Skip to main content

Posts

Showing posts with the label sp - bsp alliance

Ad

कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाएं - अखिलेश

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोकसभा चुनाव-2019 में सपा-बसपा गठबंधन की जीत का माहौल बनाने में जुट जाएं। जो भी प्रत्याशी घोषित हो उसका पूरी निष्ठा और एकजुटता से समर्थन और सहयोग करें। श्री यादव ने कहा है कि हमें हर बूथ पर संघर्ष करना है। हर बूथ पर जीत हासिल करनी है। भाजपा षडयंत्रकारी पार्टी है। समाज में फूट डालने और समाज में जह़र फैलाने में उसको महारत हासिल है। लोगों को बहकाने और भटकाने की कला में वह दक्ष है। हर समाजवादी कार्यकर्ता को भाजपा की साजिशों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है और जनता के बीच भाजपा का पर्दाफाश भी करना है। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा ने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान बेहाल है। उसका न तो कर्ज माफ हुआ है और नहीं उसकी आय दुगनी हुई है। पांच साल के अंदर 50 हजार से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके है। नौजवानों के लिए दो करोड़ नौकरियां देने का भाजपा का वादा कोरा वादा ही साबित हुआ है। नौजवानों के लिए नौकरियों के

भाजपा नेतृत्व सन् 2019 के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपनों में खोया हुआ है - अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इन दिनों भाजपा नेतृत्व का हिसाब गड़बड़ा गया है। जबसे गठबंधन की घोषणा हुई है तब से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व तय नहीं कर पा रहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी स्थिति कहां और कैसी रहेगी। चुनाव पूर्व ही भाजपा को पराजय का डर सताने लगा है। इसी घबराहट और हताशा में भाजपा नेतृत्व अब सच्चाई स्वीकार करने की जगह व्यर्थ बहानेबाजी से अपना दिल बहलाने में लगा है। भाजपा नेतृत्व भलीभांति समझ रहा है कि जब उनकी सरकारों की हर मोर्चे पर विफलता जगजाहिर है तो जीतने की कैसे उम्मीद करें? किसानों के हित में जब भाजपा ने कोई काम नहीं किया है तो किसान उन्हें दोबारा क्यों चुनेंगे? जब नौजवानों को कहीं रोजगार नहीं मिला तो वे अपना वोट भाजपा को देकर क्यों व्यर्थ करेंगे? इसी तरह महिलाओं, व्यापारियों, श्रमिकों और गरीबों के हित के लिए भी जब कुछ नहीं किया गया तो भाजपा को इनसे वोट की आशा क्यों करनी चाहिए? भाजपा राज में किसानों की आत्महत्याएं जारी है। कानून व्यवस्था की स्थिति

Ad