Akhilesh Yadav Standing infront of Janeswar Mishra's Statue in lucknow प्रखर समाजवादी नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जनेश्वर मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर आज पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में विशेष आयोजन हुए जिसमें समाजवादी आंदोलन में श्री मिश्र के योगदान को याद किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ स्थित श्री जनेश्वर मिश्र की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को लेकर डाॅ0 राममनोहर लोहिया आगे बढ़े, श्री जनेश्वर मिश्र ने भी उनका रास्ता अपनाया। आज समाजवादी आंदोलन को और आगे ले जाने का संकल्प लेना है। जनता समाजवादी नीति और समाजवादी कार्यक्रमों से ही खुशह
Bringing you news breaks & exclusive political content.