Skip to main content

Posts

Showing posts with the label IT Cell

Ad

भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है - अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है। साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में भाजपा को महारत है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। भाजपा सरकारें निष्क्रियता की शिकार हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता का नितांत अभाव दिखाई देता है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंतनीय है।  श्री यादव आज पार्टी मुख्यालय मे ं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो गरीब व्यवस्था का शिकार है वही समाज की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। जिनके पास दौलत है, सŸाा की ताकत है वही लोग आगे हैं। आबादी के आधार पर ह़क और सम्मान की व्यवस्था जब तक लागू न हो तब तक सरकारी योजनाओं में आनुपातिक भागीदारी मिलनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल समाजवादी पार्टी की मांग जातीय जनगणना की है ताकि संख्या के हिसाब से भागीदारी तय हो सके।  श्री अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत में किसानों

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल में हुआ बदलाव !!

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल में हुआ बदलाव, अध्यक्ष पद को किया खत्म, धर्मेन्द्र वाजपेयी समन्यवक व अभय तिवारी बने संयोजक भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने के बाद लगातार बदलाव जारी है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी सेल व सोशल मीडिया की प्रदेश अध्यक्ष विभा बिंदु डोगरे को हटाकर अब अध्यक्ष न नियुक्त करते हुए समन्वयक व संयोजक बना दिये गए है। दिल्ली से जारी हुए नियुक्ति पत्र में अ.भा.कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्या स्पंदना ने म.प्र.कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के समन्यवक पद पर धर्मेन्द्र वाजयेपी एवं संयोजक पद पर अभय तिवारी को नियुक्त किया है। अब यहां भी प्रदेश कांग्रेस की तरह कार्य का विभाजन किया गया है। दिल्ली से जारी नियुक्ति पत्र के मुताबिक अभय तिवारी नये संगठन को खड़ा करेंगे व सोशल मीडिया से संबधित कार्य देखेंगेे व धर्मेन्द्र वाजपेयी नई टीम को ट्रेनिंग देने के साथ ही टेक्निकल कार्य को देखेंगे। इन नियुक्ति के बाद अब भाजपा की सोशल मीडिया टीम को इन दोनों पदाधिकारीयों का अनुभव पटकनी देने की रणनीति

Ad