Skip to main content

Posts

Showing posts with the label electronic voting machine

Ad

EVM से लोकतंत्र को खतरा, बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश यादव 🔥

श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ मेें कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि कल कैराना और नूरपुर में जो हुआ उससे ईवीएम मशीनों के प्रति जनता का भरोसा डिग गया है। लोकतंत्र में यह स्थिति ठीक नही है। हमारी मांग है कि ईवीएम मशीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इन मशीनों का दुरूपयोग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट से कराये जाने के लिए अन्य विपक्षी दलोें के नेताओं से भी बात करेंगे और इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के राज में गरीब दुःखी है। मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का भाजपा सरकार में साहस नही है क्योंकि वह गरीबों की नहीं कारपोरेट घरानो की पार्टी है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  श्री यादव ने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा बकाया है। शुगर मिलें बंद हो रही है जबकि किसान का

Ad