Skip to main content

Posts

Showing posts with the label yogi sarkar

Ad

योगी सरकार पागल हो चुकी है हर दिन नौजवानों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज निंदनीय है

लखनऊ में विधानसभा के सामने 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज। प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। लाठीचार्ज में सैकड़ों नौजवान बुरी तरह से घायल हो गये है।  शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना कर रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुःखद  और शर्मनाक है। भाजपा सरकार से रोजगार तो मिलने से रहा उल्टे उनके भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। लाठीचार्ज में घायल सर्वश्री आलोक कुमार, अवधेश कुमार, मनोज कुमार, आदित्य गुप्ता, कृष्णन और रोहन जायसवाल सिविल हाॅस्पिटल लखनऊ में भर्ती है। इस मामले में  अखिलेश यादव  ने कहा कि शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से धरना कर रहे अभ्यर्थियों को बर्बरता पूर्वक पीटा जाना दुःखद  और शर्मनाक है। भाजपा सरकार से रोजगार तो मिलने से रहा उल्टे उनके भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। वही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा -  योगी सरकार पागल हो चुकी है हर दिन नौजवानों को लाठी गोली का शिकार बनाया जा रहा है BTC डिग्री धारकों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज निंदनीय है।

अभी - अभी उन्नाव की घटना को लेकर बोले अखिलेश | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना पर दुःख जताते हुए बलात्कार पीड़ित लड़की के पिता की मौत जिन संदिग्ध परिस्थितियों में हुयी है उसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शर्मनाक घटना के बाद मुख्यमंत्री को एक पल भी अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। यह मामला बहुत ही गंभीर है। इसमें सŸाारूढ़ दल के विधायक पर सीधा सीधा आरोप है। श्री यादव ने कहा कि महिलाओं के मान की रक्षा के लिये नैतिक जिम्मेदारी लेते  हुए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों से बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। उन्नाव की बेटी के साथ बलात्कार की बात कोई सुनने वाला नहीं है। पीड़ित लड़की ने लखनऊ आकर मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाया, लेकिन न्याय नहीं मिला। लड़की ने यह आरोप लगाया कि उनके पिता जी और चाचा को फर्जी केस में फंसाया गया है और उल्टे उन्नाव जेल में यातनायें दी जा रही थी। पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक एवं उनके भाई ने बलात्कार किया, और उसके पिता पर आरोप वापस करने का दबाव

Ad