड भाषा में विचार विमर्श किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने खजुराहो में दसवीं सदी के जैन मंदिर में प्रवास कर रहे परम पूज्य 108 आचार्य विद्या सागर जी महाराज से भेंट की। आचार्य जी और अखिलेश जी ने कन्नड भाषा में विचार विमर्श किया। आचार्य जी ने श्री अखिलेश यादव को जीवन में सफलता का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उ0प्र0 सरकार के पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी और श्री निशांत जैन भी मौजूद थे।  आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज ने कहा हमारे देश में जनभाषा हिन ्दी है। इसका प्रयोग न्यायालय, सरकारी कामकाज और शिक्षा में भी होना चाहिए। जैन मुनि जी ने कहा कि अंग्रेजी के चलते स्वदेशी का बहुत नुकसान हुआ है। अखिलेश जी ने कहा कि चीन के सामान से बाजार पट गए हैं। अब स्वदेशी के आन्दोलन का कहीं अता पता नही है।  आचार्य जैन मुनि ने बताया कि स्वदेशी को बल देने के लिए उनके अपने उत्पादन भी हैं। उन्होंने गांवों के कारीगर द्वारा निर्मित अपने हथकरघा वस्त्र भेंट किए। आचार्य जी ने बताया कि उनके संरक्षण में 100 गौशालाएं हैं। गाय का दूध और घी लाभकारी होता है। इस पर अखिलेश जी ने बताया कि

दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाना रिपब्लिक की राह पर है - पुण्य प्रसून बाजपाई

दुनिया का सबसे बडा लोकतांत्रिक देश बनाना रिपब्लिक की राह पर है, ये आवाज 2011 से 2014 के बीच जितनी तेज थी, 2014 के बाद उतनी ही मंद है या कहें अब कोई नहीं कहता कि भारत बनाना रिपब्लिक की दिशा में है। 2011 में देश के सर्वप्रमुख व्यवसायी रतन टाटा ने कहा भारत भी बनाना रिपब्लिक बनने की दिशा में अग्रसर है। साल भर बाद अप्रैल 2012 में भारत के वित्त सचिव आर. एस. गुजराल ने वोडाफोन को कर चुकाने के केन्द्र सरकार के आदेश के परिप्रेक्ष्य में कहा था कि भारत अभी बनाना रिपब्लिक नहीं है कि कोई विदेशी कम्पनी अपने आर्थिक लाभ को भुनाने भारत की ओर रुख कर ले और हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें। तीन महीने बाद ही 2012 में राबर्ट वाड्रा ने तंज कसा मैंगो पीपुल इन बनाना रिपब्लिक । अगले ही बरस कश्मीर को लेकर मुफ्ती मोहम्मद इतने गुस्से में आ गये कि 2013 में उन्होंने भारत की नीतियों के मद्देनजर देश को बनाना रिपब्लिक कहने में गुरेज नहीं की । और याद कीजिये 2014 लोकसभा चुनाव के परिणामो से ऐन पहले 8 मई को नरेन्द्र मोदी को एक खास जगह सिर्फ प्रेस कान्फ्रेंस करने से रोका गया तो अरुण जेटली को भारत बनाना रिपब्लिक नजर आन

शिवभक्त' राहुल गांधी बने 'नर्मदा भक्त', जबलपुर पहुंचकर उतारी नर्मदा की आरती | पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की विशाल रैली में लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए और अपना समर्थन दिया। राहुल गाँधी के भाषण के कुछ अंश - जल, जंगल, जमीन का आपका हक हम आपको देकर रहेंगे। इससे पीछे नहीं हटने वाले | मध्य प्रदेश के किसानों से मैं कहना चाहता हूं कि - हमने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी खेत के आधार पर बीमा का पैसा देगी | सबसे पहले नीयत पहचानिए। अगर आपने नीयत पहचान ली तो सही आदमी चुनेंगे | समाधान सिर्फ कर्जा माफ करने से नहीं होगा। किसान की जिंदगी बदलने से समाधान होगा। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, टेलीकॉम क्रांति का काम हमने करके दिखाया है | सिर्फ कर्जा माफ करने से बात नहीं बनेगी ये सही बात है। आज किसान दुःखी है, घबराया हुआ है और जी नहीं पा रहा है। इसीलिए हम किसान की मदद करते हैं | दूसरी तरफ उल्टा है, मोदी जी सोचते हैं इससे हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का फायदा होगा या नुकसान। अगर अमीर लोगों को नुकसान होता है तो फिर वो काम नहीं करते | ये कोई तोहफा नहीं है आपका अधिकार है। नीयत साफ है मेरी। मेरे दिल में आपके अधिकारों के लिये आपकी लड़ाई के लिये

Ad