![]() |
Akhilesh Yadav Wishing Mayawati A very happy Birthday |
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी और समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन आज हर्षोल्लास से मनाया गया। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर बसपा द्वारा आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने भी भागीदारी की। दोनों पार्टियों के पदाधिकारिओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज के दिन संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर दोनों दलों के घोषित प्रत्याशियों को लोेकसभा चुनावो में सफल बनाएगें।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने आज सुश्री मायावती के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री अहमद हसन, राष्ट्रीय सचिव राजेंन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री संजय सेठ, तथा जावेद आब्दी भी साथ थे और उन्होने भी बहन मायावती को शुभकामनाएं दी।
समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में लोकसभा सदस्य श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिवस आज सादगी के साथ मनाया गया। डा0 लोहिया सभागार में महिलाएं और कार्यकर्ता बड़ी तादाद मेें उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए मौजूद थे। अखिलेश भैया, डिम्पल भाभी जिंदाबाद के नारों के बीच केक काटा गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती जरीना उस्मानी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, पूर्व मंत्री श्रीमती अरूणा कोरी, श्रीमती शीला सिंह ने श्रीमती डिम्पल यादव को केक खिलाया और उनको जन्मदिन की बधाई दी।
श्रीमती डिम्पल यादव ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे उनका आशीर्वाद और शुभकामना लेने आई है। उन्होने कहा कि चुनाव में सबको मिलकर भाजपा को पराजित करना है। बसपा के साथ गठबंधन से एक स्वर्ण अवसर मिला है। इसमें कोई चूक नही होनी चाहिए।
श्रीमती डिम्पल यादव को जन्मदिन की बधाई देने वालों में श्रीमती गीता पाण्डेय, विद्या यादव, सुरभि शुक्ला, ऊषा सिंह, रेखा यादव, मीना यादव, नसरीन फातिमा, रेनूबाला, ओमप्रभा, रूबी खान, शमीम बानो, सादिया खान, आशुतोष कुमारी, मीनू गुप्ता, मीनू यादव, आरती पाल, शर्मिला महाराज, प्रियंका पाल, सुधा पाल, पूनम केसरी, पूनम यादव, ऊषा यादव प्रमुख थी।
Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.