Skip to main content

Posts

Showing posts with the label dimple yadav

Ad

कन्नौज में बोलीं डिम्पल यादव - कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी !

Dimple Yadav  श्रीमती डिम्पल यादव ने कन्नौज की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके आषीर्वाद एवं शुभकामना के चलते वे समाजवादी पार्टी से सांसद बनी थी। कन्नौज के विकास में वे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। श्रीमती यादव ने कहा कि नौटबंदी से आतंकवाद, कालाधन, नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ। हर रोज जवान शहीद हो रहे है। यह सरकार की नाकामी है। महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। झूठे वादों की सरकार के जाने का समय आ गया है। कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की जीत पर भरोसा जताया। सभा को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरएस कुशवाहा तथा जया बच्चन ने भी सम्बोधित किया। सभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

कन्नौज जनसभा में बोले अखिलेश - भाजपा की विकास में रूचि नहीं उसे काम रोकने की बीमारी है।

Akhilesh Yadav With Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव के नामांकन के पश्चात आयोजित जनसभा में कहा कि कन्नौज की जनता में जो उत्साह दिख रहा है उससे उनकी ऐतिहासिक जीत का विश्वास होता है। यह चुनाव कन्नौज के साथ देश का भी चुनाव है। आज की केन्द्र सरकार ने देशवासियों को बहुत दुःख दिया है, लोग परेशान हैं, उन्हें धोखा मिला है। भाजपा सरकार देश को आगे ले जाने के बजाय पीछे ले गई है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन बन जाने के बाद 50 साल तक सत्ता में बने रहने वाले सोच रहे है कि कौन एक सीट वे बचा पाएंगे। उनका मतदान में खाता भी खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकास में रूचि नहीं उसे काम रोकने की बीमारी है। श्री यादव ने बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री सतीशचन्द्र मिश्र की उपस्थिति पर विशेष आभार जताते हुए कहा कि डाॅ0 राममनोहर लोहिया और डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर कभी मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे। फिर नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव और श्री कांशीराम ने मिलकर

कल कन्नौज से नामांकन करेंगी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव - पढ़िए विस्तार से !

Dimple Yadav कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव कल 06 अप्रैल 2019 को अपना नामांकन करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। श्रीमती डिम्पल यादव वर्तमान में भी कन्नौज से लोकसभा सदस्य हैं। उनके प्रत्याशी होने पर यहां लोगों में भारी उत्साह तथा उल्लास है। बड़ी संख्या में कई जनपदों से भी प्रमुख समाजवादी नेता एवं कार्यकर्ता कन्नौज पहुंच रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपने नामांकन के लिए श्रीमती डिम्पल यादव श्री अखिलेश यादव तथा अन्य प्रमुख नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वाकट से उतर कर सीधे कलेक्ट्रेट परिसर, कन्नौज के लिए रवाना होंगी। बीच में जगह-जगह उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। श्रीमती डिम्पल यादव नामांकन के पश्चात जीटी रोड, कन्नौज स्थित भारत होटल पहुंचेगी, जहां पार्टी कार्यालय में जनसभा होगी। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भी श्रीमती डिम्पल यादव मुलाकात करेंगी। श्रीमती डिम्पल यादव ने लोकसभा में अपने कार

आज मायावती का 63वाँ और डिंपल यादव का 41वाँ जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। - पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav Wishing Mayawati A very happy Birthday बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी और समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन आज हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर बसपा द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। दोनों पार्टियों के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोेकसभा चुनावो में सफल बनाएगें। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सुश्री मायावती के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेंन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ, तथा जावेद आब्दी भी साथ थे और उन्होने भी बहन मायावती को शुभकामनाएं दी। समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में लोकसभा सदस्य श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिवस आज सादगी के साथ मनाया गया। डा0 लोहिया सभागार में महिला

Ad