Skip to main content

Posts

Showing posts with the label akhilesh

Ad

2022 का चुनाव अकेले लड़ेगी सपा, नहीं होगा कोई गठबंधन - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सन् 2022 में राज्य विधानसभा के होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। किसी भी अन्य दल से चुनाव गठबंधन नहीं होगा। समाजवादी पार्टी अपने काम और जनता के लिए किए जा रहे संघर्ष के बल पर चुनाव मैदान में उतरेगी और जनादेश प्राप्त कर अगली सरकार बनाएगी। भाजपा को जनता सन् 2022 में सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। नोटबंदी-जीएसटी के दुर्भाग्यपूर्ण निर्णयों से जनता और व्यापारी त्रस्त हैं और उद्योगधंधे बंद हो रहे है। बाजार में मंदी है और हर रोज नौजवान रोटी-रोजगार से वंचित किए जा रहे हैं। रूपए की साख गिरती जा रही है। प्रदेश में कर्ज लेकर सरकार अपने झूठे प्रचार का ढोल पीट रही है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के चलते विकास की दौड़ में उत्तर प्रदेश पिछड़ता चला जा रहा है। किसानों की आय दुगुन

भाजपा समाजवादी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी के विरूद्ध बड़ी साजिशें कर रही है।

Akhilesh Yadav Live From Samajwadi Office Lucknow समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि पांच राज्यों में मिली पराजय के बाद भाजपा विघटनकारी नीतियों पर उतर आई है। भाजपा समाजवादी पार्टी से घबराई हुई है इसलिए समाजवादी पार्टी के विरूद्ध बड़ी साजिशें कर रही है। वह प्रचार माध्यमों पर कब्जा कर रही है। वादों को न निभाने से भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। नए वर्ष में समाजवादी साइकिल से गांव-गांव में जाकर भाजपा के कारनामों से जनता को अवगत कराएंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा स माजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे।  BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री यादव आज पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के साथ भी न्याय हो। आबादी के हिसाब से भागीदारी हक और सम्मान सबको मिलना चाहिए। गन्ना धान किसान तबाह है। किसान को धान की कीमत नहीं मिली। गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिला और न ही गन्ना मूल्य में वृद्धि हुई। आलू किसान की

समाज में आज जो तनाव है उसके पीछे भाजपा की समाज को बांटने वाली नीतियां है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Lucknow News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों की आज भारी भीड़ पार्टी कार्यालय, लखनऊ में थी। सैकड़ों लोग उनसे मिलने, अपनी समस्याएं बताने के लिए आए थे। इनमें महिलाएं, नौजवान, बुजुर्ग और वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल थे।  नौजवानों ने रोजगार और अपने भविष्य की चिंता जतायी। नोएडा से आए कुछ नौजवानों ने बताया कि उनकी कम्पनियों में ताला बंदी हो गई है जिसमें तमाम युवा कर्मी बाहर हो गए हैं। बेरोजगारी की मार से वे सब दुःखी हैं। बड़ी संख्या  में महिलाओं ने भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाहियों के बारे में भी बताया। भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है कि गरीब, बीमार, उत्पीड़न के शिकार राजधानी में सड़कों पर मारे-मारे धक्के खा रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं। श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे बड़े उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान ह

अयोध्या को लेकर अखिलेश ने साधा भाजपा पर निशाना, यहां कोई कानून ही नहीं चल रहा है।

Akhilesh Yadav on Ayodhya's Ram Temple समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज अब कहने भर को रह गया है। वैसे वास्तविकता यह है कि यहां कोई कानून ही नहीं चल रहा है। लोग डरे हुए हैं। अयोध्या में जो हालात बन रहे हैं उससे पूरे प्रदेश में दहशत है। लोग तमाम आशंकाओं से ग्रस्त हैं और अफवाहें तेजी से चल रही हैं। जनता की परेशानी यह है कि अयोध्या में जिन तत्वों का जमावड़ा हो रहा है उनको भाजपा की ओर से, जिसकी केन्द्र और राज्य दोनों में सरकारे हैं, प्रोत्साहन मिल रहा है। भाजपा अपनी विफलता छुपाने के लिए भी अयोध्या का मुद्दा उठाने से बाज नहीं आयेगी।  सच तो यह है कि भाजपा को न तो संविधान पर भरोसा है और नही माननीय सर्वोच्च न्यायालय पर। अयोध्या में जानमाल की भारी क्षति होने का अंदेशा है। सर्वोच्च न्यायालय के प्रति अवमानना प्रदर्शित की जा रही है। अयोध्या में बाहर से भारी संख्या में लोग बुलाए गए हैं। भाजपा-शिवसेना नेता उत्तेजक भाषण एवं बयान दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी अनहोनी को टालने के लिए सर्वोच्च न्यायालय को स्थि

कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है - Akhilesh yadav

अखिलेश यादव  मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्यशी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारी संख्या में उपस्थित जनता का जोश और उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन होने वाला है। मध्य प्रदेश में समाजवादियों की जीत को देश की आबादी का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश भी देखेगा। इस चुनाव पर देश की नज़र है। इसके बाद देश का चुनाव शुरू हो जाएगा।  श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदे श की जनता ने भाजपा की बातों में आकर अपनी रोटी जलाई है। उससे पहले 10 साल मध्य प्रदेश में गरीब की रोटी जलती रही। इसलिए इस बार रोटी पलट दो। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। हमने कांग्रेस के लोगों से कहा लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूछो विदेश से कितना कालाधन आया? कृषि विभाग अपनी रिपोर्ट में कह रहा है कि नोटबंदी से किसान बीज नहीं खरीद पाया। हमारी भोली भाली जनता ने विश्वास कर लिया लेकिन अब इंतजार मत करना। कोई 15 लाख रूपया नहीं म

भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में भाजपा को महारत है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा सरकारें निष्क्रियता की शिकार हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता का नितांत अभाव दिखाई देता है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंतनीय है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय मे ं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यवस्था का शिकार है वही समाज की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। जिनके पास दौलत है, सŸाा की ताकत है वही लोग आगे हैं। आबादी के आधार पर ह़क और सम्मान की व्यवस्था जब तक लागू न हो तब तक सरकारी योजनाओं में आनुपातिक भागीदारी मिलनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल समाजवादी पार्टी की मांग जातीय जनगणना की है ताकि संख्या के हिसाब से भागीदारी तय हो सके।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसानों

आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों का हुआ सम्मान !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में इलाहाबाद से लखनऊ तक दलित चेतना और युवा चेतना साईकिल यात्रा कर लखनऊ आये सैकड़ों नौजवानों को सम्मानित किया।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में कहा कि नौजवानों में ही सपने देखने का साहस और उन्हें पूरा करने की ऊर्जा होती है। जो अच्छा-बुरा दोनों रास्ता देख लेते हैं उसकी सफलता को कोई रोक नहीं सकता। हम समाजवादियों को बड़ा सपना देखना होगा और उसे पूरा करने के लिए मेहनत से जुट जाना चाहिए। समाजवादी विकास माॅडल ही सफल है और समाजवादियों को 2019 का सपना साइकिल चलाकर ही साकार करना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र वर्मा और आर. के. चैधरी सदस्य विधान परिषदगण एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह और सुनील सिंह साजन, जावेद आब्दी, विकास यादव, राहुल सिंह, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, सर्वेश अम्बेडकर सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।  श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार की यह सफलत

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

कर्नाटक पहुँचे अखिलेश - कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह लेंगे भाग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 23 मई 2018 को कर्नाटक में मुख्यमंत्री श्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने बंगलूरू गए थे। उनके साथ इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। लखनऊ से बंगलूरू और बंगलूरू से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा में अखिलेश जी ने राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर्यावरण, समाज में आ रहे नए परिवर्तनों पर भी चर्चा हुई।  यह बात विशेष उल्लेखनीय है कि श्री अखिलेश यादव की चिंता के केन्द्र में हर समय किसान रहते हैं। उनकी स्थिति में बदलाव लाने को वे बेचैन हैं। समाजवादी सरकार में किसानों के हित की योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई थी। वे यह कहते हुए दुःखी नज़र आए कि किसानों के साथ इतना बड़ धोखा कभी नहीं हुआ, जितना भाजपा राज में हुआ है। गन्ना किसान बर्बाद है। मई महीने में लगभग आधा गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ना किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है। किसान ऐसे में खेत में अपना गन्ना न जलाये तो क्या करेगा? श्री अखिलेश यादव यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर भाजपा के पास किसानों की आय दुगनी करने की कौन सी योज

भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों की जिंदगी तबाह है। 50 प्रतिशत से ज्यादा क्रय केंद्रो पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही है तथा किसानों को वहां से लौटाया जा रहा है। जिन क्रय केंद्रो पर खरीद हो रही है वहां भी आसपास बिचैलियों ने अपने अड््डे बना रखे है जिनपर किसानों का खुलकर शोषण किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारियों से सांठगांठ कर बिचैलिये औने पौने दाम पर गेहूं खरीद कर क्रय केंद्रो को बेचकर मुनाफा कमा रहे है। गेहूं क् रय केंद्रो पर किसानों से 60 से 80 रूपये तक खर्च के नाम पर पल्लेदारी, उतराई आदि के नाम पर वसूले जा रहे है। क्रय केंद प्रभारी बिचैलिये के साथ मिलकर किसानों का समर्थन मूल्य 1735 की जगह 1500 से कम रूपए में गेहूं खरीदकर किसानों का शोषण कर रहंे है। श्री यादव ने कहा कि क्रय केंद्रो पर किसानो के लिए न पीने का पानी की व्यवस्था है और नही तपती धूप से बचाव के लिए छाया है। गरीब कमजोर किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रो पर जाता है तो बताया जाता है कि बोरे नहीं है। किसान को मजबूर होकर बाजार में बिचैलियों को अपना गेहूं बेच

आंखे खोल देने वाला खुलासा. कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते - अखिलेश ( पढ़िए पूरी खबर )

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते हैं। कल जब मुख्यमंत्री जी प्रतापगढ़ के एक गांव में जनता से रूबरू हुए तो उन्हें अपनी सरकार के ढोल के पोल का अंदाजा हो गया। जनता को झूठे वादों से भरमाने की भाजपा सरकार की रीति-नीति का खुलासा आंखे खोल देने वाला हैं। यह बात तो उजागर हो गई है कि भाजपा सरकार से समाज का कोई वर्ग-किसान, नौजवान, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, व्यापारी, भी संतुष्ट नहीं है। सबके साथ धोखा हुआ है। भाजपा सरकार की रात ्रि चैपाल ढोंग के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री जी का कितना इकबाल है इसी से जाहिर है कि वे गोरखपुर में गेहूं क्रयकेंद्रो पर बोरा भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। क्रय केन्द्रों पर पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी गेहूं क्रय केन्द्र पर गए तो उन्हें पता चला कि गेहूं की खरीद में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं है। किसान को उसकी फसल का निर्धारित मूल्य 1735 रूपए भी नहीं मिल रहा है। आलू किसान के आलू खरीद का सरकारी मूल्य 549 रूपए प्रति कुंतल है पर किसान को वह भी नहीं मिला। वैसे आलू के उत्पादन की लागत प्रति हज

भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि... अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर |

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकारों ने नदियों की पवित्रता और निर्मलता समाप्त करने में कुछ उठा नहीं रखा है। जल ही जीवन के मंत्र को भुलाकर नदियों को नालों में तब्दील किया जा रहा है। गंगा, यमुना, गोमती, हिंडन, वरूणा, कुंआरी नदी सभी का जल बुरी तरह प्रदूषित हैं। इनकी सफाई के नाम पर करोड़ो रूपयों का सिर्फ बंदरबांट हुआ है। फूल खिलाने का वादा करने वाली पार्टी सŸाा में आने प र जलकुंभी उगा रही है। मां गंगा के बुलावे पर गुजरात से काशी आए प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल समाप्ति पर है पर गंगा पहले जैसी मैली हैं। वे गुजरात के सूरत में कुंआरी नदी में जलकुंभी की काली छाया छोड़कर आए और काशी भी उससे अछूती नहीं रही। दिल्ली में यमुना का पानी काला और दुर्गन्धित हो गया है। हिंडन नदी भी प्रदूषण से नहीं बची है। भाजपा राज में नदियों की ऐसी दुर्दशा हुई है कि अब इनका जल आचमन करने लायक भी नहीं बचा है। आक्सीजन की लगातार घटती मात्रा से जलजीव भी नष्ट होते जा रहे हैं। राजधानी लखनऊ में आदि गंगा गोमती नदी पर भाजपा सरकार ने दाग लागने का पाप किया है। समाज

किसी निर्दोष का फर्जी एनकाउंटर एक अमानवीय और गैरकानूनी कृत्य है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू के साथ बाराबंकी जनपद के पूर्व शिक्षक श्री भगौती प्रसाद यादव ने मिलकर अपने बेटे श्री आकाश बख्स यादव के फर्जी एनकाउंटर किए जाने की पुलिसिया साजिश की जानकारी दी। श्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार से फर्जी एनकाउंटर कराने की घटना में शामिल पुलिस कर्मियों पर धारा 307 का मुकदमा कायम करने, पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और घायल नौजवान की मदद किए जाने की मांग की है।  उन्होंने कहा प्रदेश में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है और हर मोर्चे पर विफल सरकार अपनी असफलताएं छुपाने के लिए फर्जी एनकाउंटर का सहारा ले रही है। श्री भगौती प्रसाद यादव ग्राम पूरे सागर पोस्ट सिद्धौर, बाराबंकी, के निवासी हैं। उनका बेटा आकाश (30वर्ष) एल.एल.बी. का छात्र है और सचिवालय कालोनी के निकट शांति आश्रम से 18 अपै्रल 2018 को बाराबंकी पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे उठा लिया था। एक वर्दीधारी पुलिस कर्मी और चार अन्य सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मी आकाश को दरियाबाद थाने ले गए। देर रा

किसानों के प्रति भाजपा सरकार का व्यवहार संवेदनशून्य - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के प्रति भाजपा सरकार का व्यवहार संवेदनशून्य है। गांव-किसान को भाजपा ने अपनी प्राथमिकताओं से अलग कर रखा है। बागपत के 35 हजार किसानों को गन्ना भुगतान की एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। किसान तबाह हैं। जनसामान्य की जेब से निकालकर नकदी बैंकों में जमा करा ली गई पर अब घरेलू जरूरतों, शादी ब्याह में खर्च के लिए भी धनराशि मिलना आकाश के तारे तोड़ लाने जैसा है।  अभी इसी सप्ताह बहराइच-सीतापुर  जनपदों के दौरे के समय भी बहुत से किसानों ने शिकायत की थी कि उनका गन्ना खेतों में खड़ा है लेकिन मिलंे न तो गन्ना का उनका पुराना भुगतान कर रही है और न हीं गन्ना की नयी पर्ची दी जा रही हैं। अब किसानों के सामने गम्भीर संकट है कि वे करे तो क्या करें? स्थिति यहां तक अनियंत्रित है कि किसानों को नयी फसल के लिए खेत खाली करने के कारण गन्ना खेतों में आग के हवाले करना मजबूरी हो चली है। यह हाल प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों का है। उत्तर प्रदेश में कानूनव्यवस्था पर भाजपा सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। खुद सरक

Cash Crunch को लेकर बोले अखिलेश यादव !!

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय पर मीडिया को सम्बोधित करते हुये कहा कि एटीएम में नोट न होना किसी बड़ी साजिश का संकेत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र के इशारे पर कहीं नोटों की जमाखोरी तो नहीं हो रही है? यदि कैश नहीं होगा तो व्यापार ठप्प हो जायेगा। अगर नोटों की जमाखोरी हो रही है तो सरकार क्या कर रही है?  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि कैशलेश अर्थव्यवस्था की वकालत करने वाली केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए कि  नोट छपवाने का कागज विदेश से मंगाया जाता है और पर्याप्त संख्या में नोट भी छपवाया गया ऐसे में सवाल यह उठता है कि नोट गायब कहां हो गया? यह एक अन्तर्राष्ट्रीय षडयंत्र हो सकता है। पिछले साल हुए नोटबंदी से किसानों और गरीबों का बहुत नुकसान हुआ। समाज का हर वर्ग इस फैसले से परेशान है। इसके बाद भी भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बताती है। भाजपा के शासन काल की जनविरोधी नीतियों से जनता में भारी आक्रोश एवं असंतोष है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। लूट-हत्या-बलात्कार की घटनाओं से जनता बुरी त

घाघरा नदी पर बने चिल्हारी घाट पुल पर पहुंचे अखिलेश यादव

विगत 16 अपै्रल 2018 को लखनऊ से बहराइच और फिर वापसी की यात्रा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के साथ कई स्मरणीय अनुभव हुए। यह एक उल्लेखनीय बात है कि लोगों को जहां श्री अखिलेश यादव के आने की थोड़ी भी खबर लग जाती है। अपने आप काम छोड़कर गर्मी के माहौल में भी भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है इनमें स्त्री, पुरूष, बच्चे, बूढ़े, सभी शामिल होते हैं। जाति-धर्म का कहीं कोई भेद नहीं दिखाई देता है। हम घाघरा नदी पर बने चिल्हारी घाट पुल पर पहुंचे जो बहराइच और सीतापुर को जोड़ता है। इस पुल का निर्माण श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में शुरू हुआ था। अपनी एक यात्रा के दौरान जब मुख्यमंत्री श्री यादव ने हेलीकाप्टर से पुल को टेंढ़ा बनते देखा तो पुल का एलाइनमेंट कराया। बहराइच से 15 किलोमीटर के बाद घाघरा नदी पुल पर मोनू मिश्रा की छप्पर नुमा एक दुकान है। यहीं राजकिशोर मिश्रा की चाय की दुकान भी है। मिश्रा बंधुओं ने श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया और चाय पिलाई।  चिल्हारी घाट पुल पर अखिलेश जी के स्वागत में लोग बड़ी संख्या में आए हुए थे। एक महिला ने कहा कि आ

Akhilesh Yadav Celebrated Dr. Bhim Rao Ambedkar Jayanti in Samajwadi HQ, Lucknow

समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में आज भारत रत्न डाॅ0 भीमराव आम्बेडकर जी की 127वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। डाॅ0 लोहिया सभागार में डाॅ0 आम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेष यादव ने करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज पूरे देष में डाॅ0 आम्बेडकर जी को याद किया जा रहा है। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं। उनके द्वारा निर्मित संविधान से अमीर गरीब सबको बराबरी का हक मिल ा। यह संविधान एक पवित्र दस्तावेज है जिसमें सबके लिए एक मत की व्यवस्था है और व्यक्ति के मूलाधिकार सुरक्षित है। श्री यादव ने कहा कि आज हमें संविधान के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना है, जो समाजवाद और सेक्युलरिज्म का रास्ता है। यही देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसे दल की सŸाा है जो डाॅ0 आम्बेडकर के विचारों से अनजान है। इस वजह से ही समाज में कलह है और दलित शोषित तथा वंचित तबके को सही न्याय एवं अधिकार नहीं मिल पा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया है। अधिकारी काम नहीं क

Akhilesh Yadav Met with SC - ST Basic Teachers Associations Today

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज श्री दिनेश कुमार विद्रोेही के नेतृत्व में एससी/एसटी बेसिक टीचर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति/जनजाति शिक्षकों के साथ हो रहे गलत पदावनति (डिमोशन) एवं उत्पीड़न की शिकायत की और उन्हें इस संबंध में ज्ञापन दिया। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स एसोसिएसन के प्रतिनिधिमंडल मे प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार विद्रोही के साथ महामंत्री इंद्रेश राव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश मंत्री श्री हरेराम गौतम भी शामिल थे। श्री अखिलेश यादव को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में अधिकांश सभी पदोन्नतियां बैकलाग 1994 की धारा 3(2) के तहत है और सर्वोच्च न्यायालय ने इसे उचित ठहराया है। इसके बाद भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उ0प्र0 ने जातीय द्वेष भावना के तहत गलत पदावनति की एवं वेतन फ्रीज कर दिया गया है। यह पूर्णतः अनु0जाति/जनजाति वर्ग के साथ अन्याय है। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोस

अभी - अभी उन्नाव की घटना को लेकर बोले अखिलेश | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना पर दुःख जताते हुए बलात्कार पीड़ित लड़की के पिता की मौत जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। इसमें सŸाारूढ़ दल के विधायक पर सीधा सीधा आरोप है। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं के मान की रक्षा के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते  हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार की बात कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उनके पिता जी और चाचा को फर्जी केस में फंसाया गया है और उल्टे उन्नाव जेल में यातनायें दी जा रही थी। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक एवं उनके भाई ने बलात्कार किया, और उसके पिता पर आरोप वापस करने का दबाव

Ad