मध्यप्रदेश के सैलाना पहुंचे जीतू पटवारी, बोले- सत्ता के नशे में बीजेपी ने किसानों से झूठ बोला, आदिवासियों का भी हो रहा अपमान !
![]() |
| Jitu Patwari in Sailana, Ratlam (M.P.) |
जीतू पटवारी ने सैलाना में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, बोले- सत्ता के नशे में किसानों से झूठ बोला, आदिवासियों का भी हो रहा अपमान !
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज सैलाना के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने 'मालवा के गांधी' एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं दीपावली मिलन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं करने और आदिवासी समाज के अपमान को लेकर तीखा हमला बोला। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के नशे में किसानों से झूठे वादे करती है और बाद में अपने वादों से मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर फसल खरीदी को कानूनी दायरे में लाया जाएगा और आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
जनसभा को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा नेता अपनी परंपरा निभा रहे हैं और मुख्यमंत्री भी आदिवासियों का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों और आदिवासी समाज के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पटवारी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए किसानों से कई वादे किए, लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों की फसल खरीदी को कानूनी अधिकार के दायरे में लाने और आदिवासी परिवारों को उनकी जमीन का अधिकार वापस दिलाने के मुद्दे को प्राथमिकता देगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत के पुत्र हर्षविजय गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप पारंपरिक रीति-रिवाजों से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति की पहचान हमारी पगड़ी, तिलक, पारंपरिक वेशभूषा और अतिथि सत्कार की समृद्ध परंपरा में समाहित है। उन्होंने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय प्रभुदयाल गहलोत को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार, स्वाभिमान और उत्थान की विचारधारा को समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष सदैव समाजसेवा एवं जनकल्याण की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारा गौरव, परंपरा हमारी पहचान और स्वाभिमान हमारा संस्कार है।
कार्यक्रम में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री हर्षविजय गहलोत जी, विधायक श्री दिनेश जैन बॉस जी, जिला प्रभारी श्री रामवीर सिकरवार जी, रतलाम शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शांतिलाल वर्मा जी, पूर्व विधायक श्री पारस सकलेचा जी, श्री वालसिंह मेढ़ा जी, प्रदेश महासचिव श्री युसूफ कडप्पा जी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment
If You have any doubt, please let me know.