Skip to main content

Posts

Showing posts with the label minto hall

Ad

खेल मंत्री Yashodhara Raje Scindia ने मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2019 का शुभारंभ किया !

  MP Sports Minister Yashodhara Raje Scindia मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने मिंटो हॉल, भोपाल में आयोजित किए जा रहे मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2019 का शुभारंभ कन्या पूजन करके किया। खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के गौरव की बात है कि हमारे खिलाड़ी देश के लिए दो "ओलंपिक कोटा" लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहित दो खिलाड़ी अगले ओलंपिक के लिए भारत के लिए 2 ओलंपिक कोटा लाए हैं। ▪️मुख्यमंत्री श्री चौहान खेलों के प्रति अत्यंत संवदेनशील मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान खेलों के  प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। गत सरकार में न केवल वर्ष 2019 का खेल अंलकरण समारोह नहीं हुआ अपितु खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आते ही खेल गतिविधियां प्रारंभ कीं तथा आज वर्ष 2019 का खेल अलंकरण समारोह हो रहा है।  COVID-19 की वजह से हमारी गतिविधियां विराम की स्थिति में थीं, हमने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग और वेबिनार के जरिए गतिविधियों को शुरू किया, आज मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि प्रदेश का स्पोर्ट्स

MP Sports News: मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह से CM Shivraj और खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया LIVE

CM Shivraj & Yashodhara Raje Scindia at Minto Hall, Bhopal मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिखर खेल अलंकरण समारोह में पुरस्कार वितरित किए ! मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलों का निरंतर विकास हो रहा है तथा वह मौका आएगा जब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त करेंगे। मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही खिलाड़ियों की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। हमारा लक्ष्य है देश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार कर देना। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मिंटो हॉल में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2019 में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर रहे थे। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती Yashodhara Raje Scindia, खनिज साधन मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्री रामखेलावन पटेल, पद्मश्री निशानेबाज श्री जसपाल राणा, मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के श्री दिग्विजय सिंह, प्रमुख सचिव श्री पंकज राग, संचालक श्री पवन जैन आदि उपस्थित थे। ▪️ओलंपिक में महिला हॉकी में प

CM Kamal Nath And Vivek Tankha Discussion on Advocate Protection Act at Minto Hall

CM Kamalnath With Shri Vivek Tankha   मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज मिंटो हॉल में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाने का वादा सरकार ने किया था और इसे अवश्य पूरा करेगी। जल्दी ही कैबिनेट में इसे और ज्यादा सक्षम बनाने पर विचार कर अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होने वकीलों की माँग के जवाब में कहा कि यदि वे अपनी हाउसिंग सोसायटी बनाते हैं तो सरकार उन्हें सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करायेगी। परिचर्चा से पहले दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री नई दिल्ली और वरिष्ठ कांगेस नेत्री श्रीमती शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वकीलों की सबसे बड़ी वैचारिक प्रतिबद्धता है संविधान और कानून की रक्षा। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे अनूठा संविधान है। यह ऐसे देश का संविधान है जहाँ विविधता है। यह जाति, धर्म, समुदाय, संसकृति, परंपराओं की विविधताओं से भरा पूरा देश है। ऐसे देश का संविधान आज पूरे विश्व के लिये उदाहरण है। इसका सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने वकालत पेशे से जुडे सभी लोग

Ad