Pandit Dev Prabhakar Shashtri Dadda Ji मध्यप्रदेश के महान संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का देवलोकगमन ! MP News From Katni | 17 May 2020 दद्दा जी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है - लाखों लोगों के जीवन को नई दिशा देने वाले, मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश में आध्यात्मिकता की लहर पैदा करने वाले, सबको पुत्रवत स्नेह करने वाले परम श्रद्धेय संत दद्दाजी का देवलोकगमन हो गया। उनका भौतिक शरीर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन सूक्ष्म शरीर से एक गुरु के रूप में वे हमारे बीच हैं। मध्यप्रदेश के महान संत, आध्यात्मिक गुरु,लाखों लोगों के जीवन को दिशा देने वाले, ऐसे महात्मा जिनका सम्पूर्ण जीवन पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित था, जिन्होंने अपनी आध्यात्मिक शक्ति व आशीर्वाद से लोगों की ज़िंदगी बदल दी, ऐसे पूजनीय दद्दाजी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। श्रद्धेय दद्दाजी ने पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का एक ऐसा अभियान चलाया जिससे अध्यात्म, धर्म और सद्विचार की एक नई लहर पैदा हुई और भारतीय संस्कृति को एक ही धागे में पिरोने का पवित्र कार्य हुआ। दद्दा
Bringing you news breaks & exclusive political content.