Skip to main content

Posts

Showing posts with the label yogi adityanath

Ad

कोरोना से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ की अग्रिम रणनीति पढ़िए !

Yogi Aditya Nath मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा कि कोरोना से बचाव के प्रति अग्रिम रणनीति बनाकर कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। कोविड-19 संक्रमण के संबंध में लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, झांसी, वाराणसी में विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के संबंध में ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एल-2 तथा एल-3 के कोविड बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की स्थिति की माॅनिटरिंग के लिए सीनियर डाॅक्टर लगातार राउण्ड पर रहें। इसके अलावा काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा कि सहारनपुर में एल-3 स्तर का अस्पताल शीघ्र बनाया जाए। जनपद शामली तथा बरेली में डेडिकेटेड कोविड चिकित्सालय 16 अगस्त तक क्रियाशील हो जाएं। मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी ने कहा कि कोरोना से प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए फौरन एम्बुलेंस उपलब्ध हो, इसके लिए कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर्स को प्रभावी बनाया जाए।

चाहत मल्होत्रा और हिन्दू युवा वाहिनी गोरखपुर से कई नेता सपा में शामिल ! पढ़िए पूरी खबर !

Chahat Malhotra Joins Samajwadi Party, a photo with Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज बहुजन समाज पार्टी, भाजपा, और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता अपने हजारों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत के लिए एकजुट संघर्ष करने का एलान किया। इस अवसर पर पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने नौजवानों को आशीर्वाद दिया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना निश्चित है। समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज हिन्दू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह तथा बसपा के पूर्व मंत्री डाॅ0 रघुनाथ प्रसाद शंखवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मोहनलालगंज श्री सीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा लखनऊ श्री महादीन गौतम, मऊ के श्री राजेन्द्र कुमार पूर्व कैबिनेट मंत्री और नोएडा के भाजपा नेता श्री दीपक विग के साथ बसपा के कई नेता स

मंदी पर कांग्रेस के निशाने पर PM मोदी- गलत फैसलों ने उड़ा दी अर्थव्यवस्था की धज्जियां !

                  सत्य के कबूलनामे के लिए नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीव कुमार बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है  कि वित्तीय क्षेत्र में मौजूदा तनाव अभूतपूर्व है, इस स्वीकारोक्ति में थोड़े संशोधन की आवश्यकता है। यह केवल वित्तीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है, यह पूरी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए है। भारतीय अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति अभूतपूर्व है, पिछले 70 वर्षों में  ऐसा कुछ नहीं देखा गया है, भाजपा-एनडीए की सरकार बहुत हद तक आपको यह विश्वास दिलाने का प्रयास करेगी कि इस स्थिति के लिए पं. जवाहर लाल नेहरू जिम्मेदार हैं, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं है। यह पिछले 5 वर्षों में एनडीए-भाजपा सरकार की वजह से हुआ है, अगर आप कुछ आंकड़ों पर नजर डालें , तो वर्तमान में 3 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार होने का खतरा झेल रहे हैं, अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र गंभीर संकट में है। कपड़ा उद्योग पिछले एक सप्ताह से रोज विज्ञापन देकर बता रहा है कि यह शायद सबसे बुरा दौर है, जो कपड़ा उद्योग ने पिछले 7 दशकों में देखा है, चाय और अंतः वस्त्र उद्योग अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के पूर्व

लखनऊ एयरपोर्ट से प्रयागराज जाने पर रोके जाने के बाद Akhilesh Yadav का आया बड़ा बयान..

Akhilesh Yadav Press Statement from Shri Akhilesh Yadav (National President, Samajwadi Party and Former Chief Minister, U.P). Lucknow Airport, 12/02/2019 12:45 pm. Let me explain the remote control politics of two and a half men. Today, I was stopped from boarding a flight to Allahabad to attend a student union program. I haven’t been given a reason why — but it seems the general impression was that I would create a law and order problem. The Chief Minister has given a statement to this effect but they are using this as a cover to hide their nervousness because our youth have had enough. If there was a genuine problem, the police there would have objected, or asked for a change in my schedule. I understand the need to ensure the safety of people and property and would never do something to endanger either knowingly. But, to be stopped from speaking, from asking questions that are on everyone’s lips — to be prevented from engaging with the youth is just another clear si

अखिलेश बोले सरकार चलाना योगी के वश की बात नहीं है - पढ़िए पूरी खबर

Akhilesh Yadav With Dimple Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार चलाना योगी जी के वश की बात नहीं है। प्रशासन पंगु हो गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है। उत्तर प्रदेश प्रगति में लगातार पिछड़ता जा रहा है। भाजपा सरकार झूठे आंकड़ों और बजट के खोखले प्रस्तावों के जरिए अगर सोचती है कि वह सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल कर लेगी तो यह दिवास्वप्न देखने जैसे होगा। जनता अब मन बना चुकी है कि वह देश में नया प्रधानमंत्री चुनेगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व की संविधान के अनुसार काम करने की न आदत है न इच्छा है। ये सरकार भी मनमाने ढंग से चला रहे हैं। उन्हें लोकलाज का भी ख्याल नहीं है। उनकी भाषा अमर्यादित है। लोकतंत्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ हो रहा है। जनता का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों, नौजवानों से खासकर नफरत है। सरकार ने कृषि का बजट 40 प्रतिशत घटा दिया है। रोजगार सृजन के कोई अवसर नहीं है। नौजवानों की एक पूरी पीढ़ी

सत्ता से बाहर जाते-जाते भाजपा को अपनी याद के प्रतीक के तौर पर एक जुमला पार्क बनाना चाहिए !

Akhilesh Yadav Speech समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में नए वर्ष का उत्साह आज भी छलकता रहा। हजारों नौजवानों द्वारा जय अखिलेश, जय अखिलेश का नारा गुंजायमान रहा। लोग आज भी मिलकर शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते रहे। श्री अखिलेश यादव ने आज नौजवानों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और उनसे विस्तृत चर्चा की। पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में अपने सम्बोधन में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेड इन इण्डिया के बहाने भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है। विदेशी सामानों का आयात बढ़ रहा है। चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं। बिचैलियों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया हैं। विकास पिंजरे में कैद हो गया है। किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग हताश, कुंठित और परेशान है। वह अब लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहा है। समाजवादी साथियों को प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए अब आगे आना होगा। Akhilesh Yadav श्री यादव ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है उसने दो तरह की शपथ ले रखी है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की। लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वर्तमान

चुनाव परिणाम यह बता रहे है कि जनता भाजपा को पसंद नहीं कर रही है - अखिलेश

Akhilesh Yadav delievering his speech in Mau uttar pradesh ' समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मऊ में आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान जनस्वाभिमान रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि चौहान समाज से समाजवादियों का पुराना रिश्ता है। पृथ्वीराज चौहान जिस रास्ते से दिल्ली गये थे आज भी कन्नौज में उस सड़क का नाम समाजवादियों ने नहीं बदला। चौहान समाज के लोगों ने देश को सम्राट दिया लेकिन दिल्ली में आज वो गरीब हैं। जो आर्थिक और सामाजिक सम्मान चौहान समाज को नही मिल पाया उसे समाजवादी दिलाने का काम करेंगे।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर देश की जो सबसे बड़ी सड़क बन रही है उस पर पहला स्मारक पृथ्वीराज चौहान का कन्नौज में बनेगा। दूसरा स्मारक चौहान समाज के संयोजक संजय चौहान के सुझाव पर बनाया जाएगा। चौहान समाज को जगाने में ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे चौहान समाज में जोश और उत्साह बढ़ेगा। BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री यादव ने कहा कि चुनाव परिणाम यह

महंगी मिट्टी महंगी बालू किसान फेक रहे अपना आलू, लखनऊ में सड़कों पर उतरे सपाई !

Samajwadi Protest in Lucknow Against Yogi Government उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन समाजवादी विधानमण्डल दल की ओर से आज विधान भवन स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल के पास भाजपा सरकार की किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियेां के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी धान, आलू, प्याज की टोकरियां तथा गन्ने लिए हुए थे। कुछ ने आलू,प्याज की मालाएं भी पहन रखी थी। यह धरना-प्रदर्शन 9ः30 बजे से शुरू होकर 10ः45 बजे दिन तक चलता रहा। प्रदर्शन में विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य शामिल थे। जिनका नेतृत् व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद श्री अहमद हसन ने किया। उनके साथ विधानसभा में उप नेता श्री इकबाल तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल भी शामिल रहे। BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन। श्री अहमद हसन ने कहा कि सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। विधानमण्डल के सत्र को छोटा कर लोकतंत्रीय व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। जनता में भाजपा की गलत नीतियों से भारी आक्रोश है। किसान, नौजवान,

कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाया है पर किसी ने पानी की टंकी नहीं लगवाई।

Akhilesh Yadav in Sardar Purva समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Akhilesh यादव ने सरदार पुरवा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व देश की बुनियादी समस्याओं से ध्यान बंटाने और धान की कीमत, किसान के कर्ज, बेरोजगारी, बीमारी जैसे मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता है। देश को सही रास्ते पर ले जाने की जरूरत है और वह रास्ता समाजवाद का है। भाजपा जाति धर्म की खाई पैदा कर समाज में नफरत फैलाना चाहती है। इससे खुशहाली नहीं आएगी। इसके लिए हमें विकास को आगे रखना होगा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार के सभी जनहित के कामों को रोक दिया है। जनता की सहूलियत के लिए यूपी 100 डायल की व्यवस्था की गई थी। 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा थी। गरीब महिलाओं के लिए पेंशन व्यवस्था थी। भाजपा ने इन सबको बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने नोटबंदी की जिससे किसी को फायदा नहीं हुआ। किसी को उसके जनधन खाते में 15 लाख रूपए नहीं मिले। ऐसे झूठे वादा करने वालों को सबक सिखाना है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को एक हजार रूपए पेंशन, गरीबों को 05 लाख का आवास तथा नौजव

अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता को बुरे दिनों का परिचय हुआ है

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज नही हैं। आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है। समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। सूबे में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बुरी तरह विफल है।  श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट से चोरी यह साबि त करता है कि अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या किये जाने की घटना शर्मनाक और दुःखद है। हत्या, लूट, बलात्कार से प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है। फिरौती और अवैध वसूली, अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं। प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को ठीक करने की जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सहित भाजपा सरकार अन्य राज्यों के दौरे पर है। प्रदेश सरकार का रवैया संवेदनहीन है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य बंद हो गया है। भाजपा सरका

भाजपा के पास झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं है- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सŸाारूढ़ भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और तोड़ने का काम कर रही है। देश की एक-एक संस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। केन्द्र की सरकारों ने सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया है और विपक्ष को डराने-धमकाने का काम किया हैं। बैंकिंग सिस्टम चैपट हो गया है। राफेल डील पर सफाई होनी चाहिए। भाजपा कहती है कि उसका दामन साफ है तो सफेदी पर ही छींटें ज्यादा दिखती हैं।  श्री यादव आज पार्टी मुख्या लय के डाॅ0 लोहिया सभागार में एकत्र छात्र-युवा प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशवासियों को गुमराह और निराश किया हैं। जहां किसानों को धोखा दिया है वहीं नौजवानों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया हैं। गन्ना किसानों का अभी भी 08 हजार करोड़ रूपये बकाया है। आलू किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। मुख्यमंत्री जी कई लाख हेक्टेयर जमींन पर पानी पहुंचाने का दावा करते हैं पर यह नहीं बताते कि वह जमींन कहां है? किसानों का कर्ज कितना माफ किया है? नौजवानों को रोजगार कहां मिला? इसका ब्यौरा सरकार को देना

समाजवादी अपने वादे निभाते हैं, भाजपा की तरह झूठ नहीं बोलते - मुलायम सिंह यादव

पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्हें भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहने और समाजवादी विचारधारा का अनुसरण करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के मौके पर समाजवादी पार्टी की मजबूती से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।  पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अन्य पार्टियों में अंतर है समाज वादी पार्टी अपने वादे निभाते हैं। समाजवादी सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थी। नौजवानों को रोजगार मिला। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रूपए जमा करने का वादा किया पर एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता 5-5 लाख या 3-3 लाख की किश्तों में ही अदा कर देते।  श्री मुलायम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने 17 छोटी जातियों, समाज के कमजोर वर्गों और खासकर महिलाओं तथा नौजवानों को वरीयता तथा सम्मान दिया है। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया है। समाजवादी सरकार

चुनाव सिर पर आ गए हैं अब किसानों की हितेषी न बनें भाजपा - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि चुनाव सिर पर आ गए हैं तो भाजपा किसानों का हितैषी होने का दिखावा करने लगी है। किसानों के उत्पादों के लिए घोषित ताजा न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसान को कुछ मिलने वाला नहीं है क्योंकि उसकी अर्थनीति किसान पक्षधर नहीं, कारपोरेट घरानों के हित साधन की है। न्यूनतम समर्थन मूल्य में डेढ़ गुना जोड़ने का जो दावा किया है वह भाजपा की दोषपूर्ण आर्थिक नीति को साबित करता है। पहले ही डाॅ0 स्वामीनाथन रिपोर्ट की  संस्तुतियों से भाजपा मुकर गई थी और अब किसानों के समर्थन का ढोंग कर रही है। भाजपा राज में किसान की सबसे ज्यादा दुर्दशा है। उसके साथ न्याय नहीं हो रहा है। उसकी जमीन कर्ज में फंसी है, कृषि मण्डियों में किसान लुट रहा है, सिंचाई का संकट है। विद्युत आपूर्ति बाधित है, किसान निराशा और कुण्ठा में आत्महत्या कर रहा है। भाजपा का अन्नदाता को ही धोखा देने में कोई गुरेज नहीं है। केन्द्र में भाजपा सरकार का अंतिम वर्ष है, किसानों को लाभ पहुंचाने का ख्याल उसे अब तक क्यों नहीं आया था? अपने जन्मकाल से ही भाजपा का किसान और खेत

भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नए मुद््दे उछालने और मूल मुददों से भटकाने में माहिर हैं। वे कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। भाजपा से नई टेक्नालाजी के दुरूपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाटसऐप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है। डिजिटल इंडिया का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने तथा आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। आरएसएस अपने संगठन के स्तर से गांवो तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुरूशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।  श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के एक हजार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा भाजपा का एजेंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति मेेें बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दुबारा सत्ता में न आने पाए। उन्होने

EVM से लोकतंत्र को खतरा, बैलेट पेपर से हो चुनाव- अखिलेश यादव 🔥

श्री अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय लखनऊ मेें कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि कल कैराना और नूरपुर में जो हुआ उससे ईवीएम मशीनों के प्रति जनता का भरोसा डिग गया है। लोकतंत्र में यह स्थिति ठीक नही है। हमारी मांग है कि ईवीएम मशीनों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की शिकायतों के मद्देनजर बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। इन मशीनों का दुरूपयोग भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव बैलेट से कराये जाने के लिए अन्य विपक्षी दलोें के नेताओं से भी बात करेंगे और इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। भाजपा के राज में गरीब दुःखी है। मंहगाई बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों को नियंत्रित करने का भाजपा सरकार में साहस नही है क्योंकि वह गरीबों की नहीं कारपोरेट घरानो की पार्टी है। वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश कर रही है।  श्री यादव ने कहा कि किसानों की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षा हुई है। गन्ना किसान परेशान है। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा बकाया है। शुगर मिलें बंद हो रही है जबकि किसान का

राष्ट्र के गौरव महाराणा प्रताप जी की जयंती पर बोले अखिलेश यादव | पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में राजनीतिक स्थितियां बदल रही हैं। स्वार्थ के लिए भाजपा इतिहास की गलत व्याख्या कर रही है। बंटवारा करने वाली सभी ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। यह काम समाजवादी जोखिम उठाकर भी करेंगे। क्योंकि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। समाजवादी इतिहास को जोड़ने की नज़र से देखते हैं जबकि भाजपा समाज को तोड़ने की राजनीति करती है। हम संविधान और लोकतंत्र, समाजवाद तथा सेक्यूलरिज्म के लिए प्रतिबद्ध हैं । श्री अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। श्री अखिलेश यादव को पगड़ी बांधकर, स्मृति चिह्न तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसका आयोजन पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप, विधायक श्री राकेश सिंह तथा पूर्व विधायक अभय सिंह द्वारा किया गया। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, हिन्दी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व सांसद श्री भगवती सिंह, पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौध

आंधी-तूफान को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा - पढ़िए पूरी खबर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुधवार को आए आंधी-तूफान ने आगरा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। जनधन की भीषण क्षति हुई है। सौ से ज्यादा नागरिकों और बड़ी संख्या में पशुओं की मौतें हुई हैं। सैकड़ो लोग घरो से बेघर हुए हैं ओर मलबे में दबकर तमाम लोग घायल हुए हैं। ऐसी भयंकर प्राकृतिक आपदा में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी का आचरण संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा। जब उन्हें राजधानी में रहकर इस विप Ÿिा से बचाव और राहत के कामों को सुनिश्चित करना था तब मुख्यमंत्री जी कर्नाटक के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लोग हैरत में है कि उनकी प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश है या कर्नाटक? भाजपा सरकार आपदा प्रबंधन के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आंधी तूफान ग्रस्त इलाकों में बचाव और राहत के कामों के समय से शुरू न होने से लोगों के जो कष्ट बढ़े उस पर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जनधन की क्षति के सरकारी विवरण भी संदिग्ध हैं। अभी भी मौसम विभाग पुनः संकट आने के बारे में चेतावनी दे रहा हैं। ऐसे में भाजपा सरकार केव

आंखे खोल देने वाला खुलासा. कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते - अखिलेश ( पढ़िए पूरी खबर )

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कहते हैं झूठ के पैर नहीं होते हैं। कल जब मुख्यमंत्री जी प्रतापगढ़ के एक गांव में जनता से रूबरू हुए तो उन्हें अपनी सरकार के ढोल के पोल का अंदाजा हो गया। जनता को झूठे वादों से भरमाने की भाजपा सरकार की रीति-नीति का खुलासा आंखे खोल देने वाला हैं। यह बात तो उजागर हो गई है कि भाजपा सरकार से समाज का कोई वर्ग-किसान, नौजवान, महिला, छात्र, अल्पसंख्यक, व्यापारी, भी संतुष्ट नहीं है। सबके साथ धोखा हुआ है। भाजपा सरकार की रात ्रि चैपाल ढोंग के अलावा कुछ नहीं है। प्रदेश में खुद मुख्यमंत्री जी का कितना इकबाल है इसी से जाहिर है कि वे गोरखपुर में गेहूं क्रयकेंद्रो पर बोरा भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। क्रय केन्द्रों पर पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी गेहूं क्रय केन्द्र पर गए तो उन्हें पता चला कि गेहूं की खरीद में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं है। किसान को उसकी फसल का निर्धारित मूल्य 1735 रूपए भी नहीं मिल रहा है। आलू किसान के आलू खरीद का सरकारी मूल्य 549 रूपए प्रति कुंतल है पर किसान को वह भी नहीं मिला। वैसे आलू के उत्पादन की लागत प्रति हज

अखिलेश ने फिर लगायी भाजपा को लताड़ - पढ़िए पूरी खबर..

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में भगवान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज गुहृय की जयंती आयोजन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पांजलि किया। इस अवसर पर उपस्थित निषाद और कश्यप समाज के लोगों को श्री यादव ने महर्षि कश्यप और महाराज निषाद राज गुहृय की जयंती की बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद और सम्मान के साथ वर्तमान नेतृत्व को रास्ता बनाना होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को निषाद, कश्यप, बिंद, बाथम, केवट, मल्लाह, माझी और मझवार समाज के लोगों ने सदस्य विधान परिषद डा0 राजपाल कश्यप के नेतृत्व में प्रतीक चिह्न भेंट किया।  श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने समाज में जहर घोलने का काम किया हैं जिसे जनता समझ चुकी है। हर जाति, धर्म के लोग जागरूक हो गये है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा जनता के सम्मान और हक की लड़ाई लड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना को आधार से जोड़ते हुए समानुपातिक सम्मान, अवसर और अधिकार एक निर्धारण आबादी के अनुसार हो। यही समाजवादी व्यवस्था है। 

Ad