Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Swati Maliwal

Ad

मोदी जी के इस जुमले की वजह से DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने लिखी PMO को चिट्ठी !

Swati Maliwal Wrote a letter to Prime Minister Modi आदरणीय प्रधानमंत्री जी, मैं कल टीवी पर आपका एक भाषण देख रही थी जिसमे आप अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे| आपने इस भाषण के दौरान देश में महिला सुरक्षा का भी जिक्र किया | आपने कहा कि “पहले हमारे देश में महिलाओं और बच्चियों के बलात्कार की बहुत खबरें आती थीं, और यह बहुत ही शर्म की बात है कि आज भी हमारे देश में यह खबरें आती हैं| मगर अब अपराधियों को जल्दी सज़ा दी जाती है, अपराधियों को 3 दिन, 7 दिन, 11 दिन और एक महीने के अन्दर फांसी दे दी जाती है|” बहुत दुःख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है कि आपका यह बयान सच्चाई से बिलकुल अलग है| आज भी हमारे देश में बलात्कारियों को जल्द सजा नहीं मिलती है| इसका जीता जागता उदाहरण निर्भया केस है | लगभग 6 साल पहले दिल्ली में निर्भया का बलात्कार कर उसका निर्दयता से कत्ल कर दिया गया था मगर आज भी उसके हत्यारों को फांसी नहीं मिली है| उसके माता पिता आज भी न्याय का इंतज़ार कर रहे हैं| देश की हजारों लाखों निर्भया आज भी न्याय की आस में तड़प रही हैं। मैं आपको यह बताना चाहती हूँ कि हमारी कानून व्यवस्था

Ad