Skip to main content

Ad

समाज में आज जो तनाव है उसके पीछे भाजपा की समाज को बांटने वाली नीतियां है - अखिलेश यादव

akhilesh yadav, samajwadi party, akhilesh yadav on unemployment in india, in uttar pradesh, breaking news, latest news, lucknow news, totichor
Akhilesh Yadav Lucknow News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों की आज भारी भीड़ पार्टी कार्यालय, लखनऊ में थी। सैकड़ों लोग उनसे मिलने, अपनी समस्याएं बताने के लिए आए थे। इनमें महिलाएं, नौजवान, बुजुर्ग और वरिष्ठ पार्टी नेता भी शामिल थे। 

नौजवानों ने रोजगार और अपने भविष्य की चिंता जतायी। नोएडा से आए कुछ नौजवानों ने बताया कि उनकी कम्पनियों में ताला बंदी हो गई है जिसमें तमाम युवा कर्मी बाहर हो गए हैं। बेरोजगारी की मार से वे सब दुःखी हैं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा सरकार द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाहियों के बारे में भी बताया। भाजपा सरकार की संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है कि गरीब, बीमार, उत्पीड़न के शिकार राजधानी में सड़कों पर मारे-मारे धक्के खा रहे हैं उनकी सुनने वाला कोई नहीं।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे बड़े उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान होकर 42 हजार व्यवसायी देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। बैंकों की स्थिति डांवांडोल है।


श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जेलों में अपराधी बंदियों की दबंगई चल रही है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा एवं 1090 वूमेन पावर लाइन सेवाएं शुरू की गई थी। भाजपा ने इन्हें भी बर्बाद कर दिया। 

श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य लम्बे समय से ठप्प है। जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी मंत्री अपने राज्य की चिंता छोड़कर दूसरे प्रदेशों में भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। उनकी चिंता अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार बनाने की है। उत्तर प्रदेश के बजाय 2019 में केन्द्र में भाजपा को बचाए रखना उनकी प्राथमिकता में हैं।

श्री यादव ने कहा कि समाज में आज जो तनाव है उसके पीछे भाजपा की समाज को बांटने वाली नीतियां है। हर कोई परेशान है। भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है जो विकास कार्य समाजवादी सरकार में चल रहे थे उन्हें भी अवरूद्ध कर दिया गया है। अब तक के पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिसका उल्लेख किया जा सके। भाजपा सरकार से पीड़ित लोग इस सच्चाई से अवगत है। इंतजार सिर्फ 2019 का है।

Comments

Adsterra Ads

Ad