Skip to main content

Ad

हमारी सरकार आने पर चौकीदारों को शानदार वर्दी देंगे, राजा महाराजाओं की वर्दी - अखिलेश यादव

डुमरियागंज, akhilesh yadav, samajwadi party, jansabha
Akhilesh Yadav 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने  डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी श्री आफताब आलम उर्फ गुड्डू भइया के पक्ष में माता प्रसाद जायसवाल इंटरकालेज, इटवा में आयोजित चुनावसभा में कहा कि चुनाव में गठबंधन भारी जीत दर्ज कराने जा रहा है। झूठ और नफरत के अलावा भाजपा के पास कुछ भी नहीं है। भाजपा ने विकास को अवरूद्ध किया है और समाज को बांटने का काम किया है। मतदाता अब 6वंे और 7वें चरण में भाजपा का सूपड़ा साफ कर देंगे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वे सभी से यह निवेदन और अपील करने आए हैं कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव देश के किसान, नौजवान, गरीबों के भविष्य का चुनाव है। लेकिन देखिए गठबंधन के बाद बाबा मुख्यमंत्री अपनी लोकसभा हार गए। अब दुबारा भी मुख्यमंत्री जी को उनके ही घर में हराने जा रहे हंै।
श्री यादव ने कहा कि शिक्षामित्रों का सम्मान हमने किया था। समाजवादी ही उन्हें इंसाफ देंगे। किसान भाइयों के साथ धोखा हुआ। किसानों के लिए डीजल-पेट्रोल मंहगा कर दिया। बोरी से पांच किलो यूरिया चोरी कर ली। भाजपा ने वादा किया पर लैपटाॅप नहीं बांटे। भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली बनाने का नया कारखाना नहीं लगा। देश की सीमा भाजपा राज में असुरक्षित हो गई।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमने यहां के ‘‘कालानमक‘‘ चावल को ब्रांड बनाने की कोशिश की। मंडी तैयार कर रहे थे। भाजपा सरकार ने यह काम रोक दिया। यहां सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी बनाई, एक अलग हास्टल बनाना चाहते थे नेपाल से आनेवाले छात्रों के लिए। उसके लिए भाजपा ने पैसा नहीं दिया। हम चाहते थे सबसे अच्छी सड़क से सिद्धार्थ नगर को जोड़ दे।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादियों ने 108 नं0, एम्बूलेंस चलाई, यूपी डायल 100 नं0 सेवा शुरू की, अस्पताल में दवाई की व्यवस्था की। पता नहीं, इस सरकार ने उसे क्यों बंद कर दिया। सारे विधायक उनके, सारे सांसद उनके तो बता दो कोई नया काम हुआ हो तो? बाबा मुख्यमंत्री जी के कहने पर जनता और पुलिस एक दूसरे को ठोक रही है। इसलिए दोनों को हटाना है। ठोकीदार और चैकीदार दोनों यानी योगी और मोदी को।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में संवैधानिक संस्थाएं बर्बाद हुई है। सत्ता के लिए इन्होंने ईडी, इन्कम टैक्स, सीबीआई से समझौता कर लिया। हमने जनता की सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से समझौता कर लिया। हम भरोसा दिलाते हैं कि दिल्ली में गठबंधन को मौका मिला तो जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर आबादी के हिसाब से सभी को हक और सम्मान देंगे।
श्री यादव ने कहा कि सरकार आने पर चैकीदारों को शानदार वर्दी देंगे, राजा महाराजाओं की वर्दी की तरह। अलग से इसे डिजायन कराया जाएगा। गरीब महिलाओं को फिर 3 हजार रूपये मासिक की समाजवादी पेंशन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में छुट्टा पशुओं की वजह से लोगों की जाने जा रही है। किसान फसल की रखवाली के लिए रात-रात भर जागते हैं। भाजपा ने इंसानों के साथ जानवरों को भी परेशान कर रखा है। अब यही सही समय है जब लोकतंत्र को बचाने के लिए गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करें और बहुमत से विजयी बनाएं।

Comments

Adsterra Ads

Ad