Skip to main content

Posts

Showing posts with the label yogi adityanath

Ad

Akhilesh Yadav Attacks on BJP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया है। सिर्फ समाजवादी सरकार की चल रही योजनाओं से समाजवादी शब्द हटाने और उद्घाटन का उद्घाटन करने में ही पूरा वर्ष बिता दिया है। भाजपा ने धर्म तथा त्योहार के नाम पर समाज को बांटने का काम किया है। किसानों और नौजवानों की बेरोजगारी पर ध्यान देने की उन्हें फुर्सत नही है।  श्री अखिलेश यादव एक न्यूज चैन ल के लखनऊ में आयोजित शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रख रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान, गरीब, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में इनसे तमाम वादे किए लेकिन उन्हें धोखा दिया। भाजपा का चरित्र मुद्दों को भटकाने का रहता है। भाजपा को रोकने का काम क्षेत्रीय ताकतें ही कर सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा के एजेंडा में कर्ज के बोझ से लदे किसान की लाचारी में की जाने वाली आत्महत्या को रोकना नहीं है। कर्जमाफी के नाम पर उसके साथ बड़ा धोखा किया गया। प्र

Ad