Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2019

Ad

ये देश की जनता की विजय है। ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है।

Amit Shah Addressing Live From BJP HQ, New Delhi  लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की.. आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है, ये देश की जनता की विजय है। ये भाजपा के 11 करोड़ भाजपा के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की विजय है। ये विजय भाजपा की मोदी सरकार, जिसने 2014-2019 तक सबका साथ-सबका विकास की नीति से काम किया, ये उस नीति की विजय है, करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बना, पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए। करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है: श्री अमित शाह #VijayiBharat, कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रध

भाजपा ने झूठ और नफरत से जो सरकार बनाई उसकी दीवार को गठबन्धन गिराएगा - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने मिर्जापुर और चंदौली में संयुक्त जनसभाओं को संबोधित करते हुए मिर्जापुर से प्रत्याशी श्री रामचरित्र निषाद, राबट्र््सगंज से श्री भाईलाल कोल और चंदौली से डा0 संजय चैहान को जिताने की अपील किया। मिर्जापुर और चंदौली में लाखो की भीड़ थी। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपनी कमी छिपा रहे है। भाजपा सरकार में ऐसे शौचालयों का निर्माण हुआ है जिनमें दरवाजा और पानी नही है। भाजपा बहन-बेटियों का सम्मान करने का झूठा दावा कर रही है। बसपा-सपा सरकारों ने बहन-बेटियों का सबसे अधिक सम्मान किया है गठबन्धन मां-बेटियों के हिफाजत के मामले में सबसे आगे है। बसपा सरकार में डा0 भीम राव अंबेडकर ग्रामों का विकास किया गया था। उत्तर प्रदेश की बसपा-सपा सरकार में सोनभद्र को विकास से जोड़ा गया था। नक्सलवाद से प्रभावित लोगों को रोजी-रोजगार से जोड़ने को प्राथमिकता दी गई। मिर्जापुर में भी विकास के कई महत्वपूर्व कार्य हुए। महागठबन्धन काम में विश्वास करता है

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए साधा मोदी पर निशाना !

Rahul Gandhi Press Conference at Congress HQ, New Delhi  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की.. I'd like to thank the people of India who will guide the nation in the upcoming days and also thank our party workers and candidates.मोदी जी का दर्शन हिंसा का है, गांधी जी का दर्शन नहीं है, PM Modi is "accompanying"  Amit Shah in a press conference, which is an unprecedented event for him. Let me ask him a question right now- Mr. PM, why did you not accept my challenge to debate on corruption in Rafale? जनता 23 मई को निर्णय लेगी और उनका जो भी निर्णय होगा, उस आधार पर ही हम काम करेंगे। हम जनता के निर्णय का आदर करते हैं, Election Commission's role in this election is biased. The entire election schedule is formed primarily to benefit Mr. Modi. हमने प्रभावी ढंग से जनता के मुद्दे उठाए। मोदी जी के पास असीमित धनबल, मार्केटिंग, टीवी प्रचार था; हमारे पास सिर्फ "सच्चाई" थी और सच्चाई जीतेगी, कांग्रेस

ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे - अमित शाह

Modi - Shah Press Conference at BJP HQ, New Delhi आज लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साथ प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए कहा की - ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है। मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है देश के सम्मान को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। पूरी दुनिया में भारत को एक शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम मोदी सरकार ने किया है देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाओं ने छुआ है। 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बा

वाराणसी से महागठबंधन का ऐलान - अब 7 दिनों के बाद ही देश को नया प्रधानमंत्री मिलना निश्चित है !

Varanasi Rally of  Mahagathbandhan समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन मायावती जी ने वाराणसी में महागठबंधन के प्रत्याशी बनारस से श्रीमती शालिनी यादव, चंदौली से डाॅ0 संजय चैहान और मिर्जापुर से श्री रामचरित्र निषाद के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। बसपा अध्यक्ष सुश्री मायावती जी ने कहा कि जनता का उत्साह देखकर लग रहा है कि नमो-नमो की छुट्टी होने जा रही है। आजादी के बाद केन्द्र और राज्यों में कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही। लेकिन अपनी गलत नीतियों और कार्यप्रणाली के कारण कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाना पड़ा। इसी प्रकार बीजेपी अपनी पूंजीवादी, जातिवादी, संकीर्ण, सांप्रदायिक नीतियों के चलते सत्ता से बाहर जाने वाली है। बीजेपी ने अपने चुनावी वादों का एक हिस्सा भी पूरा नहीं किया। इनका ज्यादातर समय बड़े पूजीपतियों को और भी ज्यादा मालामाल बनाने में लग रहा है। बीजेपी ने कमजोर तबके को अच्छा दिन दिखाने का वादा पूरा नहीं किया। सिर्फ बीजेपी और उनके पूंजीपति मित्रों के ही अच्छे दिन आये हैं। सुश्री मायावती

हमारी सरकार आने पर चौकीदारों को शानदार वर्दी देंगे, राजा महाराजाओं की वर्दी - अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने  डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी श्री आफताब आलम उर्फ गुड्डू भइया के पक्ष में माता प्रसाद जायसवाल इंटरकालेज, इटवा में आयोजित चुनावसभा में कहा कि चुनाव में गठबंधन भारी जीत दर्ज कराने जा रहा है। झूठ और नफरत के अलावा भाजपा के पास कुछ भी नहीं है। भाजपा ने विकास को अवरूद्ध किया है और समाज को बांटने का काम किया है। मतदाता अब 6वंे और 7वें चरण में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे सभी से यह निवेदन और अपील करने आए हैं कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव देश के किसान, नौजवान, गरीबों के भविष्य का चुनाव है। लेकिन देखिए गठबंधन के बाद बाबा मुख्यमंत्री अपनी लोकसभा हार गए। अब दुबारा भी मुख्यमंत्री जी को उनके ही घर में हराने जा रहे हंै। श्री यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का सम्मान हमने किया था। समाजवादी ही उन्हें इंसाफ देंगे। किसान भाइयों के साथ धोखा हुआ। किसानों के लिए डीजल-पेट्रोल मंहगा कर दिया। बोरी से पांच किलो यूरिया चोरी कर ली। भाजपा ने वादा

थप्पड़ कांड के बाद केजरीवाल बोले मुझपर हमला क्यों करवाया गया ?

Arvind Kejriwal Slams Modi Over Thappad Kand दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कल थप्पड़ कांड के बाद आज प्रेसवार्ता  करते हुए मोदी सरकार को फिर कटघरे में खड़ा किया.. उन्होंने कहा की - मुझपर हमला क्यों करवाया गया ? "मुझपर हमला, दिल्ली की जनता का अपमान है" "जिस तरीके से हमारा काम आगे बढ़ रहा है, इन पार्टियों का जनाधार खिसक रहा है, जो ये बर्दाश्त नही कर पा रहे " मुझपर हमला क्यों करवाया गया? इनको हमारे काम करने से दिक्कत है। इनको हमने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य में जो काम किया है उससे ये डर गए हैं "मैं जनता का एहसान अपनी जान गंवा के भी नहीं चुका सकता, मेरी  जान कुछ भी नहीं दिल्ली की जनता के आगे" "डराने की कोशिश की जा रही है कि जो मोदी खिलाफ खड़ा होगा, उसका हश्र ऐसा ही होगा। पर मैं डरने वालों में से नहीं हूँ" हमलावर की पत्नी ने कल कहा कि उसका पति मोदी जी के ख़िलाफ़ कुछ सुन नहीं सकता। ये हमला इसलिए करवाया गया ताकि मोदी के ख़िलाफ़ बोलने वाले डर जाएं। यह एक तानाशाह के लक्षण हैं। पर मैं डरने वाले नहीं हूँ और मुझे खुशी

Ad