Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2018

Ad

EVM से लोकतंत्र को खतरा, बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश यादव 🔥

श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ मेें कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि कल कैराना और नूरपुर में जो हुआ उससे ईवीएम मशीनों के प्रति जनता का भरोसा डिग गया है। लोकतंत्र में यह स्थिति ठीक नही है। हमारी मांग है कि ईवीएम मशीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इन मशीनों का दुरूपयोग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट से कराये जाने के लिए अन्य विपक्षी दलोें के नेताओं से भी बात करेंगे और इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के राज में गरीब दुःखी है। मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का भाजपा सरकार में साहस नही है क्योंकि वह गरीबों की नहीं कारपोरेट घरानो की पार्टी है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  श्री यादव ने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा बकाया है। शुगर मिलें बंद हो रही है जबकि किसान का

रवीश कुमार का राज्यवर्धन राठौड़ के नाम ये पत्र जरुर पढ़ें

राज्यवर्धन राठौड़ तक कोई मेरा यह पत्र पहुंचा दे प्लीज़ माननीय राज्यवर्धन राठौड़ जी, आपका एक नया वीडियो देख रहा हूं जिसमें आप भारत सरकार के कार्यालय में पुश अप कर रहे हैं। उम्मीद है आपके मंत्रालय के सचिव, निदेशक और सभी कर्मचारी काम छोड़ कर पुश अप कर रहे होंगे। बिना काम छोड़े पुश अप तो हो नहीं सकता। मैं जानना चाहता हूं कि जो चैलेंज आप दूसरों को दे रहे हैं, उसकी आपके मंत्रालय के भीतर क्या स्थिति है? क्या वे आपको देखते ही पुश अप करने लग जाते हैं या आप आते हैं तो अपने पुश अप का वीडियो बनाकर दिखा देते हैं। सचिव जी क्या कर रहे हैं, उन्हें भी कहिए कि पुश अप कर ट्विट करें। क्या यह अच्छा रहेगा कि कुछ डाक्टरों और जिम ट्रेनर की टीम आपके मंत्रालय के कर्मियों की स्वास्थ्य समीक्षा करे। ये जो आप पुश अप कर रहे हैं वो योग के किस आसन के तहत आता है? सूर्यनमस्कार में भी दंड पेलने की एक संक्षिप्त मुद्रा है और भुजंगासन भी इसका समानार्थी है। पर्वतासन में भी आता है और मुमकिन है कि इसका एक स्वतंत्र आसन भी होगा। लेकिन मंत्री जी आप जिस तरह चमड़े के जूते और कसी हुई कम मोहरी वाली पतलून में पुश अप कर

कर्नाटक पहुँचे अखिलेश - कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह लेंगे भाग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 23 मई 2018 को कर्नाटक में मुख्यमंत्री श्री कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने बंगलूरू गए थे। उनके साथ इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। लखनऊ से बंगलूरू और बंगलूरू से लखनऊ के बीच हवाई यात्रा में अखिलेश जी ने राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर्यावरण, समाज में आ रहे नए परिवर्तनों पर भी चर्चा हुई।  यह बात विशेष उल्लेखनीय है कि श्री अखिलेश यादव की चिंता के केन्द्र में हर समय किसान रहते हैं। उनकी स्थिति में बदलाव लाने को वे बेचैन हैं। समाजवादी सरकार में किसानों के हित की योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई थी। वे यह कहते हुए दुःखी नज़र आए कि किसानों के साथ इतना बड़ धोखा कभी नहीं हुआ, जितना भाजपा राज में हुआ है। गन्ना किसान बर्बाद है। मई महीने में लगभग आधा गन्ना खेतों में खड़ा है। गन्ना किसानों का बकाया बढ़ता जा रहा है। किसान ऐसे में खेत में अपना गन्ना न जलाये तो क्या करेगा? श्री अखिलेश यादव यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर भाजपा के पास किसानों की आय दुगनी करने की कौन सी योज

मध्य प्रदेश चुनावों में अखिलेश ने चला ये बड़ा दांव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की 18, 19 एवं 20 मई 2018 की मध्य प्रदेश यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इस यात्रा में वे सीधी, रीवां, सतना, पन्ना, छतरपुर एवं खजुराहांे गए। मध्य प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की इस सघन यात्रा के कई राजनैतिक संकेत भी मिले हंै। उन्होने मध्य प्रदेश में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल की विफलता की घोषणा करते हुए कहा कि विधानसभा के आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी सभी 230 सीटों पर मध्य-प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। उन्होने मध्य प्रदेश से गहरा रिश्ता बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस बार मध्य प्रदेश मंे भी साइकिल चलेगी। इस पूरी यात्रा में उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। मध्य प्रदेश यात्रा में श्री अखिलेश यादव ने खुलकर राष्ट्रीय राजनीति पर चर्चा की। उन्होने किसानों, नौजवानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और जिन किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी उनके परिवारजनों से मिलकर यह संदेश दिया कि देश के अन्नदाता के प्रति उनके मन में गहरी संवेदना है और वास्तव में उनकी बेहतर जिंदगी के पैमाने तय करने

राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप जी की जयंती पर बोले अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में राजनीतिक स्थितियां बदल रही हैं। स्वार्थ के लिए भाजपा इतिहास की गलत व्याख्या कर रही है। बंटवारा करने वाली सभी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। यह काम समाजवादी जोखिम उठाकर भी करेंगे। क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। समाजवादी इतिहास को जोड़ने की नज़र से देखते हैं जबकि भाजपा समाज को तोड़ने की राजनीति करती है। हम संविधान और लोकतंत्र, समाजवाद तथा सेक्यूलरिज्म के लिए प्रतिबद्ध हैं । श्री अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। श्री अखिलेश यादव को पगड़ी बांधकर, स्मृति चिह्न तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका आयोजन पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक श्री राकेश सिंह तथा पूर्व विधायक अभय सिंह द्वारा किया गया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौध

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल में हुआ बदलाव !!

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल में हुआ बदलाव, अध्यक्ष पद को किया खत्म, धर्मेन्द्र वाजपेयी समन्यवक व अभय तिवारी बने संयोजक भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद लगातार बदलाव जारी है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी सेल व सोशल मीडिया की प्रदेश अध्यक्ष विभा बिंदु डोगरे को हटाकर अब अध्यक्ष न नियुक्त करते हुए समन्वयक व संयोजक बना दिये गए है। दिल्ली से जारी हुए नियुक्ति पत्र में अ.भा.कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या स्पंदना ने म.प्र.कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के समन्यवक पद पर धर्मेन्द्र वाजयेपी एवं संयोजक पद पर अभय तिवारी को नियुक्त किया है। अब यहां भी प्रदेश कांग्रेस की तरह कार्य का विभाजन किया गया है। दिल्ली से जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक अभय तिवारी नये संगठन को खड़ा करेंगे व सोशल मीडिया से संबधित कार्य देखेंगेे व धर्मेन्द्र वाजपेयी नई टीम को ट्रेनिंग देने के साथ ही टेक्निकल कार्य को देखेंगे। इन नियुक्ति के बाद अब भाजपा की सोशल मीडिया टीम को इन दोनों पदाधिकारीयों का अनुभव पटकनी देने की रणनीति

आधी रात को Twitter पर टॉप ट्रेंड हुआ #NalayakMama

आधी रात को Twitter पर टॉप ट्रेंड हुआ #NalayakMama मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सोशल मीडिया पर भी लड़ाई तेज होती जा रही है मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलनाथ जी ने एक प्रेस वार्ता में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मित्र बताते हुए नालायक बता दिया उसके बाद कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर #NalayakMama टॉप ट्रेंड करने लगा पिछले कुछ दिनों से शिवराज सिंह चौहान लगातार ट्रोल हो रहे है मध्य प्रदेश की जनता व कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं उसके बाद बौखलाए शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के नेताओं पर सोशल मीडिया पर विदेशी कंपनियों की मदद लेने के आरोप भी मड दिए थे सोशल मीडिया पर दिख रहे माहौल को देख शिवराज सिंह चौहान को भी आभास हो गया की इस बार मुकाबला बहुत कड़ा है। कुछ यूज़र्स के ट्वीट संलग्न है https://www.twitter.com/Shivam_INC/status/993549900376870912?s=19   https://www.twitter.com/AsadKurwai/status/993549866516135947?s=19 https://www.twitter.com/sahildehlavi_/status/993552330913005570?s=1

Kanhaiya Kumar Views on Rabindra Nath Tagore

आज गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है, सबसे पहले उनको नमन। कहते हैं कि शासक जब इतिहास बोध से शून्य हो तब जनता को इतिहास पर पैनी नजर रखनी चाहिए क्योंकि निकम्मा शासक वर्तमान में जिंदा लोगों के सवालों को इतिहास के गड़े मुर्दे उखाडकर ढंकने की कोशिश करता है। आज मैं आपका ध्यान टैगोर के राष्ट्रवाद और सघियों द्वारा राष्ट्रगान के विरोध पर आकर्षित करवाना चाहता हूँ। गुरुदेव ने राष्ट्र को शीशा और मानवता को हीरा बताया। उन्होनें कहा कि “मैं हीरे के दाम में शीशा नहीं खरीदूंगा, मैं हमेशा  मानवतावाद को राष्ट्रवाद से ऊपर मानता हूँ।” यदि आज वह ये बात बोलते तो सत्ता में बैठे लोग जो उनको नमन कर रहे हैं, तुरंत उनको एंटी-नेशनल या देशद्रोही बोल देते। आखिर क्या मजबूरी है कि तिरंगा और 'जन-गण-मन' का विरोध करने वाले लोग आज उस पर अपनी सत्ता टिकाए हुए हैं। दरअसल इनका ख़ुद का इतिहास आजादी की लड़ाई से गद्दारी का है, इसलिए इनको उन्हीं का झूठा सम्मान करना पड़ता है जिनको इतिहास में इन्होनें गालियां दी है। आपको बता दूँ कि संघियों ने कहा था कि 'जन-गण-मन' हमारा राष्ट्रगान नहीं हो सकता क्योंकि यह

अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में राजनैतिक अराजकता की स्थिति है

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में राजनैतिक अराजकता की स्थिति है। सŸाारूढ़ दल के नेतृत्व को यही अंदाजा नहीं है कि कहां क्या हो रहा है, किसी समस्या के समाधान की बात तो सोची भी नहीं जा सकती है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है पर कृषक अन्नदाता ही यहां घोर उपेक्षा का शिकार है। भाजपा को किसानों की चिंता नहीं, वह कारपोरेट घरानों की सेवा में ही लगी है।  कैसी विडम्बना है कि प्रदेश के मुख ्यमंत्री जी का ध्यान अपने संवैधानिक दायित्व के निर्वहन पर कम है, इसकी जनता ही नहीं, सांसद, विधायक तक काम न होने की शिकायतें कर रहे हैं। खुद मंत्रीगण भी भ्रष्टाचार बढ़ने के आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को ट्वीट पर टिप्पणी करने के बजाय उन्हें प्रदेश में विकास एवं किसानों पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में आंधी तूफान से तबाही मची। आगरा और कानपुर शहर तथा देहात में सर्वाधिक जनधन की क्षति हुई। मुख्यमंत्री जी कर्नाटक के अपने सभी कार्यक्रम पूरा करने के बाद ही आगरा आए जबकि वहां उन्हें तत्काल पहुंचने की आवश्यकता थी। आपदा प्रभ

AJ Philip letter to Lalu Prasad Yadav

A letter to Lalu Prasad Yadav India’s Prisoner of Conscience AJ Philip Dear Shri Lalu Prasad Yadavji, It is with a heavy heart that I write to you. I do not even know whether you would receive this letter in the Ranchi jail where you are incarcerated. My fervent prayer is that you get it and read it. We met just twice. The first time was when I went to the state guest house at Patna to interview the visiting Haryana Chief Minister, the late Devi Lal, at the unearthly hour of 6 am. This was in the eighties. You preferred to stand behind me when I interviewed him, may be out of deference to the senior leader. You must have found me a bother as the Haryana strongman was in his elements and enjoyed answering my questions. Once or twice you even hinted that I end the interview and leave so that you could do some politicking. The second time was when I spent a whole afternoon at your residence, allotted to your wife Rabri Devi as Chief Minister. You had just returned from a

आंधी-तूफान को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा - पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुधवार को आए आंधी-तूफान ने आगरा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। जनधन की भीषण क्षति हुई है। सौ से ज्यादा नागरिकों और बड़ी संख्या में पशुओं की मौतें हुई हैं। सैकड़ो लोग घरो से बेघर हुए हैं ओर मलबे में दबकर तमाम लोग घायल हुए हैं। ऐसी भयंकर प्राकृतिक आपदा में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी का आचरण संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा। जब उन्हें राजधानी में रहकर इस विप Ÿिा से बचाव और राहत के कामों को सुनिश्चित करना था तब मुख्यमंत्री जी कर्नाटक के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लोग हैरत में है कि उनकी प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश है या कर्नाटक? भाजपा सरकार आपदा प्रबंधन के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आंधी तूफान ग्रस्त इलाकों में बचाव और राहत के कामों के समय से शुरू न होने से लोगों के जो कष्ट बढ़े उस पर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जनधन की क्षति के सरकारी विवरण भी संदिग्ध हैं। अभी भी मौसम विभाग पुनः संकट आने के बारे में चेतावनी दे रहा हैं। ऐसे में भाजपा सरकार केव

Ad