Skip to main content

Posts

Showing posts with the label samajwadi latest news

Ad

BJP ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया, ई-रिक्शा चालकों ने अखिलेश को सौंपा ज्ञापन।

ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मण्डल in Lucknow UP समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी को सौंपा। ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि गरीबी के कारण जीवन यापन के लिये ई-रिक्शा ही एक मात्र सहारा है। लेकिन भाजपा सरकार ने ई-रिक्शा पर पाबंदी लगाने का निर्णय लि या है। प्रतिनिधिमण्डल ने अपने ज्ञापन में कहा कि समाजवादी पार्टी सदन में इस मुद्दे को उठाये। ई-रिक्शा चालकों और उनके प्रभावित परिवारों की संख्या 50 हजार है। इस अवसर पर श्री विजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे। ई-रिक्शा चालकों के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री रामू, प्रशान्त कुमार तिवारी, जगदीश प्रसाद, विजय कुमार, दीपक कुमार, इन्द्रपाल, दीपक कश्यप, मो0 रेहान, सलीम, मुनीम सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।  समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा

समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को अखिलेश ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Akhilesh Yadav Showing Green Signal to samajwadi vision and vikas padyatra in Lucknow (U.P.) समाजवादी पार्टी की विकास नीति एवं प्रदेश को भविष्य में ले जाने वाली दिशा की ओर अवगत कराने के लिए चार दिवसीय समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा को आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रवाना किया। इस पद यात्रा का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय की स्टूडेंट लीडर कु0 पूजा शुक्ला कर रही हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पदयात्रा में शामिल हैं। समाजवादी विजन एवं विकास पदयात्रा समाजवादी पार्टी कार्यालय से चलकर हजरतगंज चैराहा, गांधी प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा, अवंतीबाई लोधी प्रतिमा, बर्लिग्ंटन चैराहा, हुसैनगंज चैराहा, के.के.सी./के.के.वी. कालेज होते हुए चारबाग रेलवे स्टेशन पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रियों ने जगह-जगह रूक कर लोगों से सम्पर्क किया और उन्हें समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।  इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव कहा

कांग्रेस ने एक गड्ढे वाला तो भाजपा ने दो गड्ढे वाला शौचालय बनवाया है पर किसी ने पानी की टंकी नहीं लगवाई।

Akhilesh Yadav in Sardar Purva समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Akhilesh यादव ने सरदार पुरवा में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व देश की बुनियादी समस्याओं से ध्यान बंटाने और धान की कीमत, किसान के कर्ज, बेरोजगारी, बीमारी जैसे मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता है। देश को सही रास्ते पर ले जाने की जरूरत है और वह रास्ता समाजवाद का है। भाजपा जाति धर्म की खाई पैदा कर समाज में नफरत फैलाना चाहती है। इससे खुशहाली नहीं आएगी। इसके लिए हमें विकास को आगे रखना होगा। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी सरकार के सभी जनहित के कामों को रोक दिया है। जनता की सहूलियत के लिए यूपी 100 डायल की व्यवस्था की गई थी। 108 नं0 एम्बूलेंस सेवा थी। गरीब महिलाओं के लिए पेंशन व्यवस्था थी। भाजपा ने इन सबको बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने नोटबंदी की जिससे किसी को फायदा नहीं हुआ। किसी को उसके जनधन खाते में 15 लाख रूपए नहीं मिले। ऐसे झूठे वादा करने वालों को सबक सिखाना है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को एक हजार रूपए पेंशन, गरीबों को 05 लाख का आवास तथा नौजव

अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता को बुरे दिनों का परिचय हुआ है

Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज नही हैं। आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है। समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। सूबे में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बुरी तरह विफल है।  श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट से चोरी यह साबि त करता है कि अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या किये जाने की घटना शर्मनाक और दुःखद है। हत्या, लूट, बलात्कार से प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है। फिरौती और अवैध वसूली, अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं। प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को ठीक करने की जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री जी सहित भाजपा सरकार अन्य राज्यों के दौरे पर है। प्रदेश सरकार का रवैया संवेदनहीन है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य बंद हो गया है। भाजपा सरका

अखिलेश यादव शनिवार को चंदेरी, निवाड़ी, पृथ्वीपुर एवं टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में चार चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

AKhilesh Yadav Samajwadi Party Chief समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 24 नवम्बर 2018 को मध्य प्रदेश में चुनावी दौरे का कार्यक्रम संशोधित हो गया है। वे शनिवार को चंदेरी, निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र जिला अशोक नगर एवं टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में चार चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री अखिलेश यादव 11ः00 बजे नगरपालिका मैदान, मूंगावली जिला अशोक नगर में विधानसभा मूंगावली से प्रत्याशी श्री रतिभान सिंह के लिए, 12ः20 बजे ईसगढ़ मंडी मैदान, चंदेरी, जिला अशोक नगर म ें चंदेरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्री जयपाल यादव के पक्ष में तथा 01ः30 बजे भेड़ फार्म ओरछा रोड, पृथ्वीपुर में विधानसभा पृथ्वीपुर से प्रत्याशी श्री शिशुपाल यादव के पक्ष में चुनाव सभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री अखिलेश यादव अपराह्न 02ः35 बजे अपनी चैथी जनसभा निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी श्रीमती मीरा यादव के समर्थन में करेंगे। यह सभा शासकीय महाविद्यालय ग्राउण्ड, निवाड़ी, जिला टीकमगढ़ में होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि 25 नवम्ब

ये बुलेट ट्रेन चलाना चाहते हैं, हम कहते है कि सीमा पर जवानों को बुलटफ्रूफ जैकेट दे दो- अखिलेश

अखिलेश यादव की आज मध्य प्रदेश के जिला दमोह में पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज मध्य प्रदेश के जिला दमोह में पथरिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों, गरीबों, नौजवानों सहित सभी वर्गों को धोखा दिया है। वह विकास करके नहीं, बकवास करके जनता का वोट लेना चाहती है। भाजपा जातियों में नफरत पैदा करके और धर्म के बीच खाईं पैदा करके वोट लेना चाहती है। हम मध्य प्रदेश में धोखेबाजों से जनता को सावधान करने आए हैं।  श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी प्रत्याशी श्री अनुराग वर्धन सिंह को जिताने की अपील की। श्री यादव ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया है। भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है, यह उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की पार्टी है, उसने देश को बर्बाद कर दिया है। किसान आत्महत्या कर रहा है और नौजवान बेरोजगार भटक रहा है। कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है। यह ऐसी पार्टी है जो शौचालय के निर्माण में भी भ्रष्टाचार कर रही है।  Public Gather

आज दुनिया एक बाजार बन गई है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने युवा पीढ़ी को ईमानदारी और मेहनत के रास्ते पर चलकर ऊंचाई पर पहुंचने की सीख देते हुए आगाह किया कि उन्हें जाति धर्म के झगड़े में नहीं उलझना है। सŸाा में बैठे लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं और विकास के रास्ते में रोड़े अटका रहे हैं। वे समाज को आगे ले जाने के बजाय पीछे की ओर ले जा रहे हैं।  श्री अखिलेश यादव आज लखनऊ पब्लिक कालेज, गोमतीनगर लखनऊ में संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समार ोह में मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित सैकड़ो छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज दुनिया एक बाजार बन गई है। सूचना क्रांति से कोई चीज ढकी-छुपी नहीं रह सकती है। इस समय विचार और विकास का भी संक्रमण काल है। अंध विश्वास से बचना है। युवाओं को अंधेरे रास्ते में ढकेला जा रहा है। उनमें हताशा है, आक्रोश है। उनके साथ सŸाारूढ़ दल का रवैया भेदभाव पूर्ण है। नई पीढ़ी को अब अपना रास्ता स्वयं तय करना होगा। उन्हें समय का सदुपयोग करना सीखना होगा श्री यादव ने कहा कि अब सूचना प्रौद्योगिकी स

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी।

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुयी। बैठक में प्रस्ताव पारित कर गोरखपुर एवं फूलपुर में समाजवादी पार्टी की जीत के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा की गयी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रकोष्ठ के गठन की मांग की गयी।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सैनिकों के सम्मान में आगे रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध ्यक्ष श्री अखिलेश यादव सैनिक स्कूल में पढ़े हैं इसलिये वह सैनिकों का सम्मान करना बखूबी जानते है। समाजवादी सरकार में बने आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने के लिए विशेष हवाई पट्टी बनाना श्री अखिलेश यादव की दूरदर्शी सोच और सेना के प्रति लगाव को ही दर्शाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं को सैनिक की तरह अनुशासित रखते हैं और अपने आपको सैनिक परिवार का ही मानते हैं।  श्री चौधरी ने कहा कि आज देश की सीमा पर तनाव पहले से अधिक है। भाजपा की सरकार देश को कमजोर कर रही है और राष्ट्रवाद का ढिंढ़ोरा पीटा जा रहा है। अगर देश क

Ad